NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करिश्मा तन्ना बनीं 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विजेता, बनाया ये नया रिकॉर्ड
    मनोरंजन

    करिश्मा तन्ना बनीं 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विजेता, बनाया ये नया रिकॉर्ड

    करिश्मा तन्ना बनीं 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विजेता, बनाया ये नया रिकॉर्ड
    लेखन भावना साहनी
    Jul 27, 2020, 06:18 pm 1 मिनट में पढ़ें
    करिश्मा तन्ना बनीं 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विजेता, बनाया ये नया रिकॉर्ड

    फिल्मकार रोहित शेट्टी की होस्टिंग वाले रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के हर सीजन में ऐसे स्टंट्स देखने को मिलते हैं कि दर्शक भी हैरान रह जाते हैं। जबकि इसके प्रतिभागियों के पसीने छूटने लगते हैं। इस शो का विजेता वाकई तारीफों के काबिल होता है। इस बार यानी 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' के विनर का खिताब अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने अपने नाम किया है। इसी के साथ उन्होंने एक नया रिकॉर्ड भी बना लिया है।

    10 सालों में पहली बार किसी लड़की ने दी सभी लड़कों को मात

    दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन्स में 10 साल बाद यह पहली बार है जब किसी लड़की ने सभी लड़कों को मात देते हुए यह खिताब हासिल किया है। शनिवार और रविवार को शो का ग्रैंड फिनाले कलर्स चैनल पर प्रसारित किया गया। इस दौरान करिश्मा, करण पटेल, धर्मेंश और बलराज के बीच आखिरी टक्कर देखने को मिली। सभी कंटेस्टेंट्स अपने आप में बेहद दमदार थे। हालांकि, करिश्मा ने भी इस जीत को हासिल करने में पूरी जान लगा दी।

    पहले भी ये तीन लड़कियां बन चुकी हैं विजेता

    रोहित शेट्टी से पहले 2008-2011 तक खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार शो के होस्ट थे। उनकी होस्टिंग के चार सीजन्स में से तीन बार लड़कियां विजेता रही थीं। पहले सीजन में नेथरा रघुरामन सभी लड़कों पर भारी पड़ी थीं। दूसरे सीजन में अनुष्का मनचंदा ने जीत अपने नाम दर्ज की थी। उनके बाद चौथे सीजन में अभिनेत्री आरती छाबड़िया ने ट्रॉफी हासिल की थी। तब से अब शो में कोई लड़की सभी लड़कों पर भारी पड़ी है।

    लॉकडाउन की वजह से रोक दिया गया था शो

    'खतरों के खिलाड़ी 10' की शूटिंग बुल्गारिया में हुई। 22 फरवरी से इसे प्रसारित किया जाने लगा। हालांकि, कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से काफी समय तक शो रोक दिया गया। लेकिन मेकर्स नहीं चाहते थे कि फिनाले से पहले ही इस शो को बीच में बंद कर दिया जाए। ऐसे में हालात सामान्य होते ही फिर से शो की शूटिंग शुरु की गई और इसी महीने से इसके नए एपिसोड्स का प्रसारण भी किया जाने लगा।

    खत्म नहीं हुआ 'खतरों के खिलाड़ी'

    गौरतलब है कि 'खतरों के खिलाड़ी' में करिश्मा, करण पटेल, धर्मेंश, बलराज के अलावा शिविन नारंग, तेजस्वी प्रकाश, अदा खान, आरजे मलिश्का, रानी चटर्जी और अमृता खानविलकर जैसे सितारे भी प्रतिभागियों के रूप में नजर आए थे। बता दें कि यह शो खत्म नहीं हुआ है। अब 'खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' शुरु किया जा रहा है। जिसमें पिछले सीजन्स के कुछ प्रतिभागी एक बार फिर से स्टंट्स करते हुए दिखेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो
    मनोरंजन
    रोहित शेट्टी

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExclusive: 'राजी' को लेकर मेघना गुलजार पर भड़के हरिंदर सिक्का, कही ये बड़ी बातें नेपोटिज्म
    अनुभव सिन्हा इन चार दिग्गज डायरेक्टर्स के साथ मिलकर बनाएंगे कोरोना वायरस पर फिल्म मनोरंजन
    तापसी के इस बयान से इम्प्रेस हुई सोनाक्षी सिन्हा, कही यह बड़ी बात नेपोटिज्म
    सुशांत मामला: महेश भट्ट और करण जौहर तक पहुंची मुंबई पुलिस की जांच, कल होगी पूछताछ करण जौहर

    टीवी शो

    आज से शुरु हो रहे हैं 'इंडियन आइडल 12' के ऑडिशन, इस तरह करें रजिस्ट्रेशन मनोरंजन
    रोहित शेट्टी नहीं, बल्कि ये फिल्ममेकर करवाएंगी 'खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' के स्टंट! मनोरंजन
    'हमारी बहू सिल्क' की अभिनेत्री राखियां बनाकर बेचने पर मजबूर, एक साल से नहीं मिली फीस बॉलीवुड समाचार
    क्या 'भाभीजी घर पर हैं' में सौम्या टंडन की जगह लेने वाली हैं शेफाली जरीवाला? मनोरंजन

    मनोरंजन

    आत्महत्या की कोशिश के बाद अभिनेत्री विजयलक्ष्मी अस्पताल में भर्ती, इन नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप आत्महत्या
    अक्षय कुमार की इस फिल्म के लिए इंदिरा गांधी बनने जा रही हैं लारा दत्ता! अक्षय कुमार
    अगस्त से फिर लौट सकती है सिनेमाघरों की रौनक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिया संकेत बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' ने बनाया रिकॉर्ड, IMDb पर मिली हाइऐस्ट रेटिंग बॉलीवुड समाचार

    रोहित शेट्टी

    कांच की टेबल पर गिरे शिविन नारंग, गंभीर चोट के कारण अस्पताल में भर्ती टीवी शो
    लॉकडाउन में रोहित शेट्टी ने फोटोग्राफर्स के अकाउंट में भेजे पैसे, ऋतिक ने भी रखा ध्यान बॉलीवुड समाचार
    शिविन नारंग की बिल्डिंग में मिला कोरोना पॉजीटिव शख्स, सील हुआ कॉम्पलेक्स टीवी शो
    'बिग बॉस 13' के बाद अब इस रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं पारस छाबड़ा बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023