NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख की 'जवान' की टली रिलीज, अब 7 सितंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
    अगली खबर
    शाहरुख की 'जवान' की टली रिलीज, अब 7 सितंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
    टल गई 'जवान' की रिलीज (तस्वीर:इंस्टाग्राम/@iamsrk)

    शाहरुख की 'जवान' की टली रिलीज, अब 7 सितंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 06, 2023
    05:58 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की पिछले साल घोषणा हुई थी। घोषणा के साथ ही शाहरुख का लुक भी साझा किया गया था, जिसने लोगों को खूब आकर्षित किया था।

    यह फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से इसके टलने की खबरें आ रही थीं। अब फिल्म की रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

    अब यह फिल्म 2 जून की बजाय 7 सितंबर को रिलीज की जाएगी।

    खबर

    VFX के कारण टली रिलीज- रिपोर्ट

    रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के VFX के काम में अभी और वक्त की जरूरत है। निर्माता इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसके लिए इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है।

    इस घोषणा के पहले से ही सोशल मीडिया पर 'जवान' ट्रेंड कर रहा था।

    रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने ट्विटर पर नई रिलीज डेट की जानकारी दी है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें ट्वीट

    #Jawan #7thSeptember2023 pic.twitter.com/b0sOsSTSay

    — Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) May 6, 2023

    खास बात

    शाहरुख की पहली पैन इंडिया फिल्म

    'जवान' में निर्माता कोई कमी इसलिए भी नहीं छोड़ा चाहते हैं, क्योंकि यह शाहरुख खान के करियर की पहली पैन इंडिया फिल्म है।

    फिल्म के विजुअल एफेक्ट पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां काम कर रही हैं। अप्रैल में ही शाहरुख ने फिल्म की शूटिंग पूरी की थी।

    शूटिंग से फिल्म की कई तस्वीरें और वीडियो लीक हुए थे, जिन्हें सोशल मीडिया से हटाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा था।

    फिल्म 

    'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं नयनतारा

    फिल्म का निर्देशन दक्षिण के सिनेमा के मशहूर निर्देशक एटली कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ मुख्य भूमिका में नयनतारा नजर आएंगी। यह एटली और नयनतारा, दोनों की पहली बॉलीवुड फिल्म है।

    फिल्म में शाहरुख बाप-बेटे के डबल रोल में दिखेंगे। इनमें से एक किरदार गैंग्स्टर तो दूसरा सुरक्षा अधिकारी का होगा।

    फिल्म में संजय दत्त भी कैमियो करेंगे। वह पर्दे पर शाहरुख के साथ एक्शन करते नजर आएंगे।

    वर्कफ्रंट

    शाहरुख की आगामी फिल्में

    इस साल शाहरुख ने 4 साल बाद 'पठान' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

    अब वह 'जवान' के बाद राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू की जोड़ी बनी है।

    दोनों को पहली बार पर्दे पर साथ देखने के लिए प्रशंसक भी काफी उत्सुक हैं।

    इसके अलावा अभिनेता सलमान खान के साथ 'टाइगर वर्सेज पठान' का भी हिस्सा हैं, जिसमें दोनों सितारे एक-दूसरे के आमने सामने होंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    शाहरुख खान
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    जवान फिल्म

    शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख ने किया एटली की फिल्म 'जवान' का ऐलान, टीजर लॉन्च बॉलीवुड समाचार
    'जवान' में शाहरुख खान के लुक की 'डार्कमैन' से हो रही तुलना बॉलीवुड समाचार
    क्या अगले साल बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे शाहरुख? दाव पर लगे 500 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान

    फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में सलमान खान और शाहरुख खान की एंट्री, सिद्धार्थ आनंद करेंगे निर्देशन सलमान खान
    शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति, मार्क जुकरबर्ग समेत इन दिग्गजों को पछाड़ा मार्क जुकरबर्ग
    'टाइगर वर्सेज पठान' बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी, जानिए इसकी जरूरी बातें सलमान खान
    आर्यन की जमानत पर जूही चावला ने तोड़ी चुप्पी, साइन किया था 1 लाख का बॉन्ड  जूही चावला

    बॉलीवुड समाचार

    तमिल अभिनेता-निर्देशक मनोबला का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    सनी देओल के बेटे करण जल्द करेंगे शादी, धर्मेंद्र की शादी की सालगिरह पर हुई सगाई सनी देओल
    'गुम है किसी...' छोड़ने के बाद ऐश्वर्या शर्मा बनीं 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा  खतरों के खिलाड़ी
    'खतरों के खिलाड़ी 13' से जुड़े अभिनेता रोहित बोस रॉय, कहा- मैं तैयार हूं  खतरों के खिलाड़ी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025