Loading...
कंगना रनौत की चेतावनी- कल खुद ड्रम में लाश बनोगे तो रोने का मौका नहीं मिलेगा
पश्चिम की नकल पर कंगना रनौत की चेतावनी

कंगना रनौत की चेतावनी- कल खुद ड्रम में लाश बनोगे तो रोने का मौका नहीं मिलेगा

Aug 19, 2026
05:02 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बेंगलुरु में हुई दिल दहलाने वाली घटना पर नाराजगी जताई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति और 5 साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। कंगना ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में भारत में ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने रिश्तों को महज 'शरीर के इस्तेमाल' तक सीमित करने वाली पश्चिमी संस्कृति को बढ़ावा देने के दुष्परिणामों के प्रति आगाह किया।

नसीहत

पश्चिमी संस्कृति अपनाना आसान, पर अंजाम खौफनाक- कंगना

कंगना ने इंस्टाग्राम पर बेंगलुरु की वारदात पर दुख जताते हुए लिखा कि आए दिन महिलाओं द्वारा पुरुषों को पहाड़ी से फेंकने या पुरुषों द्वारा महिलाओं को ड्रम में बंद करने जैसी खौफनाक खबरें आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति की नकल करना आसान है, लेकिन वहां लोग सामाजिक दबाव में किसी की जान नहीं लेते। कंगना ने चेताया कि आधुनिक डेटिंग के नाम पर मनमानी दूर से भले कूल लगे, पर इसका अंजाम बेहद खतरनाक होता है।

तरीके

प्यार के आधुनिक तौर-तरीकों पर भड़कीं कंगना

कंगना ने चेताया कि ये तब तक 'कूल' लगता है, जब तक कोई खुद या उसका बच्चा ड्रम में लाश बनकर न मिले।

उन्होंने लोगों से होश में आने की अपील करते हुए कहा कि रिश्तों में किसी को विकल्प बनाकर रखना, अचानक गायब होना या सिर्फ शरीर का इस्तेमाल करना जैसे कल्चर को सामान्य न समझें। कंगना के मुताबिक, अगर आज आप रिश्तों को सिर्फ संख्या समझेंगे तो कल खुद बेजान लाश बनने पर रोने का मौका नहीं मिलेगा।

ADVERTISEMENT

तंज

याद रखें, आपके आसपास भी एक नीला ड्रम रखा हो सकता है- कंगना

कंगना ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, 'इंसानी रिश्तों को सिर्फ 'शरीर की गिनती' कहने वाली पश्चिमी संस्कृति को नकारें। मुझे ट्रोल करने के लिए तैयार हो जाएं, लेकिन याद रखें कि आपके आसपास भी एक नीला ड्रम रखा हो सकता है, बाय।'

इसके बाद उन्होंने एक नीले ड्रम की तस्वीर शेयर कर तंज कसा कि ये उन सभी दोस्तों के लिए है जो रिश्तों को महज एक संख्या समझते हैं।

ADVERTISEMENT