NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहने की तैयारी कर रहीं जैकलीन फर्नांडिज?
    अगली खबर
    क्या बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहने की तैयारी कर रहीं जैकलीन फर्नांडिज?
    क्या बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहेंगी जैकलीन?

    क्या बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहने की तैयारी कर रहीं जैकलीन फर्नांडिज?

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 20, 2021
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    जैकलीन फर्नांडिज इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

    उनका नाम यूं तो साजिद खान से लेकर सलमान खान, अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है, लेकिन जैकलीन ने कभी अपने किसी रिश्ते पर मीडिया से खुलकर बात नहीं की।

    अब खबर आ रही है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपने नए बंगले में शिफ्ट होने वाली हैं।

    आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

    योजना

    साउथ के बिजनेसमैन को डेट कर रहीं जैकलीन

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिज एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं, जो साउथ के रहने वाले हैं।

    जैकलीन ने हाल ही में 175 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला खरीदा है, जिसमें वह बॉयफ्रेंड के साथ शिफ्ट होने की तैयारी में हैं।

    जैकलीन काफी समय से जुहू और बांद्रा में घर तलाश रही थीं। अब जाकर उन्हें सी-फेसिंग घर मिला है। उन्होंने जो बंगला फाइनल किया है, वह जुहू में प्राइम लोकेशन पर है।

    जानकारी

    मुंबई में अपना काम शिफ्ट करने वाले हैं जैकलीन के बॉयफ्रेंड

    रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन और उनके बॉयफ्रेंड अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, जैकलीन वीडियो कॉल के जरिए लगातार अपने घर को लेकर बॉयफ्रेंड और डिजाइनर से लगातार चर्चा करती रहती हैं।

    जैकलीन के बॉयफ्रेंड जल्द ही अपना काम मुंबई में शिफ्ट करने वाले हैं। हालांकि, जैकलीन ने फिलहाल अपने इस रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। अब देखते हैं कि वह खुद अपने प्यार को कब जगजाहिर करती हैं।

    चर्चा

    साजिद खान के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहीं जैकलीन

    बता दें कि निर्देशक साजिद खान के साथ जैकलीन का अफेयर लोगों के बीच खूब चर्चा में रहा। दोनों की शादी तक की खबरें आने लगी थीं। हालांकि, बात शादी तक पहुंच पाती, इससे पहले ही उनके रिश्ते ने दम तोड़ दिया।

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक साजिद, जैकलीन को लेकर बहुत पॉजेसिव हो गए थे। वह उन पर हद से ज्यादा हक जताने लगे थे।

    उनके बर्ताव से तंग आकर 2013 में जैकलीन ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं जैकलीन

    काम के मोर्चे पर बात करें तो जैकलीन जल्द ही फिल्म 'अटैक' में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी।

    वह रमेश तौरानी की फिल्म 'भूत पुलिस' में काम कर रही हैं। जैकलीन निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

    इसके अलावा जैकलीन फिल्म 'बच्चन पांडे' और 'राम सेतु' में नजर आएंगी। इन दोनों ही फिल्मों में उनके साथ अक्षय कुमार दिखाई देंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मनोरंजन

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता संचारी विजय का निधन, सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल कर्नाटक
    इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ बन सकती है कियारा आडवाणी की जोड़ी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    कोरोना काल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'ए क्वाइट प्लेस 2' मनोरंजन
    अक्षय ने 'बेल बॉटम' की अपनी फीस में 30 करोड़ रुपये की कमी से किया इनकार अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025