Loading...
कैटरीना कैफ ने बढ़ते वजन पर हो रही ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

कैटरीना कैफ ने बढ़ते वजन पर हो रही ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Oct 09, 2026
01:29 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री कैटरीना कैफ मां बनने के बाद से बढ़े वजन को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। इस बीच उन्होंने ब्रिटेन में अपने ब्यूटी ब्रांड 'के ब्यूटी' के 1 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस दौरान कैटरीना ने कहा कि लोगों की ऑनलाइन बातों और उनकी राय को अपनी अहमियत तय करने का आधार नहीं बनाना चाहिए। खासकर आज के दौर में, जब हर किसी के पास कहने के लिए कुछ न कुछ है।

जवाब

कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

कैटरीना ने इवेंट में ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स से बातचीत करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हमें इस बात का बहुत ध्यान रखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें हमारी खुद की अहमियत और अंदरूनी कीमत पर असर न डालें, क्योंकि वहां बहुत सारी राय मौजूद होती हैं। अगर आप उन सभी के हिसाब से चलने लगेंगे तो इससे खुद के लिए फैसले लेने की आपकी क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।"

तारीफ

फैंस ने की कैटरीना की तारीफ

कैटरीना ने आगे कहा, "कभी-कभी दुनिया आपकी तारीफ करती है तो कभी-कभी आपको खुद ही अपना सबसे बड़ा हौसला बढ़ाने वाला बनना पड़ता है।"

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने कैटरीना की जमकर तारीफ की। एक ने लिखा, 'कैटरीना, आपने दिल जीत लेने वाली बात कही है।' दूसरे ने लिखा, 'ये वाकई बेहद समझदारी भरी बात है।' जबकि एक अन्य फैन ने उनकी तारीफ में लिखा, 'क्वीन ने फिर साबित कर दिया कि वो सबसे अलग हैं।'

ADVERTISEMENT