NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / चंद्रयान-3 की महिला वैज्ञानिकों को साड़ी में देख खुश हुईं कंगना, कहा- सादगी की मूर्ति
    अगली खबर
    चंद्रयान-3 की महिला वैज्ञानिकों को साड़ी में देख खुश हुईं कंगना, कहा- सादगी की मूर्ति
    महिला वैज्ञानिकों पर कंगना रनौत ने की टिप्पणी

    चंद्रयान-3 की महिला वैज्ञानिकों को साड़ी में देख खुश हुईं कंगना, कहा- सादगी की मूर्ति

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 27, 2023
    07:16 pm

    क्या है खबर?

    बीते बुधवार को भारत के सफल चंद्रयान मिशन की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। 23 अगस्त को चंद्रमा के सतह पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग होते ही देशभर के लोग झूम उठे।

    हर कोई ISRO के वैज्ञानिकों की तारीफ कर रहा है। वैज्ञानिकों की इस टीम में कई महिला वैज्ञानिक शामिल हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने इन वैज्ञानिकों की सादगी की तारीफ की है।

    स्टोरी 

    वैज्ञानिकों की साड़ी, चूड़ी, बिंदी से प्रभावित हुईं कंगना

    कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में चंद्रयान-3 की महिला वैज्ञानिकों की तस्वीर साझा करते हुए उनकी वेशभूषा पर टिप्पणी की।

    उन्होंने लिखा, 'भारत की अग्रणी वैज्ञानिक, सभी ने बिंदी, सिंदूर और मंगलसूत्र पहना है। ये सादा जीवन उच्च विचार की मूर्ति हैं और सही मायनों में भारतीय हैं।'

    कंगना भी अक्सर सार्वजनिक जगहों पर साड़ी में ही नजर आती हैं। उनके इस चुनाव के लिए उनके प्रशंसक उन्हें काफी पसंद करते हैं।

    मिशन मंगल 

    'मिशन मंगल' में दिखी थीं महिला वैज्ञानिक

    ISRO की महिला वैज्ञानिकों की काबिलियत अक्सर चर्चा में रहती है। बॉलीवुड में उन पर आधारित फिल्म भी बन चुकी है।

    2019 में आई अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'मिशन मंगल' में ISRO द्वारा मंगलयान बनाने के सफर को दिखाया गया था। इस फिल्म में महिला वैज्ञानिकों की भूमिका में विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और कीर्ति कुल्हारी नजर आई थीं।

    इस चर्चित फिल्म को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    चंद्रयान 3

    'चंद्रयान-3' मिशन से भारत ने रचा इतिहास

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने 14 जुलाई, 2023 को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था। इसके बाद 23 अगस्त को इतिहास रचते हुए भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहले देश बन गया।

    भारत का यह तीसरा चांद मिशन है, लेकिन चांद पर उतरने की दूसरी कोशिश थी। पहली बार 2019 में चंद्रयान-2 के जरिए भारत ने चांद पर कदम रखने का प्रयास किया था, लेकिन अंतिम क्षणों में वह मिशन असफल हो गया था।

    आगामी फिल्में 

    इन फिल्मों के लिए चर्चा में कंगना

    कंगना इन दिनों अपनी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज होगी।

    'चंद्रमुखी 2' के अलावा वह 'तेजस' में नजर आने वाली हैं, जो 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। इसके बाद कंगना 'इमरजेंसी' में दिखाई देंगी, जिसमें उन्होंने अभिनय के साथ निर्देशन की कमान भी संभाली है।

    24 नवंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कंगना रनौत
    ISRO

    ताज़ा खबरें

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़
    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत ने करण जौहर को 'शकुनि' तो रणबीर कपूर को बताया 'दुर्योधन'  बॉलीवुड समाचार
    'टीकू वेड्स शेरू': जानिए कब और कहां रिलीज होगी कंगना के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    अपनी आगामी फिल्म की तैयारी में जुटीं कंगना रनौत, साझा किया वर्कआउट का वीडियो बॉलीवुड समाचार
    'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, कंगना रनौत ने साझा किया वीडियो  नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    ISRO

    चंद्रयान-3: विक्रम लैंडर कल चांद पर करेगा लैंड, जानिए कब और कैसे देखें लैंडिंग  चंद्रयान-3
    चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले के 20 मिनट हैं चुनौतीपूर्ण, इसी दौरान सबसे ज्यादा डर चंद्रयान-3
    चंद्रयान-3 आज चांद पर उतरेगा; सफल लैंडिंग के लिए विशेष प्रार्थना, स्कूलों में होगा लाइव टेलीकास्ट चंद्रयान-3
    चंद्रयान-3 की लैंडिंग को कंट्रोल नहीं करेंगे ISRO वैज्ञानिक, AI के जरिए खुद करेगा टचडाउन चंद्रयान-3
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025