रेडियो के बाद टेलीविजन में करीना कर सकती हैं डेब्यू, इस शो में आएंगी नज़र!
क्या है खबर?
करीना कपूर खान आजकल अपने करियर के साथ जमकर एक्सपेरीमेंट करती नज़र आ रहीं हैं।
करीना हाल ही में अपना रेडियो शो लेकर आईं थीं।
शो 'व्हाट वूमन वांट विद करीना कपूर खान' में शो में स्वरा भास्कर, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, जोया अख्तर, सनी लियोनी, मल्लिका दुआ, अमृता अरोड़ा जैसी कई फीमेल सेलिब्रिटीज पहुंची थीं।
अब खबरें हैं कि रेडियो शो के बाद करीना बहुत जल्द छोटे पर्दे पर भी एंट्री मार सकती हैं।
टेलीविजन
करीना बन सकती हैं 'डांस इंडिया डांस' के अगले सीज़न की जज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जी टीवी के पॉपुलर डांस शो डांस इंडिया डांस के अगले सीज़न के लिए करीना को इसका जज बनने के लिए अप्रोच किया गया है।
फिलहाल शो के मेकर्स और करीना में बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक हुआ तो ये करीना का टीवी डेब्यू शो होगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, शो जज करने के लिए करीना को काफी मोटी रकम भी ऑफर की गई है।
जज
शो में दिखेगी नई टीम
शो के नए सीज़न को जज करने के लिए करीना के अलावा कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस और रैपर रफ्तार से बात की गई है। कहा जा रहा है कि बॉस्को, शो से जुड़ भी चुके हैं।
हालांकि अभी इससे संबंधित अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
खबरें ये भी हैं कि सीरियल 'कुंडली भाग्या' के धीरज धूपर इस 'डांस इंडिया डांस' को होस्ट कर सकते हैं।
शो
अब तक छह सीज़न हो चुके हैं प्रसारित
बता दें 'डांस इंडिया डांस' के अब तक छह सीजन प्रसारित हो चुके हैं। 'डांस इंडिया डांस' दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शोज में से एक रहा है।
गीता कपूर, रेमो डिसूजा, टेरेंस लूइस, मुद्दसर खान, श्रुति मर्चेंट, पुनीत पाठक, मर्जी जैसे कोरियोग्राफर अब तक शो को जज करते दिख चुके हैं।
सलमान खान, शक्ति मोहन, धर्मेस, पुनीत पाठक, राघव जुयाल, अलीशा जैसे बेहतरीन कोरियोग्राफर्स का सफर इसी शो के जरिए शुरू हुआ था।
प्रोजेक्ट्स
इन फिल्मोंं में करीना आएंगी नजर
वहीं, करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वह अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग में बिजी हैं।
फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे।
फिल्म 6 सितंबर, 2019 को रिलीज होगी।
खबरें हैं कि करीना, 'अंग्रेजी मीडियम' में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती भी नजर आने वाली हैं।
'अंग्रेजी मीडियम' के अलावा करीना, 'तख्त' में भी नज़र आएंगी।
'तख्त' मल्टीस्टारर फिल्म होगी।