Loading...
'तुम रहे ना तुम' में नजर आएंगे जिमी शेरगिल, पहली बार इस अभिनेत्री संग बनेगी जोड़ी
जिमी शेरगिल के हाथ लगी नई फिल्म

'तुम रहे ना तुम' में नजर आएंगे जिमी शेरगिल, पहली बार इस अभिनेत्री संग बनेगी जोड़ी

Aug 20, 2026
04:22 pm

क्या है खबर?

जिमी शेरगिल इस वक्त 'ऑपरेशन सफेद सागर' सीरीज की सफलता का जश्न मना रहे हैं। अब उनके हाथ मनोवैज्ञानिक संबंधों पर आधारित ड्रामा फिल्म 'तुम रहे ना तुम' लगी है, जिसका निर्देशन प्रेम प्रकाश मोदी द्वारा किया जाएगा। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दिव्या दत्ता होंगी और दोनों पहली बार पर्दे पर पति-पत्नी के रूप में मुख्य किरदारों में दिखेंगे। उनके साथ हर्ष छाया भी अहम रोल में होंगी। इस अपडेट ने फैंस को अभी से उत्साहित कर दिया है।

रूपांतरण

इस मशहूर नाटक का रूपांतरण होगी फिल्म

'तुम रहे ना तुम' को विन्नी चावला और सोनू कात्याल अपने बैनर फैनेटिकली फिल्मी प्राइवेट लिमिटेड के तहत निर्मित कर रहे हैं, जो असल में स्वीडिश नाटककार ऑगस्ट स्ट्रिंडबर्ग के ऐतिहासिक नाटक 'द फादर' का रूपांतरण है।

फिल्म के जरिए स्ट्रिंडबर्ग के काम के भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक मूल को एक भारतीय परिवारिक परिवेश के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

बता दें, 'द फादर' नाटक अहंकार, असुरक्षा और रिश्तों के बदलते समीकरणों को भावनात्मक रूप में दर्शाता है।

प्रतिक्रिया

परियोजना का हिस्सा बनकर खुश हैं जिमी और दिव्या

फिल्म पर बात करते हुए जिमी ने कहा, "तुम रहे ना तुम ने मुझे तुरंत अपनी ओर आकर्षित कर लिया क्योंकि यह कहानी बहुत ही मानवीय और भावनात्मक रूप से जटिल है।"

वहीं, दिव्या ने बताया कि वह इसका हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। यह एक मानवीय, असहज और बहुआयामी कहानी है, और यही जटिलता इस फिल्म को उनके लिए विशेष रूप से दिलचस्प बनाती है।

फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री जरीना वहाब और राजेश भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT