Loading...
जैकलीन फर्नांडिस की वो 5 फिल्में, जिन्होंने डुबो दी निर्माताओं की लुटिया
जैकलीन फर्नांडिस की ये फिल्में हो गईं फ्लॉप

जैकलीन फर्नांडिस की वो 5 फिल्में, जिन्होंने डुबो दी निर्माताओं की लुटिया

Aug 14, 2026
04:11 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी दिलकश मुस्कान, बेहतरीन डांस और शानदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। साल 2009 में फिल्म 'अलादीन' से अपने सफर की शुरुआत करने वाली जैकलीन ने 'किक', 'हाउसफुल 2' और 'जुड़वा 2' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उनके लंबे फिल्मी करियर में कई बड़ी हिट्स के साथ-साथ कई ऐसी फिल्में भी रहीं, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल और फ्लॉप साबित हुईं।

#1 & #2

'अलादीन' और 'जाने कहां से आई है'

2009 में रिलीज हुई फिल्म 'अलादीन' से जैकलीन ने डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन थे। लगभग 42 से 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में महज 5.82 करोड़ रुपये कमाए थे।

फिल्म 'जाने कहां से आई है' 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का कुल बजट 18 करोड़ रुपये था। हालांकि, फिल्म ने महज 4.57 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में यह फ्लॉप साबित हुई थी।

#3 & #4

'रॉय' और 'ए फ्लाइंग जट'

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'रॉय' लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। हालांकि, यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक नहीं कमा पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म ने 44.52 करोड़ कमाए थे।

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' में जैकलीन के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। इस फिल्म का कुल बजट लगभग 35 करोड़ रुपये था, वहीं इस फिल्म ने 38.61 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

'ब्रदर्स'

फिल्म 'ब्रदर्स' साल 2015 में आई थी। इस फिल्म का कुल बजट लगभग 111 करोड़ रुपये था। हालांकि, फिल्म ने महज 82.47 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में जैकलीन के साथ-साथ अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थे।

ADVERTISEMENT