NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'कबीर सिंह' से प्रभावित होकर लड़के ने लड़की का किया मर्डर, बचाव में ये बोले डायरेक्टर
    'कबीर सिंह' से प्रभावित होकर लड़के ने लड़की का किया मर्डर, बचाव में ये बोले डायरेक्टर
    1/5
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    'कबीर सिंह' से प्रभावित होकर लड़के ने लड़की का किया मर्डर, बचाव में ये बोले डायरेक्टर

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Oct 15, 2019
    05:33 pm
    'कबीर सिंह' से प्रभावित होकर लड़के ने लड़की का किया मर्डर, बचाव में ये बोले डायरेक्टर

    फिल्म 'कबीर सिंह' रिलीज़ के बाद से लगातार विवादों में रही। इसमें शाहिद के हिंसक व्यवहार की कई क्रिटिक्स ने आलोचना भी की थी। कईयों का मानना था कि 'कबीर सिंह' में प्यार के नाम पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार को बढ़ावा दिया गया है। अब फिल्म फिर विवाद में घिर गई है। इसका कारण है एक टिक टॉक यूज़र द्वारा फिल्म से प्रभावित होकर एक लड़की का मर्डर करना। इस पर फिल्म के डायरेक्टर ने प्रतिक्रिया दी है।

    2/5

    फिल्म ने किसी हत्या का नहीं किया सपोर्ट- रेड्डी

    इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए 'कबीर सिंह' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने मिड-डे से कहा, "मुझे लड़की और उसके परिवार के लिए खेद है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों ने अपनी जान गंवाई। फिल्ममेकर होने के नाते हम अपने क्राफ्ट के लिए जिम्मेदार हैं और विचार करने की जरूरत है, लेकिन मेरी फिल्म ने किसी की हत्या नहीं की है।" डायरेक्टर ने आगे कहा, "कबीर सिंह या अर्जुन रेड्डी ने किसी की हत्या का सपोर्ट नहीं किया।"

    3/5

    फिल्म में शाहिद का कैरेक्टर किसी और की तुलना में खुद को नुकसान पहुंचाता है- रेड्डी

    रेड्डी ने आगे कहा, "आदमी को कुछ मनोवैज्ञानिक समस्या है। ऐसे लोग अक्सर बॉलीवुड सेलीब्रिटीज, स्पोर्ट्सपर्सन या पॉलीटिशियन्स को देखते हैं। अगर आप फिल्म में शाहिद के कैरेक्टर को देखेंगे तो वह एक एक आत्म-विनाशकारी व्यक्ति है जो खुद को अधिक नुकसान पहुंचा रहा है।"

    4/5

    'कबीर सिंह' ने की 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई

    वहीं, 'कबीर सिंह' की बात करें तो इसको मिली कड़ी आलोचना के बावजूद यह साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर 372 करोड़ की कमाई की।

    5/5

    'कबीर सिंह' से प्रभावित होकर लड़के ने की थी लड़की की हत्या

    उत्तर प्रदेश के एक टिक टॉक यूज़र अश्वनी ने 'कबीर सिंह' से प्रभावित होकर दुबई बेस्ड फ्लाइट अटैंडेंट निकिता शर्मा की हत्या कर दी थी। निकिता की इस साल शादी होने वाली थी। जब उसे पता चला कि निकिता की दिसंबर में किसी और से शादी होने वाली है, तो उसकी हत्या कर दी। अश्वनी ने भी पिछले सप्ताह आत्महत्या कर ली। जांच में मिला कि अश्विनी ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर 'कबीर सिंह' का डायलॉग पोस्ट किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    आयुष्मान ने बढ़ाई 500 प्रतिशत फीस, अब एक फिल्म के लिए चार्ज करेंगे इतने करोड़ अक्षय कुमार
    'गुड्डू पंडित' ने बताया कब रिलीज़ होगा 'मिर्जापुर' का अगला सीजन मनोरंजन
    एक्टिंग करते दिखेंगे क्रिकेटर हरभजन और इरफान, इन फिल्मों में आएंगे नज़र इरफान पठान
    हॉलीवुड फिल्म 'कॉल सेंटर' में दिखेंगे सुनील शेट्टी, सच्ची घटना पर आधारित होगी फिल्म हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    क्या गैलैक्सी अपार्टमेंट छोड़ रहे हैं सलमान खान? जानें सच्चाई मुंबई
    'नच बलिए 9' के पांच कोरियोग्राफर्स ने शो को किया बायकॉट, जानें कारण बॉलीवुड समाचार
    जानें आलिया भट्ट को भाभी बनाने पर क्या सोचती हैं करीना कपूर करण जौहर
    भाईजान की 'राधे' अगले साल ईद पर होगी रिलीज़, साथ में होगी यह हीरोइन बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023