NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'तारक मेहता...': जेनिफर मिस्त्री उर्फ रोशन ने असित मोदी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
    'तारक मेहता...': जेनिफर मिस्त्री उर्फ रोशन ने असित मोदी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
    मनोरंजन

    'तारक मेहता...': जेनिफर मिस्त्री उर्फ रोशन ने असित मोदी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 12, 2023 | 01:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'तारक मेहता...': जेनिफर मिस्त्री उर्फ रोशन ने असित मोदी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
    जेनिफर मिस्त्री ने दर्ज कराई शिकायत (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@jennifer_mistry_bansiwal)

    गुरुवार को खबर आई थी कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन शोढी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री ने निर्माता असित मोदी समेत 2 अन्य लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी जारी किया था। अब खबर आई है कि उन्होंने पुलिस में असित मोदी और क्रू के अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

    मुंबई पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

    ANI की खबर के मुताबिक जेनिफर ने असित मोदी और क्रू के अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि फिलहाल FIR दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामले से जुड़े लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा। शुक्रवार को जेनिफर ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए।

    ANI ने दी जानकारी

    Actress from Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah has filed a written complaint against a producer alleging sexual harassment. According to her complaint, producer Asit Modi and some crew members sexually harassed her. However, an FIR has yet to be registered. We have started an…

    — ANI (@ANI) May 12, 2023

    जेनिफर ने लगाए थे ये आरोप

    रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर होली के दिन हाफ डे लेना चाहती थीं। इसके लिए उनकी प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी से बहस हुई और उन्होंने उनके साथ बदतमीजी भी की। एग्जेक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज ने उनकी गाड़ी के पीछे खड़े होकर, उन्हें जबरदस्ती रोकने के कोशिश की। इस घटना के बाद से जेनिफर ने शो छोड़ दिया है। वह 15 सालों से शो से जुड़ी थीं। जेनिफर का आरोप है कि ऐसी घटनाएं पहले भी होती थीं।

    जेनिफर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे निर्माता

    इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए असित मोदी ने कहा कि जेनिफर को 'तारक मेहता...' से निकाल दिया गया था, इसलिए वह ये बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। वह उन्हें और शो को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। मोदी ने कहा कि वह जेनिफर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। गुरुवार को सोहेल ने भी बयान दिया था कि जेनिफर के आरोप सिर्फ उनके प्रोडक्शन हाउस को बदनाम करने की चाल है।

    लगातार विवादों में है 'तारक मेहता...'

    जेनिफर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से 15 सालों से जुड़ी हुई थीं। वह शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाती थीं। यह शो टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो में से एक है। बीते कई दिनों से शो विवादों में है। कुछ दिन पहले ही शैलेश लोढ़ा ने पैसों के भुगतान न होने पर निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। राज अनादकट, भव्य गांधी, निधि भानुशाली, नेहा मेहता और मोनिका भदौरिया जैसे कलाकार भी शो छोड़ चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    टीवी शो
    टीवी जगत की खबरें

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद जेनिफर मिस्त्री ने साझा किया वीडियोअ टीवी शो
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा': यौन शोषण से पहले इन विवादों में घिरे असित मोदी टीवी जगत की खबरें
    'तारक मेहता...': यौन शोषण के आरोपों पर असित मोदी बोले- जेनिफर को शो से हटाया गया टीवी शो
    'तारक मेहता...': जेनिफर उर्फ रोशन के आरोपों को प्रोडेक्शन हेड ने बताया "बदनाम करने की चाल" बॉलीवुड समाचार

    टीवी शो

    करण जौहर नहीं, सलमान खान कर सकते हैं 'बिग बॉस OTT 2' की मेजबानी  सलमान खान
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा': जेनिफर उर्फ रोशन का असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    'बड़े अच्छे लगते हैं 2' जल्द होगा बंद, जानिए कब आएगा आखिरी एपिसोड  एकता कपूर
    अभिनेत्री चंद्रिका साहा के पति ने 15 महीने के बेटे को जमीन पर पटका, शिकायत दर्ज  टीवी जगत की खबरें

    टीवी जगत की खबरें

    'MTV रोडीज 19' का प्रोमो वीडियो जारी, बेहद अलग अवतार में नजर आए सोनू सूद सोनू सूद
    विवेक दहिया ने पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात  दिव्यांका त्रिपाठी
    'खतरों के खिलाड़ी 13' से जुड़े अभिनेता रोहित बोस रॉय, कहा- मैं तैयार हूं  खतरों के खिलाड़ी
    ऐश्वर्या शर्मा ने छोड़ा 'गुम है किसी के प्यार में', बोलीं- मैं शो की कर्जदार हूं  टीवी शो
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023