Page Loader
जल्द लौटेगा 'बेहद', दूसरे सीज़न में इस अभिनेता के साथ रोमांस करती दिखेंगी जेनिफर विंगेट

जल्द लौटेगा 'बेहद', दूसरे सीज़न में इस अभिनेता के साथ रोमांस करती दिखेंगी जेनिफर विंगेट

Aug 31, 2019
07:00 pm

क्या है खबर?

टेलीविज़न शो 'बेहद' की माया को कौन भूल सकता है। जेनिफर विंगेट यानी कि आपकी माया एक बार फिर 'बेहद' के जरिए टेलीविज़न में वापसी करने जा रही हैं। जी हां, अब इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, 'बेहद' का दूसरा सीज़न शुरू होने जा रहा है। इसकी जानकारी खुद जेनिफर ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब 'बेहद 2' से लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है।

जानकारी

'बेपनाह' में पसंद की गई थी हर्षद-जेनिफर की जोड़ी

'बेहद' के दूसरे सीज़न की खबर सामने के बाद से लगातार फैन्स जेनिफर के अपोजिट हर्षद चोपड़ा की मांग कर रहे थे। लेकिन ऐसा होने नहीं जा रहा है। मालूम हो 'बेपनाह' में हर्षद-जेनिफर की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

इंस्टाग्राम पोस्ट

'बेहद 2' में लौट रही हैं जेनिफर

रिपोर्ट्स

लीड किरदार में दिखाई दे सकते हैं जैन इमाम!

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, जैन इमाम से 'बेहद 2' के मेकर्स की इस समय बातचीत जारी है। अगर सब सही रहता है तो शो में जैन लीड रोल निभाते नजर आ सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, शो में जैन एक इंडस्ट्रियलिस्ट के किरदार में दिख सकते हैं। जैन का किरदार शो में पॉजिटव होने वाला है। कहा जा रहा है कि जेनिफर के अपोजिट शो में जैन दिखाई देंगे।

जानकारी

ऐसी हो सकती है स्टोरीलाइन!

कहानी की बात करें तो इस बार का कॉन्सेप्ट 'बेहद' के पहले सीज़न से अलग होने वाला है। इस बार की स्टोरीलाइन ऐसी होगी कि जेनिफर के किरदार को अपने से उम्र में बड़े इंसान से प्यार हो जाएगा। इस किरदार को विराफ पटेल निभाने वाले है। विराफ से धोखा मिलने के बाद माया (जेनिफर) बदला लेने का सोचती है। इसके बाद वह विराफ के बेटे (जैन) के साथ प्यार करने का नाटक करेगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

जैन का इंस्टाग्राम पोस्ट

टेलीविजन शोज

इन सीरियल्स में नजर आ चुके हैं जैन

वहीं, जैन की बात करें तो इस समय वह 'एक भ्रम सर्वगुण संपन्न' में नजर आ रहे हैं। सितंबर के अंत तक यह शो ऑफ एयर जाने वाला है। जैन इसके पहले 'कैसी ये यारियां', 'टश्ने इश्का' और 'ये वादा रहा शो' में भी नजर आ चुके हैं। जैन, 'खतरों के खिलाड़ी 9' का भी हिस्सा थे। इस सीज़न को पुनीत पाठक ने जीता था। आदित्य नारायण, 'खतरों के खिलाड़ी 9' के रनर अप थे।

फैन्स

माया के रोल में जेनिफर को दर्शकों ने किया था काफी पसंद

वहीं, 'बेहद' के पहले सीज़न की बात करें तो जेनिफर (माया) इसमें एक फीमेल स्टॉकर के रोल में थीं जो कुशाल टंडन (अर्जुन) से बेपनाह प्यार करती थीं। माया के रोल में जेनिफर ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को हैरान कर दिया था। जेनिफर का किरदार इसमें निगेटिव रोल में था। यह एक ऐसा किरदार था जो जेनिफर ने पहले कभी नहीं निभाया था। कुशाल-जेनिफर की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।