Loading...
CJP प्रदर्शनकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- इन देशविरोधी ताकतों को अब जनता ही करेगी बेनकाब
कंगना रनौत का CJP पर बड़ा हमला

CJP प्रदर्शनकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- इन देशविरोधी ताकतों को अब जनता ही करेगी बेनकाब

Oct 11, 2026
10:18 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने पर कंगना ने पार्टी के नेताओं को 'देश विरोधी ताकतें' करार दिया है। उनका कहना है कि ये लोग देश में अराजकता फैलाने और भारत को अस्थिर करने की साजिश रच रहे हैं।

बयान

"पुलिस छोड़िए, अब जनता मांगेगी जवाब"

शनिवार शाम जब कंगना से दिल्ली में हुई घटनाओं पर उनकी राय मांगी गई तो उन्होंने आरोप लगाया कि इन प्रदर्शनों के जरिए देश को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है।

CJP प्रदर्शनकारियों पर कंगना ने कहा, "देखिए कि लोग अब इन देश विरोधी ताकतों को कैसे बेनकाब कर रहे हैं। पुलिस को तो छोड़ ही दीजिए, अब आम जनता भी इन्हें पकड़ेगी और इनसे जवाब मांगेगी, क्योंकि लोगों ने इन्हें पहचानना शुरू कर दिया है।"

सुरक्ष्रा

सुरक्षा बल मुस्तैद हैं, पर प्रदर्शन में जनता न हो परेशान- कंगना

अयोध्या जाने से पहले लखनऊ पहुंचीं कंगना ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए तमाम ताकतें मुस्तैद हैं, लेकिन प्रदर्शनों के दौरान आम जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

कंगना का ये बयान CJP द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों के बीच आया है। CJP का आरोप है कि वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण (SIR) में धांधली कर फर्जी तरीके से वोट काटे गए हैं।

ADVERTISEMENT