NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का कार्डियक अरेस्ट से 39 साल की उम्र में निधन
    कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का कार्डियक अरेस्ट से 39 साल की उम्र में निधन
    मनोरंजन

    कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का कार्डियक अरेस्ट से 39 साल की उम्र में निधन

    लेखन भावना साहनी
    June 07, 2020 | 07:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का कार्डियक अरेस्ट से 39 साल की उम्र में निधन

    कुछ वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक दुखद खबरें सुनने को मिल रही हैं। अब खबर आई है कि कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का रविवार को कार्डिएक अरेस्ट आने के कारण निधन हो गया है। वह सिर्फ 39 साल के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार बीते शनिवार यानी 6 जून से उन्हें सीने में दर्द और सांस फूलने की शिकायत होने लगी थी। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के निजी अस्पताल सागर में भर्ती करवाया गया।

    इलाज के दौरान ही पड़ गया था दिल का दौरा

    रिपोर्ट्स के अनुसार चिरंजीवी सर्जा की बॉडी शुरुआती इलाज पर भी रिस्पॉन्स नहीं कर रही थी। डॉक्टर्स ने उनके कुछ जरूरी टेस्ट भी करवाए, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा गया। डॉक्टर्स उन्हें ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन सर्जा के स्थिति काबू में आ पाई। इसके बाद रविवार की शाम को डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिरंजीवी के निधन की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट के जरिए दी।

    पूरी फिल्म इंडस्ट्री चिरंजीवी के निधन से हैरान

    बाला ने शोक प्रकट करते हुए लिखा, 'कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हैरानी है। वह सिर्फ 39 साल के थे। अभिनेता के भाई ध्रुव सर्जा (Dhruva Sarja) और अर्जुन सर्जा। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। वहीं फिल्मी सितारों और चिरंजीवी के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    देखिए रमेश बाला का ट्वीट

    Kannada Actor #ChiranjeeviSarja passed away due to heart attack earlier today.. Shocking.. He was jus 39..

    Brother of Actor #DhruvaSarja and Nephew of Actor #Arjun

    Condolences to his family.. May his soul RIP! pic.twitter.com/Y4F8Jpx49g

    — Ramesh Bala (@rameshlaus) June 7, 2020

    दो साल पहले ही हुई थी शादी

    गौरतलब है कि चिरंजीवी सर्जा दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहरू अभिनेता और डायरेक्टर अर्जुन सर्जा के भतीजे थे। उनके भाई ध्रुव सर्जा भी दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक जाना-माना चेहरा है। चिरंजीवी ने 2018 में अभिनेत्री मेघना राज से शादी की थी।

    इन फिल्मों में नजर आएंगे चिरंजीवी सर्जा

    चिरंजीवी सर्जा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'वायुपुत्र' से की थी। इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू मेल फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। वह अब तक अपने 22 फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। पिछली बार उन्हें फिल्म 'शिवार्जुन' में देखा गया था। हालांकि, यह उनकी आखिरी फिल्म नहीं थी। इसके बाद अब वह जल्द ही 'Rajamartanda', 'क्षत्रिय', 'अप्रैल' और 'रमन' में भी दिखेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मनोरंजन
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    मनोरंजन

    कोरोना पॉजीटिव होने का दर्द सुनाते-सुनाते हुए रो पड़ी मोहिना कुमारी, वीडियो में बताया हाल बॉलीवुड समाचार
    कानूनी पचड़ों में फंसी अमिताभ और आयुष्मान की 'गुलाबो सिताबो', लगा कहानी चुराने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    तापसी पन्नू ने बनाया नया रिकॉर्ड, 12 महीनों में सफल फिल्में देकर कमाए 352 करोड़ रुपए बॉलीवुड समाचार
    एकता कपूर ने 'XXX 2' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, रेप धमकियां देने वालों पर फूटा गुस्सा बॉलीवुड समाचार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    जूनियर NTR के फैंस ने दी मीरा चोपड़ा को रेप की धमकी, महिला आयोग पहुंचा मामला बॉलीवुड समाचार
    फिर से इंस्टाग्राम पर लौटीं प्रिया प्रकाश, इस वजह से डिलीट किया था अकाउंट मनोरंजन
    राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज इस दिन लेंगे सात फेरे, पिता ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन में प्रिया प्रकाश वारियर ने छोड़ा इंस्टाग्राम, एक पोस्ट के लेती थीं आठ लाख रुपये फेसबुक
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023