'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, 20 लाख से ज्यादा टिकटों की हुई बिक्री
क्या है खबर?
तमिल सिनेमा के अभिनेता रजनीकांत की 'जेलर 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 2023 में इसका पहला भाग 'जेलर' आया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार किया था। अब दूसरी कड़ी दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है, जिसके लिए एक दिन पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हुई। फिल्म के प्री-सेल्स के नतीजों को देखकर उम्मीद की जा रही है कि यह ओपनिंग डे पर धमाल मचा देगी।
एडवांस बुकिंग
एडवांस बुकिंग में 'जेलर 2' का दमदार प्रदर्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' ने फिल्म के लिए अब तक 20 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री कर ली है।
पहले ही दिन 10 लाख टिकट बिके, जिससे रजनीकांत अभिनीत फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए अब तक 22.42 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
अगर कुल एडवांस बुकिंग की बात करें तो, जेलर 2 ने अब तक ब्लॉक सीटों के साथ 39.42 करोड़ रुपये और ब्लॉक सीटों के बिना 34.33 करोड़ रुपये का सकल कलेक्शन किया है।
उम्मीद
रजनीकांत को मिलेगी एक और सुपरहिट फिल्म
एडवांस बुकिंग में अब तक के जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे उम्मीद की जा रही है कि 'जेलर 2' अपने पहले विस्तारित वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।
इसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है, जो पहले भाग का निर्देशन भी कर चुके हैं।
15 अक्टूबर, 2026 को आ रही इस फिल्म में राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती हैं। मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ का कैमियो होगा।