NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करीना कपूर ने थ्रिलर फिल्म के लिए सुजॉय घोष के साथ मिलाया हाथ
    अगली खबर
    करीना कपूर ने थ्रिलर फिल्म के लिए सुजॉय घोष के साथ मिलाया हाथ
    करीना कपूर और सुजॉय घोष

    करीना कपूर ने थ्रिलर फिल्म के लिए सुजॉय घोष के साथ मिलाया हाथ

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 20, 2021
    08:00 am

    क्या है खबर?

    करीना कपूर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्मों की सौगात दी है। इस साल दूसरी बार मां बनने को लेकर करीना सुर्खियों में रही हैं।

    साल की शुरुआत में उन्होंने अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था। अब ऐसी चर्चा है कि करीना ने एक थ्रिलर फिल्म के लिए फिल्ममेकर सुजॉय घोष के साथ हाथ मिलाया है।

    इस फिल्म के लिए करीना मेकर्स से बातचीत में लगी हैं।

    शूटिंग

    अगले साल फरवरी में शुरू होगी शूटिंग

    पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो करीना ने अगली फिल्म के लिए सुजॉय के साथ हाथ मिलाया है।

    विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' (2012) की रिलीज के बाद अब निर्देशक सुजॉय अपनी इस थ्रिलर फिल्म की तैयारी में जुटे हैं।

    फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी में शुरू होगी। शुरू से लेकर अंत तक एक शेड्यूल में फिल्म को शूट किया जाएगा। इस फिल्म को प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी जय शेवकरमणि के कंधे पर होगी।

    बयान

    करीना की थ्रिलर फिल्म की तलाश खत्म हो गई- सूत्र

    एक सूत्र ने कहा, "करीना पिछले कुछ समय से एक अच्छी थ्रिलर फिल्म की तलाश में थीं। सुजॉय की अगली फिल्म के साथ उनकी यह तलाश आखिरकार खत्म हो गई है। दोनों एक साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। फरवरी से इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।"

    फिल्म को दो महीने की अवधि में उत्तर पूर्व भारत के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में शूट किया जाएगा। सुजॉय की पिछली फिल्मों की तरह यह भी एक थ्रिलर है।

    सूचना

    फिल्म में सभी कलाकारों को किया गया कास्ट

    कहा जा रहा है कि इस फिल्म में काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेगा। फिल्म में करीना लीड रोल निभाएंगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म में कई चर्चित कलाकार शामिल होंगे।

    सूत्र की मानें तो सभी मुख्य किरदारों को कास्ट कर लिया गया है। बड़े कलाकारों से सजी इस फिल्म से मेकर्स उम्मीद लगाए बैठे हैं।

    जल्द फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो सकता है। हालांकि, अभी इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    वर्कफ्रंट

    ये हैं करीना की आगामी फिल्में

    करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्हें आमिर खान के साथ मुख्य किरदार में देखा जाएगा। हाल में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

    उनके अलावा इसमें मोना सिंह भी अहम भूमिका में दिखेंगी।

    करीना को करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी देखा जा सकता है। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सुजॉय घोष
    करीना कपूर

    ताज़ा खबरें

    श्रद्धा कपूर काे नहीं मिली मुंहमांगी रकम तो छोड़ दी एकता कपूर की फिल्म श्रद्धा कपूर
    शेयर बाजार में अगले सप्ताह आ रहे 5 IPO, 3 कंपनियां होंगी सूचीबद्ध  शेयर बाजार समाचार
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार

    बॉलीवुड समाचार

    'तन्हा दिल' का नया संस्करण 27 अक्टूबर को रिलीज करेंगे गायक शान शान
    सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' का टीजर जारी करण जौहर
    डिएगो मैराडोना की बायोग्राफिकल सीरीज का ट्रेलर जारी, 29 अक्टूबर को भारत में होगा प्रसारण अमेजन
    एक साल पहले मां बन चुकी हैं श्रिया सरन, सोशल मीडिया पर अब दी खुशखबरी स्पेन

    मनोरंजन

    फिल्म 'स्पिरिट' में करीना कपूर खान के साथ बन सकती है प्रभास की जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    आर बाल्की की क्रिकेट पर आधारित फिल्म में दिख सकते हैं अभिषेक बच्चन बॉलीवुड समाचार
    तापसी को नहीं मिली ऊषा मेहता की बायोपिक, बोलीं- ऐसा होता तो सपना सच हो जाता बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार नहीं थे 'एयरलिफ्ट' के लिए पहली पसंद, जानिए किसे कास्ट करना चाहते थे निर्देशक अक्षय कुमार

    सुजॉय घोष

    मर्दानी और डोर जैसी फिल्मों का संपादन कर चुके संजीव दत्ता का निधन बॉलीवुड समाचार
    सुजॉय घोष की आगामी फिल्म में नजर आ सकते हैं अभिनेता शाहिद कपूर मुंबई
    सुजॉय घोष की फिल्म में इस अभिनेत्री के साथ रोमांस करेंगे शाहिद कपूर मनोरंजन
    सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' OTT पर होगी रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से चल रही बातचीत बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर

    आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के आखिरी शेड्यूल को कारगिल में किया जाएगा शूट बॉलीवुड समाचार
    दूसरे बच्चे के माता-पिता बने करीना और सैफ, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म सैफ अली खान
    बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने हाल ही में मुंबई में खरीदा घर मुंबई
    बच्चे को जन्म देने के एक महीने बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री करीना कपूर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025