Loading...
करिश्मा कपूर के पहनावे को देख चढ़ा था सलमान का पारा, अभिनेत्री ने सुनाया पुराना किस्सा
करिश्मा कपूर ने सुनाया 'दुल्हन हम ले जाएंगे' के सेट से जुड़ा किस्सा

करिश्मा कपूर के पहनावे को देख चढ़ा था सलमान का पारा, अभिनेत्री ने सुनाया पुराना किस्सा

Oct 15, 2026
10:37 am

क्या है खबर?

'कॉफी विद करण' के सीजन 9 के पहले एपिसोड में सलमान खान और करिश्मा कपूर शामिल हुए। इस मौके पर दोनों ने पुरानी यादों को ताजा किया और होस्ट करण जौहर के साथ कई मजेदार किस्से भी साझा किए। इन्हीं में से एक किस्सा फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' (2000) के सेट से जुड़ा था। करिश्मा ने बताया कि कैसे सेट पर सलमान उनके ऊपर भड़क गए थे और उन्हें तुरंत कपड़े बदलने के लिए भी कहा था।

नाराजगी

करिश्मा के पहनावे को लेकर दोनों में होती थी नोकझोंक

करिश्मा ने सलमान की ओर देखते हुए कहा, "हम बहुत लड़ते थे। क्यों? 'दुल्हन हम ले जाएंगे' की शूटिंग के दौरान, उस आइकॉनिक आउटफिट को लेकर। मैं अपने फैशन को लेकर बहुत उत्साहित थी, हर चीज में कमाल करने के लिए। वो मुझसे पूछते थे, 'तुमने क्या पहना है?' मैं कहती थी, 'क्या?'"

करिश्मा ने बताया कि उन्होंने अपने लुक को लेकर बहुत मेहनत की थी, लेकिन सलमान लगातार अड़े थे कि उन्हें शूट से पहले अपना पहनावा बदलना होगा।

कारण

करिश्मा के कपड़ों से असहज थे सलमान

जब करण ने पूछा कि क्या सलमान को कपड़ों के बहुत चिपके होने से दिक्कत थी? इस पर करिश्मा ने कहा, "बहुत खुली और चिपकी हुई थी। सलमान उसमें सहज महसूस नहीं कर रहे थे।"

तभी सलमान ने बीच में टाेकते हुए बताया कि करिश्मा की छोटी स्कर्ट डांस करते समय ऊपर चढ़ जाती थी, जिससे असहज स्थिति पैदा हो जाती थी। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेत्री की ड्रेस का कपड़ा बहुत पतला और पारदर्शी था।

ADVERTISEMENT

रिश्ता

सलमान और करिश्मा ने कई फिल्मों में साथ किया काम

करिश्मा ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' की रिलीज के बाद सलमान से अपनी पहली मुलाकात भी याद की।

उन्होंने बताया कि वह उस वक्त सलमान की बहुत बड़ी फैन थीं। अभिनेता ने उनके काम की तारीफ की और उनका हौंसला भी बढ़ाया था। अभिनेत्री ने यह भी याद किया जब सलमान ने उन्हें चॉकलेट दी थी। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई।

दोनों ने 'बीवी नंबर 1' और 'अंदाज अपना अपना' समेत कई फिल्में साथ में की हैं।

ADVERTISEMENT