NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'गुड न्यूज' से बॉलीवुड में एंट्री कर रहा है तैमूर? करीना ने खुद बताई सच्चाई
    क्या 'गुड न्यूज' से बॉलीवुड में एंट्री कर रहा है तैमूर? करीना ने खुद बताई सच्चाई
    मनोरंजन

    क्या 'गुड न्यूज' से बॉलीवुड में एंट्री कर रहा है तैमूर? करीना ने खुद बताई सच्चाई

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    June 07, 2019 | 05:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या 'गुड न्यूज' से बॉलीवुड में एंट्री कर रहा है तैमूर? करीना ने खुद बताई सच्चाई

    करीना कपूर व सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे चहेेते स्टार किड हैं। आम लोगों के अलावा तैमूर के चाहने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड के भी कई सितारे हैं। तैमूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं। वहीं, कुछ दिन पहले तैमूर को लेकर खबरें थीं कि वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है। करीना ने इन खबरों के बारे में अब बात की है। आइए जानें।

    'गुड न्यूज' में नहीं दिखेगा तैमूर

    मिड-डे से बातचीत में करीना ने साफ कहा है कि तैमूर उनकी फिल्म 'गुड न्यूज' में कोई भी अपीरियंस नहीं देने वाला है।तैमूर के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर सवाल के जवाब में करीना ने कहा, 'बिल्कुल भी नहीं, वो ऐसा क्यों करेगा?'

    'गुड न्यूज' के सेट से तैमूर का वीडियो हुआ था वायरल

    कहा जा रहा था कि तैमूर दस मिनट के लिए फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखेगा। वह अपनी मम्मी करीना और अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देगा। इससे पहले तैमूर का 'गुड न्यूज' से एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में तैमूर, 'गुड न्यूज' की एक और अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ नज़र आया था। दोनों वीडियो में मस्ती करते हुए नज़र आ रहे थे। बता दें कि 'गुड न्यूज' इस साल के अंत में रिलीज़ होगी।

    कियारा के साथ मस्ती करता तैमूर

    #kiaraadvani #actress

    A post shared by celebritylife.insta on Feb 12, 2019 at 6:37am PST

    लंदन में अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग करेंगे सैफ-करीना

    बता दें कि इस समय करीना और सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गए हुए हैं। करीना, लंदन में अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के कुछ सीन्स की शूटिंग भी करेंगी। कहा यह भी जा रहा है कि सैफ भी अपनी फिल्म 'जवानी दीवानी' की शूटिंग लंदन में करेंगे। इस फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें आलिया, सैफ की बेटी के किरदार में होंगी।

    'डांस इंडिया डांस' से छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रहीं हैं करीना

    वहीं, लंदन रवाना होने से पहले करीना, 'डांस इंडिया डांस' के नए सीज़न के लॉन्चिंग में पहुंची थीं। बता दें कि 'डांस इंडिया डांस' के जरिए करीना छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। दरअसल, करीना, 'डांस इंडिया डांस' के नए सीज़न को जज करती नजर आने वाली हैं। इसका सातवां सीजन 22 जून से शुरू होने जा रहा है। इसके नए सीजन में करीना के साथ बतौर जज कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस और रैपर रफ्तार भी दिखाई देंगे।

    'तख्त' में भी दिखाई देंगी करीना

    इसके अलावा करीना, करण की 'तख्त' में भी दिखने वाली हैं। इसकी शूटिंग इसी साल दिसंबर से शुरू होगी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी। इसमें करीना के अलावा आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर भी होंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    करीना कपूर

    अक्षय कुमार

    अगले साल ईद पर सलमान-कैटरीना की होगी बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत, 'इंशाअल्लाह' से टकराएगी 'सूर्यवंशी' बॉलीवुड समाचार
    टेलीविजन पर सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री बनीं करीना, इस शो में आएंगी नज़र बॉलीवुड समाचार
    नवाजुद्दीन की फिल्म 'बोले चूड़ियां' से निकाली गईं मौनी रॉय, मेकर्स ने लगाए कई गंभीर आरोप बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर ला रहे हैं नया टॉक शो, बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियां होंगी मेहमान करण जौहर

    बॉलीवुड समाचार

    'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में अमिताभ बच्चन के रोल में होगा ये अभिनेता शाहरुख खान
    जितने में बनी थी 'उरी' उससे भी ज्यादा ऋतिक की अगली फिल्म की फीस मनोरंजन
    बच्चों के फेवरेट कार्टून कैरेक्टर्स मोटू-पतलू का मैडम तुसाद में लगा स्टैच्यू नरेंद्र मोदी
    'मेंटल है क्या' को खुद डायरेक्ट कर रही हैं कंगना रनौत? जानें कितनी है सच्चाई मनोरंजन

    मनोरंजन

    हुमा कुरैशी को मिला हॉलीवुड प्रोजेक्ट, जैक स्नायडर की फिल्म में निभाएंगी अहम किरदार दीपिका पादुकोण
    रिलीज़ के एक दिन बाद ही ऑनलाइन लीक हुई सलमान खान की 'भारत' बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार हिरानी की लव स्टोरी में रोमांस करते दिख सकते हैं शाहरुख खान! ऐसी होगी कहानी बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान ने सिक्योरिटी गॉर्ड को पब्लिक में जड़ा थप्पड़, वायरल हो रहा वीडियो बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर

    क्या मौनी रॉय ने फिर करवाई प्लास्टिक सर्जरी? 'भारत' के प्रीमियर में अलग अंदाज में दिखीं बॉलीवुड समाचार
    सेम सेक्स-रिलेशन के लिए ये अभिनेत्री होंगी कैटरीना कैफ की पहली पंसद बॉलीवुड समाचार
    'तख्त' की रिलीज डेट खिसकी, अगले साल इस खास मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक बॉलीवुड समाचार
    रणबीर के कजिन्स संग आलिया ने की डिनर पार्टी, करिश्मा ने शेयर की तस्वीर बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023