NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / काला हिरण शिकार मामलाः दोबारा जेल जा सकते हैं सलमान, कोर्ट ने दी चेतावनी
    मनोरंजन

    काला हिरण शिकार मामलाः दोबारा जेल जा सकते हैं सलमान, कोर्ट ने दी चेतावनी

    काला हिरण शिकार मामलाः दोबारा जेल जा सकते हैं सलमान, कोर्ट ने दी चेतावनी
    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Jul 04, 2019, 03:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
    काला हिरण शिकार मामलाः दोबारा जेल जा सकते हैं सलमान, कोर्ट ने दी चेतावनी

    सलमान खान को कांकाणी हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पांच साल की सजा सुनाई गई थी। इस सजा के खिलाफ सलमान ने जिला एवं सत्र न्यायालय जिला जोधपुर में अपील कर रखी है। इस पर कोर्ट में 7 मई, 2018 को सुनवाई शुरू हुई थी। सलमान सुनवाई के दौरान मौजूद थे। इसके बाद से लगातार वह कोर्ट में लगातार हाजरी माफी पेश करते आए हैं। इस पर अब जोधपुर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है।

    सलमाने को जाना पड़ सकता है जेल!

    कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा है कि अगर सलमान अगली सुनवाई में अदालत में पेश नहीं होते हैं तो उनकी बेल रद्द कर दी जाएगी। इसका मतलब ये है कि सलमान अगर कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा।

    दोषी करार देते हुए सलमान को दी गई थी पांच साल की सजा

    पिछले साल 5 अप्रैल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला के पीठासीन अधिकारी देवकुमार खत्री ने साल 1998 के काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। सलमान पर इस मामले में दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इसके बाद सलमान को हिरासत में ले लिया गया था। सात अप्रैल तक वह जेल में रहे थे। सात अप्रैल को जिला एवं सत्र न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी।

    गुरुवार को भी कोर्ट में पेश नहीं हुए सलमान

    जमानत के बाद सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया था। सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी ने सलमान को 25-25 हजार के दो मुचलके पर जमानत दी थी। सलमान पर अदालत की अनुमति के बिना विदेश जाने पर भी पाबंदी लगाई गई थी। इसके बाद से सलमान कोर्ट में हाजरी माफी पेश करते आए हैं। सलमान को मामले में गुरुवार को भी कोर्ट में हाजिर होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुए।

    सैफ, तब्बू सहित अन्य को कोर्ट ने किया था बरी

    जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में सह आरोपी अभिनेत्री तब्बू, सैफ अली खान, नीलम और सोनाली बेंद्रे को संदेह के लाभ पर निचली अदालत ने बरी कर दिया गया था।

    क्या है मामला?

    सलमान पर साल 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान राजस्थान के जोधपुर शहर के निकट स्थित कांकाणी गांव की सरहद में दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था। बिश्नोई समाज ने सलमान के खिलाफ इस केस को मजबूत बनाने की पूरी कोशिश की। कोर्ट में दलीलों को सुनने के बाद ही उन्हें दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई गई थी।

    सलमान कोर्ट में होंगे हाजिर!

    अब देखना यह होगा कि सलमान अगली सुनवाई में कोर्ट में पेश होते हैं या अदालत द्वारा सख्त रवैया अपनाते हुए उनकी जमानत को रद्द कर दिया जाता है। माना जा रहा है कि सलमान अगली सुनवाई में हाजिर हो सकते हैं।

    इन प्रोजेक्ट्स में सलमान आएंगे नजर

    वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इस समय कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'भारत' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। इस समय सलमान अपनी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज़ होगी। इसके अलावा सलमान, संजय लीला भंसाली 'इंशाअल्लाह' में भी नजर आएंगे। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी। 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल में भी सलमान होंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    तब्बू
    सैफ अली खान
    मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    स्वरा भास्कर का हुआ ब्रेक अप! जानें पांच साल से किसे कर रही थीं डेट मनोरंजन
    कंगना की बहन रंगोली ने तापसी को कहा 'सस्ती कॉपी', अनुराग कश्यप ने दिया जवाब मनोरंजन
    इस दीवाली बड़े पर्दे पर दिखेंगे शाहरुख, फिल्म में हीरो नहीं विलेन का होगा रोल! शाहरुख खान
    मुश्किल में हनी सिंह, 'मखना' गाने के लिए पंजाब महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग यूट्यूब

    तब्बू

    ...तो क्या अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे' का बनेगा सीक्वल? बॉलीवुड समाचार
    अधेड़ उम्र में युवा लड़की के प्यार में अजय, देखें 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर बॉलीवुड समाचार
    दूसरे दिन 'दृश्यम 2' की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने बटोरे करीब 37 करोड़ रुपये दृश्यम 2
    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का टीजर जारी, फिर गंभीर अंदाज में दिखे अभिनेता अजय देवगन

    सैफ अली खान

    करिश्मा कपूर का जन्मदिन मनाने मलाइका अरोड़ा संग लंदन पहुंचे अर्जुन कपूर! बॉलीवुड समाचार
    'सेक्रेड गेम्स 2' की रिलीज़ डेट आगे खिसकी, जानें अब कब होगी रिलीज़ नेटफ्लिक्स
    रणबीर के कजिन्स संग आलिया ने की डिनर पार्टी, करिश्मा ने शेयर की तस्वीर बॉलीवुड समाचार
    सैफ की फिल्म 'लाल कप्तान' का फर्स्ट लुक ऑउट, बेहद खास होगा किरदार बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में यह अभिनेत्री हो सकती है नई दयाबेन! टीवी जगत की खबरें
    अभिनेत्री माही गिल का बड़ा खुलासा, कहा- 'लिव इन में हूं, एक बेटी भी है' बॉलीवुड समाचार
    इस महिला क्रिकेटर की बायोपिक में लीड रोल में होंगी अभिनेत्री तापसी पन्नू! क्रिकेट समाचार
    कंगना और राजकुमार का पागलपन है मजेदार, देखें 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023