NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: जुबिन नौटियाल ने इन खूबसूरत गीतों से सुनने वालों पर चलाया जादू
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: जुबिन नौटियाल ने इन खूबसूरत गीतों से सुनने वालों पर चलाया जादू
    जुबिन नौटियाल ने इन गानों से लूटी महफिल

    जन्मदिन विशेष: जुबिन नौटियाल ने इन खूबसूरत गीतों से सुनने वालों पर चलाया जादू

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 14, 2023
    07:25 am

    क्या है खबर?

    पहाड़ों की गोद से आए जुबिन नौटियाल ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। अपनी खूबसूरत आवाज से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले जुबिन को म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी दिल खोलकर प्यार दिया।

    जुबिन का जिक्र होते ही दिलों-दिमाग में उनके रोमांटिक गानों की धुन घूमने लगती है।

    14 जून को जुबिन अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनके उन गानों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने खूब महफिल लूटी।

    #1

    'लुट गए'

    यह गाना गैर फिल्मी थी, जो अभिनेता इमरान हाशमी और युक्ति पर फिल्माया गया था। मनोज मुंतशिर ने इस गाने के बोल लिखे थे और तनिष्क बागची संगीतकार थे। इस गाने के बोल बेहद खूबसूरत हैं। यह रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया था।

    जुबिन की आवाज ने इसे और खूबसूरत बना दिया था। यह उनके यादगार गीतों में शुमार है, जो अक्सर लोगों की जुबां पर रहता है। इस गाने के बाद उनकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ।

    #2

    'लो सफर'

    अगर आप जुबिन के प्रशंसकों में शुमार हैं तो आपने उनका यह गीत भी बेशक सुना होगा। फिल्म 'बागी 2' का यह गाना लोगों को बेहद पसंद आया था और रिलीज होते ही उनकी प्लेलिस्ट में शामिल हो गया था।

    'बागी 3' जैसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में जुबिन ने यह रोमांटिक गीत गाया और दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। सईद कादरी ने इसके बोल लिखे और मिथुन ने यह गाना कंपोज किया था।

    #3

    'तुझे कितना चाहें और हम'

    फिल्म 'कबीर सिंह' का यह गीत जुबिन के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसे मिथुन ने लिखा था और इसके कंपोजर भी वो ही थे, वहीं जुबिन ने ऐसे सुर छेड़े थे कि फिल्म के हीरो शाहिद कपूर के साथ-साथ वह भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए थे।

    अगर फिल्म में इनमें से कुछ एक भी कम होता तो यह शायद पूरी तरह से सबकी कसौटी पर खरी नहीं उतर पाती।

    #4

    'तारों के शहर'

    जुबिन के लोकप्रिय गानों की बात होती है तो 'तारों के शहर' का जिक्र भी जरूर होता है। यह गाना नेहा कक्कड़ और सनी कौशल पर फिल्माया गया था। जुबिन ने नेहा के साथ इस गाने में सुरों का जाल बिछाया और धमाका कर दिया।

    प्यार की दर्द भरी दास्तां को दिखाते इस गाने ने सुनने वालों के दिलों में जगह बनाई थी। यह गाना जानी ने लिखा था और इसे कंपोज भी उन्होंने ही किया था।

    #5

    'रातां लंबियां'

    अगर फिल्म 'शेरशाह' देखी होगी तो यह गाना आपको याद ही होगा और अगर नहीं भी देखी तो भी यह गाना आपने सोशल मीडिया पर सुना होगा, जिस पर अब तक लाखों रील्स बन चुके हैं। इसे जुबिन ने ही अपनी आवाज दी थी।

    यह रोमांटिक गीत सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया था। दोनों की केमिस्ट्री को जुबिन की आवाज का पूरा साथ मिला था।

    यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट का एक अटूट हिस्सा बन चुका है।

    जानकारी

    ये गाने भी हुए लोकप्रिय

    जुबिन के लोकप्रिय गानों में 'तुम ही आना' भी शामिल है। सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का 'कुछ तो बता जिंदगी' भी रिलीज होते ही हिट हो गया था। 'बंदेया' और 'एक मुलाकात' जैसे शानदार गानों में भी जुबिन ने ही सुर लगाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जुबिन नौटियाल
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: भारत ने बांग्लादेश की किन-किन वस्तुओं पर लगाया आयात प्रतिबंध, क्या होगा असर? #NewsBytesExplainer
    'मिशन इम्पॉसिबल 8' की आंधी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का कमाल जारी अजय देवगन
    IPL 2025: KKR ने रोवमैन पॉवेल की जगह शिवम शुक्ला को टीम में किया शामिल कोलकाता नाइट राइडर्स

    जुबिन नौटियाल

    इमरान और जुबिन के गाने 'लुट गए' को 60 दिनों में मिले 50 करोड़ व्यूज बॉलीवुड समाचार
    क्या अभिनेत्री निकिता दत्ता से शादी करने वाले हैं गायक जुबिन नौटियाल? सेलिब्रिटी गॉसिप
    गिरफ्तारी की मांग के बीच जुबिन नौटियाल ने किया ट्वीट, जानें क्या है मामला बॉलीवुड समाचार
    अरिजीत सिंह से जुबिन नौटियाल तक, रियलिटी शोज हारने के बावजूद लोकप्रिय हुए ये गायक संगीत इंडस्ट्री

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: 'पृथ्वीराज' की संयोगिता बन मानुषी ने की शुरुआत, अब इन फिल्मों में देंगी दिखाई मानुषी छिल्लर
    जन्मदिन विशेष: जरीन खान ने सलमान खान संग की बॉलीवुड में शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर जरीन खान
    जन्मदिन विशेष: माधुरी दीक्षित की त्वचा इस उम्र में भी है चमकदार, जानिए इसका राज माधुरी दीक्षित
    जन्मदिन विशेष: माधुरी दीक्षित के इन सदाबहार किरदारों को भूल पाना है मुश्किल माधुरी दीक्षित
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025