Loading...
जॉनी लीवर की बेटी जेमी क्यों नहीं अपनाना चाहती थीं पिता का उपनाम?
जॉनी लीवर के नाम से अलग पहचान बनाना चाहती थीं बेटी जेमी

जॉनी लीवर की बेटी जेमी क्यों नहीं अपनाना चाहती थीं पिता का उपनाम?

Oct 13, 2026
05:05 pm

क्या है खबर?

जेमी लीवर ने हाल ही में कोलकाता में अपने पिता और मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर के साथ स्टेज साझा किया। इस अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिता के साथ काम करना उनके लिए सिर्फ साथ काम करने का नहीं, बल्कि उनसे सीखने का भी मौका है। जेमी ने यह भी खुलासा किया कि एक समय वह अपने नाम के साथ 'लीवर' उपनाम नहीं जोड़ना चाहती थीं।

तारीफ

जेमी ने की पिता की तारीफ

जेमी कहती हैं, "मुझे नहीं लगता कि मैं पापा के शो में सिर्फ साथी कलाकार की तरह हूं, बल्कि मुझे ज्यादा एक छात्र जैसा महसूस होता है। परफॉर्म करते समय मैं उनके काम में माहिर होते हुए देखती हूं कि कैसे वह स्टेज पर जादू पैदा करते हैं। आज भी मुझे लगता है कि 'लेवर' उपनाम का बोझ मुझ पर बहुत ज्यादा है। यह मुझ पर सच में बहुत भारी पड़ता है, लेकिन यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।"

पहचान

जेमी को बनानी है अपनी पहचान

जेमी आगे कहती हैं, "मुझे अब अपनी अलग पहचान बनानी है। मुझे यह समझना है कि मैं किस चीज में अच्छी हूं। यह पहचान मुझे बहुत पहले ही मिल गई थी या मुझ पर थोप दी गई थी और फिर मैंने उस बोझ को ढोया। आज जब लोग मुझे देखते हैं, तब वे मुझे मेरे काम के लिए जानते हैं। उन्हें मेरा नाम मेरे पिता के नाम के साथ जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती कि मैं जॉनी की बेटी हूं।"

ADVERTISEMENT

बेहतर

जेमी खुद को बना रही हैं बेहतर

जैमी ने बताया, "मुझे कभी ऐसा नहीं लगता कि मैंने कामयाबी पा ली है और अब आराम कर सकती हूं। मैं अभी भी कड़ी मेहनत कर रही हूं, प्रैक्टिस कर रही हूं, आगे बढ़ रही हूं, खुद को बेहतर बना रही हूं और प्रार्थना कर रही हूं कि भगवान मेरी क्रिएटिविटी को और बढ़ाएं। क्योंकि मुझे लगता है कि उस सरनेम के साथ बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

फिल्मों में भी किस्मत आजमा चुकी हैं जैमी

आपको बता दें कि जेमी कॉमेडियन के साथ-साथ अभिनेत्री भी हैं। उन्होने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु फिल्म में भी काम किया है। उन्होंने 'किस किसको प्यार करूं', 'राष्ट्रपुत्र', 'हाउसफुल 4', 'भूत पुलिस' और 'किस किसको प्यार करूं 2' जैसी फिल्मों में काम किया है।

ADVERTISEMENT