NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ईशा अंबानी ने खरीदी आलिया भट्ट की एड-आ-मम्मा की 51 प्रतिशत साझेदारी
    अगली खबर
    ईशा अंबानी ने खरीदी आलिया भट्ट की एड-आ-मम्मा की 51 प्रतिशत साझेदारी
    आलिया भट्ट और ईशा अंबानी के बीच हुआ करार

    ईशा अंबानी ने खरीदी आलिया भट्ट की एड-आ-मम्मा की 51 प्रतिशत साझेदारी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 06, 2023
    06:48 pm

    क्या है खबर?

    काफी समय से चर्चा थी कि ईशा अंबानी अपनी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (RRVL) को विस्तार देने और अधिक मुनाफा कमाने के लिए आलिया भट्ट के किड्सवेयर ब्रैंड एड-आ-मम्मा का अधिग्रहण कर सकती हैं।

    बुधवार को दोनों की साझेदारी का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

    ईशा की RRVL ने एड-आ-मम्मा की 51 प्रतिशत साझेदारी खरीद ली है। RRVL और आलिया दोनों ने इस पर बयान जारी किया है।

    खबर

    इन क्षेत्रों में विस्तार करेगी कंपनी

    मिंट की खबर के अनुसार, RRVL ने किड्स और मैटरनिटीवेयर ब्रैंड एड-आ-मम्मा की 51 प्रतिशत साझेदारी खरीद ली है। कंपनी द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस साझेदारी के जरिए कंपनी पर्सनल केयर, बेबी फर्नीचर, बच्चों की किताबों और एनिमेटेड सीरीज के बाजार में भी विस्तार करेगी।

    हालांकि, दोनों ही कंपनियों ने इस करार की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है।

    ईशा अंबानी ने कहा कि दोनों कंपनियां पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को समझती हैं।

    आलिया का पोस्ट

    यह 2 माओं की साझेदारी है- आलिया

    आलिया ने भी इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा कि उन्हें इस साझेदारी के बारे में बताते हुए खुशी हो रही है।

    उन्होंने लिखा, 'एड-आ-मम्मा एक बड़े दिल वाली छोटी कंपनी है। रिलायंस रिटेल भारत की सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी है। हमारे बीच जो समान है, वो है, स्वदेसी, बच्चों के लिए सुरक्षित और पर्यावरण के लिए लाभदायक तरीके से उत्पाद बनाने का उद्देश्य।'

    उन्होंने आगे लिखा, यह 2 माओं की साझेदारी है, जो इसे और खास बनाता है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    आलिया ने इंस्टाग्राम पर दी सूचना 

    Instagram post

    A post shared by aliaabhatt on September 6, 2023 at 5:46 pm IST

    एड-आ-मम्मा

    2020 में आलिया ने शुरू की थी एड-आ-मम्मा

    2020 में आलिया ने एड-आ-मम्मा की स्थापना की थी। यह कंपनी 2 से 12 साल तक के बच्चों के लिए उत्पाद बनाती है। इसकी शुरुआत एक ऑनलाइन ब्रैंड की तरह हुई थी, फिर इसके ऑफलाइन स्टोर भी शुरू किए गए।

    एड-आ-मम्मा अपने पर्यावरण अनुकूल प्रक्रिया के लिए जानी जाती है।

    अपने बयान में आलिया ने कहा, "इस साझेदारी के साथ हमें उम्मीद है कि कंपनी बहुत सारे बच्चों और अभिभावकों तक पहुंचेगी।"

    ईशा अंबानी 

    2022 में ईशा को मिली थी RRVL की कमान

    RRVL अपने सहायकों के साथ देशभर में करीब 18,500 स्टोर का संचालन करती है। फैशन पोर्ट आजियो (AJIO) भी RRVL के अंतर्गत आता है। इसके अलावा ग्रोसरी, इलेक्ट्रॉनिक, फैशन, दवाई, के लिए ई-कॉमर्स के क्षेत्र में भी काम करती है।

    2022 में ईशा को इस कंपनी की कमान मिली थी। उस समय कंपनी 2 लाख करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करने में सफल रही थी। ईशा तब से ही इसके विस्तार के लिए काम कर रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ईशा अंबानी
    आलिया भट्ट

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    ईशा अंबानी

    अंबानी थीम पर पाकिस्तानी सुपरमॉडल ने रखी पार्टी, अमिताभ-ऐश्वर्या के मुखौटे लगाकर पहुंचे मेहमान पाकिस्तान समाचार
    ईशा अंबानी और आनंद पीरामल बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता नीता अंबानी
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका, जल्द हो सकती है शादी मुकेश अंबानी
    अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का भव्य सगाई समारोह, शाहरुख-सलमान समेत पहुंचे ये सितारे राधिका मर्चेंट

    आलिया भट्ट

    'बिग बॉस OTT 2': घर से बेघर हो सकती हैं पूजा भट्ट, जानिए वजह  सलमान खान
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': जावेद अख्तर की समीक्षा पर रणवीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया  रणवीर सिंह
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी...' ने पार किया 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिर जमेगी जोड़ी, 'दुल्हनिया 3' लाने की तैयारी वरुण धवन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025