सर्जरी के बाद कार्तिक आर्यन ने बताया अपना हाल, लिखा- पैर काम से बाहर हो गया
क्या है खबर?
कार्तिक आर्यन के चाहने वाले उस वक्त परेशान हो गए, जब पता चला कि अभिनेता चोटिल हो गए हैं। बताया गया कि अभिनेता अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसका निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। इस दौरान उनके घुटने में चोट लग गई। खैर अभिनेता के घुटने की सर्जरी अब हो चुकी है और एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने स्वास्थ्य पर अपडेट भी दिया है। कार्तिक की पोस्ट पर फैंस ने राहत की सांस ली।
स्वास्थ्य अपडेट
कार्तिक ने घुटने की सर्जरी के बाद पहला पोस्ट साझा किया
कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर सर्जरी के बाद अपनी रिकवरी की झलकियां फैंस को दिखाई।
उन्होंने कई सारी तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिनमें उनके चोटिल घुटने और अस्पताल के बिस्तर पर आराम करने वाली पोस्ट शामिल हैं।
एक तस्वीर में वह पैर पर नी ब्रेस पहने दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में मजाकिया मैसेज लिखा है, 'पैर काम से बाहर'।एक अन्य तस्वीर में उनके बाएं हाथ में IV कैनुला लगा हुआ दिखाई दे रहा है।
हादसा
चोट के बावजूद कार्तिक का सेंस ऑफ ह्यूमर बरकरार
इन तस्वीरों को साझा करते हुए कार्तिक ने कैप्शन दिया, 'कबीर सर ने कहा था कि पैर तोड़ दो।'
इन पोस्ट से साफ पता चलता है कि उनका पैर भले ही टूटा हो, लेकिन उनका सेंस ऑफ ह्यूमर अभी भी बरकरार है।
बता दें, कार्तिक पिछले कुछ वक्त से आगामी स्पोर्ट्स-ड्रामा की शूटिंग कर रहे थे। इसमें मौजूद एक एक्शन दृश्य को फिल्माते वक्त उनके घुटने में चोट आ गई।
फिलहाल, अभिनेता काम से ब्रेक लेकर आराम फरमा रहे हैं।