NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'लाइगर' की असफलता से आगे बढ़ फिर साथ काम करेंगे विजय देवरकोंडा और करण जौहर
    अगली खबर
    'लाइगर' की असफलता से आगे बढ़ फिर साथ काम करेंगे विजय देवरकोंडा और करण जौहर
    फिर साथ काम करेंगे विजय देवरकोंडा और करण जौहर

    'लाइगर' की असफलता से आगे बढ़ फिर साथ काम करेंगे विजय देवरकोंडा और करण जौहर

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 25, 2022
    05:03 pm

    क्या है खबर?

    विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का रिलीज से पहले खूब प्रचार किया गया था। फिल्म को लेकर निर्माताओं ने अच्छा हाइप बनाया था। हालांकि, जब फिल्म पर्दे पर आई तो इसका कंटेंट दर्शकों को पसंद नहीं आया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई।

    'लाइगर' से विजय पहली बार हिंदी दर्शकों के बीच आए थे। ऐसे में इस असफलता की खूब चर्चा हुई।

    अब खबर आई है कि करण जौहर और विजय फिर से साथ काम कर सकते हैं।

    रिपोर्ट्स

    नए प्रोजेक्ट्स पर बातचीत कर रहे हैं करण और विजय

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'लाइगर' फ्लॉप होने के बाद भी निर्माता करण जौहर और विजय के बीच अच्छा रिश्ता है।

    दोनों एक दूसरे से संपर्क में हैं और नए प्रोजेक्ट पर विचार कर रहे हैं।

    'लाइगर' को करण ने पुरी जगन्नाध के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था, लेकिन इस फिल्म को करण अकेले ही बनाएंगे। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी।

    बता दें विजय करण से चैट शो 'कॉफी विद करण' में भी नजर आए थे।

    अन्य रिपोर्ट

    विजय और पुरी जगन्नाध के बीच आई दरार

    रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म फ्लॉप होने के बाद विजय और निर्माता-निर्देशक पुरी जगन्नाध के रिश्तों में दरार आ गई है।

    पुरी और विजय की चर्चित फिल्म 'जन गण मन' फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है।

    अब पुरी इस फिल्म को विजय की बजाय किसी A-लिस्टर बॉलीवुड अभिनेता के साथ बनाने का मन बना चुके हैं। हालांकि, देखने वाली बात यह है कि 'लाइगर' की असफलता के बाद वह नए अभिनेता को कैसे मना पाएंगे।

    लाइगर

    विजय के साथ नजर आई थीं अनन्या पांडे

    'लाइगर' 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

    'बाहुबली' अभिनेत्री राम्या कृष्णन लाइगर की मां के किरदार में दिखाई दी थीं।

    फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाध ने किया था जबकि इसका निर्माण करण की धर्मा प्रोडक्शन ने पुरी के साथ मिलकर किया था।

    फिल्म में माइक टायसन भी गेस्ट अपियरेंस में नजर आए थे।

    अब यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'लाइगर' में पूर्व मुक्केबाज माइक टायसन पहली बार किसी हिंदी फिल्म में नजर आए थे। वह इस फिल्म में गेस्ट अपियरेंस में थे। रिपोर्ट्स हैं कि इस कैमियो के लिए पुरी ने टायसन को करीब 20-25 करोड़ रुपये की फीस दी थी।

    फ्लॉप

    खूब प्रचार-प्रसार के बाद भी फ्लॉप हो गई थी 'लाइगर'

    विजय ने 'लाइगर' का जमकर प्रचार-प्रसार किया था। मेकर्स को उम्मीद थी कि इसे पैन इंडिया लेवल पर पसंद किया जाएगा।

    हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह असफल रही। बॉक्स ऑफिस इंडिया की खबर के अनुसार 90 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म भारत में केवल 20 करोड़ रुपये कमा सकी थी। इससे निर्माताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी नुकसान हुआ है।

    विजय के निर्माताओं को अपनी फीस से छह करोड़ रुपये वापस करने की भी चर्चा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025