Loading...
कोरियाई ड्रामा 'रिप्लाई 1988' का रीमेक बनाना चाहती हैं किरण राव, बताई ये खास वजह
इस के-ड्रामा का रीमेक बनाना चाहती हैं किरण राव

कोरियाई ड्रामा 'रिप्लाई 1988' का रीमेक बनाना चाहती हैं किरण राव, बताई ये खास वजह

Oct 14, 2026
05:09 pm

क्या है खबर?

'लापता लेडीज' और 'धोबी घाट' जैसी फिल्में बना चुकीं किरण राव लगता अगली परियोजना की तैयारी में हैं। उन्हाेंने बताया कि दक्षिण कोरियाई ड्रामा 'रिप्लाई 1988' को रीमेक के जरिए भारतीय दर्शकों तक पहुंचाना चाहती हैं। 2015 में रिलीज इस ड्रामा-सीरीज को IMDb पर 9 की रेटिंग से नवाजा गया है। इसकी कहानी युवा दोस्तों के बड़े होने की चुनौतियों पर आधारित है। किरण ने सीरीज की कहानी और पड़ोस में रहने वाले परिवारों के चित्रण की तारीफ भी की।

ख्वाहिश

किरण ने 'रिप्लाई 1988' को अपना ड्रीम रीमेक बताया

'द पॉपकॉर्न आवर' कार्यक्रम के दौरान, किरण ने 'रिप्लाई 1988' का भारतीय रीमेक बनाने की इच्छा जाहिर की।

उन्होंने कहा, "सर्वश्रेष्ठ के-ड्रामा 'रिप्लाई 1988' नामक शो है। यह एक शानदार शो है। इसकी कहानी असल में 1988 में घटित होती है। दरअसल, मैं इसका रीमेक बनाना चाहूंगी।"

उनके मुताबिक, यह सीरीज माता-पिता के जीवन, उनके रिश्तों और व्यक्तिगत संघर्षों को कहानी में महत्वपूर्ण जगह देती है। उन्हाेंने कहा, "इस शो का असली रत्न बुजुर्ग महिलाएं, माताएं और पिता हैं।

जुड़ाव

सियोल की पड़ोस संस्कृति दिलाती है कोलकाता की याद

किरण ने कोलकाता से तुलना करते हुए बताया कि दोनों ही परिवेशों में 'पारा' की अवधारणा कितनी मिलती-जुलती है।

उन्होंने कहा, "यह कहानी 1988 में सियोल के एक मोहल्ले में घटित होती है, जिसे वे 'पारा' कहते हैं। दरअसल, कोलकाता में भी इसे 'पारा' ही कहा जाता है।"

'रिप्लाई 1988' शिन वॉन-हो द्वारा निर्देशित और ली वू-जंग द्वारा लिखित एक लोकप्रिय के-ड्रामा है, जिसके कुल 20 एपिसोड हैं। यह सियोल के ससांगमुन-डोंग इलाके में घटित घटनाओं पर आधारित है।

ADVERTISEMENT