NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'शेरलॉक' के देसी वर्जन की तैयारी; केके मेनन, रणवीर शाेरी और रसिका दुग्गल की एंट्री
    मनोरंजन

    'शेरलॉक' के देसी वर्जन की तैयारी; केके मेनन, रणवीर शाेरी और रसिका दुग्गल की एंट्री

    'शेरलॉक' के देसी वर्जन की तैयारी; केके मेनन, रणवीर शाेरी और रसिका दुग्गल की एंट्री
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 31, 2023, 06:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'शेरलॉक' के देसी वर्जन की तैयारी; केके मेनन, रणवीर शाेरी और रसिका दुग्गल की एंट्री
    शेरलॉक के भारतीय संस्करण में काम करेंगे केके मेनन, रणवीर शौरी और रसिका दुग्गल

    BBC स्टूडियो भारत में एक दर्जन से ज्यादा शो भारतीय दर्शकों के बीच पेश कर चुका है और अब BBC की बेहद लोकप्रिय ब्रिटिश क्राइम ड्रामा सीरीज 'शेरलॉक' का हिंदी वर्जन बनने जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें केके मेनन, रणवीर शौरी और रसिका दुग्गल अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि तीनों इस सीरीज का हिस्सा बन बेहद उत्साहित हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी और क्या जानकारी मिली है।

    पिछले साल से चल रहा था सीरीज पर काम

    पीपिंगमून के मुताबिक, सुपरहिट ब्रिटिश मिस्ट्री क्राइम ड्रामा सीरीज 'शेरलॉक' के भारतीय संस्करण पर काम जोरों से चल रहा है। इसके जरिए केके, रणवीर और रसिका की तिकड़ी दर्शकों के बीच आ रही है। श्रीजीत मुखर्जी को निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिन्होंने पिछले साल तापसी पन्नू अभिनीत मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिठू' का निर्देशन किया था। बीते साल से इस सीरीज पर काम चल रहा था। 3 अप्रैल से कोलकाता में इसके प्रोडक्शन का काम शुरू होगा।

    केके बनेगें देसी 'शेरलॉक'

    रिपोर्ट में कहा गया है कि केके इसमें 'डॉक्टर स्ट्रेंज' स्टार बेनेडिक्ट कंबरबैच का किरदार पर्दे पर साकार करेंगे। वह देसी वर्जन में शेरलॉक की भूमिका अदा करने वाले हैं, वहीं रणवीर शेरलॉक के दोस्त और विश्वासपात्र डॉ. जॉन वॉटसन की भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने मूल रूप से ब्रिटिश सीरीज में मार्टिन फ्रीमैन ने निभाई थी। शो का मूल विषय वही रहेगा। भारतीय संस्कृति और दर्शकों के हिसाब से इसकी कहानी और किरदारों में थोड़ा फेरबदल किया गया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बता दें कि केके और रणवीर पहली बार साथ काम नहीं कर रहे हैं। दोनों इससे पहले 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'सिर्फ' और 'लाइफ की तो लग गई' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब दोनों फिर साथ काम को बेहद उत्साहित हैं।

    जानिए सीरीज 'शेरलॉक' के बारे में

    जैसे 80 के दशक में दूरदर्शन पर करमचंद अपने जासूसी कारनामों के चलते भारतीय दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है, वैसी ही दीवानगी दर्शकों के बीच ब्रिटिश डिटेक्टिव सीरीज 'शेरलॉक' की है। यह सर आर्थर कोनान डोयल की लिखीं कहानियों पर आधारित है। इस सीरीज के 4 सीजन आ चुके हैं। इसका पहला सीजन 2010 और आखिरी सीजन 2017 में आया था। इस सीरीज को IMDb पर 9.1 रेटिंग मिली है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    BBC के कई लोकप्रिय शो कर चुके हैं भारतीय दर्शकों का मनाेरंजन

    BBC कई शो के भारतीय संस्करण बना चुका है। 'क्रिमिनल जस्टिस', 'लूथर', 'द ऑफिस', 'डॉक्टर फोस्टर', 'प्रेस' और 'द नाइट मैनेजर' इसी का उदाहरण हैं। 'द नाइट मैनेजर' पिछले महीने आई थी, जिसमें अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह सीरीज हिंदीभाषी दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब रही। BBC के लोकप्रिय शो 'द फॉल' के हिंदी सस्करण का काम हाल ही में पूरा हुआ। इसमें साकिब सलीम और रेजिना कैसेंड्रा मुख्य भूमिका में हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रणवीर शौरी
    लेटेस्ट वेब सीरीज

    ताज़ा खबरें

    लोगों को हैं 2,000 रुपये के नोटों की वापसी से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई  भारतीय रिजर्व बैंक
    #NewsBytesExplainer: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में क्या 5 बड़े वादे किए और इनके पीछे क्या रणनीति? मध्य प्रदेश
    #NewsBytesExplainer: अरविंद केजरीवाल ने अध्यादेश मामले में भाजपा को हराने के लिए क्या रणनीति बनाई है? अरविंद केजरीवाल
    2,000 के नोट का तरह-तरह से हो रहा इस्तेमाल, भरे जा रहे हैं सालों पुराने टैक्स जोमैटो

    रणवीर शौरी

    रणवीर शौरी के पिता और फिल्ममेकर KD शौरी का 92 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    'मर्डर एट तीसरी मंजिल 302' रिव्यू: इरफान की फिल्म को ले डूबी कमजोर कहानी और निर्देशन बॉलीवुड समाचार
    संजय मिश्रा, रणवीर शौरी और राघव जुयाल फिल्म 'हसल' में करेंगे एक साथ काम बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता रणवीर शौरी कोरोना संक्रमित पाए गए, खुद को किया क्वारंटाइन कोरोना वायरस

    लेटेस्ट वेब सीरीज

    सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज 'दहाड़' की पहली झलक आई सामने, जानिए कब और कहां देखें सोनाक्षी सिन्हा
    सुनील शेट्टी की नई सीरीज 'हंटर' का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज सुनील शेट्टी
    मनोज बाजपेयी की 'गुलमोहर' से पहले देखें ये वेब सीरीज, फैमिली ड्रामे से हैं भरपूर मनोज बाजपेयी
    हीरामंडी की असली कहानी क्या है, जिसे पर्दे पर उतारने जा रहे संजय लीला भंसाली?  हीरा मंडी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023