Loading...
धनुष-करीना की जोड़ी पर लगी मोहर, संजय लीला भंसाली की फिल्म में होगा बड़ा धमाका
जल्द ही पर्दे पर दिखेगी धनुष-करीना की जोड़ी

धनुष-करीना की जोड़ी पर लगी मोहर, संजय लीला भंसाली की फिल्म में होगा बड़ा धमाका

Aug 22, 2026
05:03 pm

क्या है खबर?

हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनने वाली एक हिंदी फिल्म के लिए करीना कपूर से संपर्क किया गया है। धनुष का नाम फिल्म के लिए पहले ही तय हो चुका है। अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक एस मिथरन ने एक हालिया इंटरव्यू में पुष्टि की है कि धनुष और करीना का नाम फिल्म के लिए लगभग तय है।

पुष्टि

निर्देशक ने बताई सच्चाई

निर्देशक बोले, "बातचीत अभी जारी है और दोनों कलाकारों की तारीखों को देखा जा रहा है, ताकि उनकी उपलब्धता की पुष्टि की जा सके।"

उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ अच्छी खबर सामने आएगी। फिल्म को लेकर अगस्त की शुरुआत से ही बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा में चर्चा तेज है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बड़े स्तर पर बनाई जाने वाली पौराणिक जंगल एडवेंचर फिल्म होगी, जिसे लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।

रिपोर्ट

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म फिलहाल लेखन के चरण में है और इसकी स्क्रिप्ट को फाइनल करने से पहले कई बार दोबारा लिखा जा चुका है।

निर्माता प्रोजेक्ट को लेकर काफी तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि इसकी मुख्य शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू हो सकती है।

अगर फिल्म तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ती है तो ये मिथरन की बॉलीवुड में बतौर निर्देशक पहली फिल्म होगी।

ADVERTISEMENT

सहयोग

पहली बार साथ काम करेंगे भंसाली और करीना

इस फिल्म के जरिए करीना- भंसाली करीब 2 दशक बाद पहली साथ काम करेंगे। उनके बीच 2000 के दशक की शुरुआत में अनबन की खबरें आई थीं। भंसाली ने फिल्म 'देवदास' में पारो के रोल के लिए करीना से बात की थी और उनका स्क्रीन टेस्ट भी लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को पारो के रोल के लिए चुन लिया।

इस बात से करीना काफी नाराज हुई थीं। उन्होंने भंसाली के फैसले को गलत बताया था।

ADVERTISEMENT

अन्य फिल्म

'दायरा' में भी नजर आएंगी करीना

करीना जल्द ही फिल्म 'दायरा' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं, जबकि इसमें करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं।

'दायरा' की कहानी और कलाकारों की जोड़ी इसे खास बनाती है। ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

'दायरा' सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें अपराध, कानून, न्याय और सजा जैसे मुद्दों को दिखाया जाएगा

ADVERTISEMENT