Loading...
रजनीकांत से लेकर विद्या बालन तक, जानें 'जेलर 2' के लिए किसे मिली कितनी फीस
'जेलर 2' के लिए किसने वसूली सबसे मोटी फीस

रजनीकांत से लेकर विद्या बालन तक, जानें 'जेलर 2' के लिए किसे मिली कितनी फीस

Oct 14, 2026
10:30 pm

क्या है खबर?

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जेलर 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विजय सेतुपति और विद्या बालन जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में काम करने के लिए स्टार कास्ट ने कितनी फीस ली है।

#1 & #2

रजनीकांत और मोहनलाल

'फिल्मीबीट तमिल' की रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत को 'जेलर 2' के लिए 110 करोड़ रुपये की फीस मिल रही है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सुपरस्टार को फिल्म के मुनाफे का भी हिस्सा मिलेगा। हालांकि, इसकी शर्तें अभी आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई हैं।

मोहनलाल 'जेलर 2' में गैंगस्टर मैथ्यू के तौर पर वापसी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, सीक्वल के लिए उन्होंने निर्माताओं से 30 करोड़ रुपये फीस ली है।

#3, #4 & #5

शिवा, सूरज वेंजरामुडु और विद्या

कन्नड़ अभिनेता शिवा राजकुमार फिल्म में कर्नाटक के गैंगस्टर नरसिम्हा के तौर पर अपनी भूमिका फिर से निभाएंगे। इस फिल्म के लिए उनकी फीस का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

मलयालम अभिनेता सूरज वेंजारामूडु 'जेलर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए वह एक करोड़ रुपये वसूल रहे हैं।

विद्या 'जेलर 2' से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के लिए उनकी फीस कथित तौर पर 6 करोड़ रुपये है।

ADVERTISEMENT

#6

SJ सूर्या

SJ सूर्या भी रजनीकांत की फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने 3 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है।

आपको बता दें सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 15 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म 'जेलर' का पहला भाग साल 2023 में रिलीज हुआ था।

ADVERTISEMENT