NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शादी होते ही करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा को मिला इस रियलिटी शो का ऑफर
    अगली खबर
    शादी होते ही करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा को मिला इस रियलिटी शो का ऑफर
    (तस्वीर- insta/@karishmaktanna)

    शादी होते ही करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा को मिला इस रियलिटी शो का ऑफर

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 07, 2022
    08:38 pm

    क्या है खबर?

    करिश्मा तन्ना काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह अपने मंगेतर वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं।

    अब करिश्मा के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। दरअसल, शादी होते ही करिश्मा और उनके पति को एक रियलिटी शो का प्रस्ताव मिला है। शो का नाम है 'स्मार्ट जोड़ी', जिसे दिलचस्प बनाने के लिए निर्माता कई हिट जोड़ियों से संपर्क कर रहे हैं।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    रिपोर्ट

    शादी से पहले ही निर्माताओं ने कर लिया था करिश्मा से संपर्क

    स्टार प्लस एक नया रिएलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' लेकर आ रहा है। निर्माताओं की नजरें इस समय कई नवविवाहित जोड़ियों पर हैं।

    एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को बताया कि टीम ने वरुण बंगेरा और शो में उनकी भागीदारी के लिए करिश्मा तन्ना से संपर्क किया है।

    हालांकि, करिश्मा अपनी शादी में व्यस्त थीं। एक्ट्रेस ने तब कहा था कि वह शादी के बाद फैसला लेंगी। जल्द ही करिश्मा इस सिलसिले में निर्माताओं से मुलाकात करेंगी।

    ऑफर

    मौनी रॉय को भी मिला था शो का प्रस्ताव

    अभिनेत्री मौनी रॉय से भी इस शो के लिए संपर्क किया गया था। हालांकि, उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि वह रेमो डिसूजा के साथ 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' को जज कर रही हैं। इसके अलावा उनके पति सूरज नांबियार भी अपने पेशे में काफी व्यस्त हैं।

    एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि निर्माता शो के लिए 'बिग बॉस' के चेहरों को लेने के इच्छुक नहीं हैं। वे टीवी की नई जोड़ियों की तलाश कर रहे हैं।

    चर्चा

    शो के लिए सामने आ चुके हैं कई नाम

    इस शो के प्रोमो में राहुल महाजन और उनकी पत्नी नताल्या इलिना व नील भट्ट और उनकी पत्नी ऐश्वर्या भट्ट की जोड़ी दिख चुकी है।

    पूजा बनर्जी-कुणाल वर्मा, मोनालिसा-विक्रांत सिंह राजपूत, गौतम रोडे-पंखुरी अवस्थी और मोहम्मद नाजिम-शायना सेठ जैसे कई नाम शो के लिए सामने आए हैं।

    यह हिट कन्नड़ शो का हिंदी रूपांतरण है। रितेश देशमुख या आयुष्मान खुराना इस मजेदार शो को होस्ट कर सकते हैं। इसमें दर्शकों को 12-15 सेलेब्रिटी कपल देखने को मिलेंगे।

    नई शुरुआत

    5 फरवरी को एक-दूजे के हुए करिश्मा-वरुण

    करिश्मा और वरुण 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं। करिश्मा ने अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करने में देर नहीं लगाई। हल्दी से लेकर मेहंदी तक हर समारोह की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

    वरुण और करिश्मा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

    पिछले साल 12 नवंबर को उन्होंने सगाई की थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    वरुण एक बिजनेसमैन हैं और मुंबई के रहने वाले हैं। वह फिलहाल VB क्रॉप नाम की कंपनी के डायरेक्टर हैं। वरुण ने कनाडा की ओटावा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने इंटरनेशनल बिजनेस में ग्रेजुएशन की है। वरुण सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी जगत की खबरें
    करिश्मा तन्ना

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    टीवी जगत की खबरें

    क्या 'बिग बॉस 15' में एंट्री करने वाली हैं राखी सावंत? बिग बॉस
    'बिग बॉस 15' में हुई राखी सावंत के पति की एंट्री, देखिए प्रोमो बिग बॉस
    शादी करने वाली हैं करिश्मा तन्ना, एकता कपूर ने किया कन्फर्म एकता कपूर
    सिर पर मारा, फिर फोन छीनकर फरार हुए बदमाश, सदमे में अभिनेत्री निकिता दत्ता मुंबई

    करिश्मा तन्ना

    'खतरों के खिलाड़ी 10' की विजेता करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा से की सगाई सेलिब्रिटी गॉसिप
    करिश्मा तन्ना के घर 5 फरवरी को बजेगी शहनाई, दो तरह से निभाएंगी शादी की रस्में टीवी जगत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025