NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या रणवीर सिंह ने पहना दीपिका पादुकोण का गले का हार?
    क्या रणवीर सिंह ने पहना दीपिका पादुकोण का गले का हार?
    मनोरंजन

    क्या रणवीर सिंह ने पहना दीपिका पादुकोण का गले का हार?

    लेखन भावना साहनी
    December 07, 2020 | 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    क्या रणवीर सिंह ने पहना दीपिका पादुकोण का गले का हार?

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। उन्हें इंडस्ट्री में उनके अलग लुक्स और अनोखे स्टाइल के लिए जाना जाता है। जिसके लिए वह काफी सुर्खियों में भी रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसके कारण वह चर्चा में आ गए हैं। इसमें वह मोतियों की माला पहने दिख रहे हैं। इसे लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है।

    रणवीर ने शेयर की सेल्फी

    रणवीर ने तस्वीर के साथ लिखा, 'सुहाना सफर और ये मौसम हसीं हमें डर है, हम खो ना जाए कहीं।' अब इस तस्वीर में पहने मोतियों के हार के कारण रणवीर का फिर से मजाक उड़ाया जाने लगा है। इस पर सिर्फ आम लोग ही नहीं, फिल्मी हस्तियां भी उनका मजाक बनाने लगी है। रणवीर के सबसे अच्छे दोस्त और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी उनकी इस तस्वीर पर कमेंट में लिखा, 'बाबा तू हीरा नहीं, मोती है।'

    यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

    अब रणवीर की इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रिया जाहिर की है। यूजर्स रणवीर से सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने पत्नी दीपिका पादुकोण की माला पहनी है? एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या आपने दीपिका के ज्वेलरी बॉक्स पर छापा मारा है? वह अपने गले का हार ढूंढ रही होंगी।' जबकि कुछ यूजर्स ने रणवीर को सलाह देते हुए लिखा, 'कभी भी अपनी पत्नी के गहनों की चोरी नहीं करनी चाहिए।'

    तस्वीर में दिखा खूबसूरत नजारा

    इस तस्वीर को देखते हुए लगता है कि रणवीर ने यह सेल्फी किसी होटल की बालकनी में ली है। जहां बैकग्राउंड में बीच का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। रणवीर की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी लाइक्स मिल रहे हैं।

    देखिए रणवीर की तस्वीर

    Instagram post

    A post shared by ranveersingh on December 6, 2020 at 5:58 pm IST

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में है रणवीर

    रणवीर सिंह की फिल्मों पर बात करें तो इन दिनों उनके पास कई फिल्मों की लाइन लगी है। काफी समय से वह कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' की रिलीज के इंतजार में हैं। इस फिल्म में उन्हें पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में देखा जाएगा। इसके अलावा वह काफी समय से करण जौहर की 'तख्त' को लेकर भी चर्चा में हैं। इसके बाद वह 'सर्कस' और 'जायेशभाई जोरदार' में भी दिखेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    रणवीर सिंह

    दीपिका पादुकोण

    मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती के पीछे है इन मेक-अप आर्टिस्टों का हाथ प्रियंका चोपड़ा
    शाहरुख खान की 'पठान' में खुफिया एजेंट बनेंगी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड समाचार
    नरगिस फाखरी नहीं, दीपिका पादुकोण थीं 'रॉकस्टार' के लिए पहली पसंद बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान की 'पठान' के लिए दीपिका पादुकोण ने ली 15 करोड़ रुपये फीस- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    कैसे इतनी फिट रहती हैं वाणी कपूर? जानिए उनकी स्लिम बॉडी का राज स्वास्थ्य
    सीता हरण को लेकर दिए अपने बयान पर सैफ अली खान ने मांगी माफी प्रभास
    फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं फरदीन खान, मुकेश छाबड़ा ने की पुष्टि मनोरंजन
    सलमा आगा की बेटी जारा खान को मिली रेप की धमकी, 23 वर्षीय लड़की गिरफ्तार मुंबई पुलिस

    मनोरंजन

    मशहूर अभिनेता रवि पटवर्धन का कार्डिएट अरेस्ट से निधन, 200 से ज्यादा फिल्मों में किया काम बॉलीवुड समाचार
    'दिल बेचारा' की संजना संघी ने हासिल की नई उपलब्धि, बनीं IMDb की ब्रेकआउट स्टार बॉलीवुड समाचार
    एक्सपर्ट के तौर पर 'KBC 12' में दिखेंगे मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार टीवी शो
    सैफ बोले- 'आदिपुरुष' में सीता हरण को सही बताया जाएगा; सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल बॉलीवुड समाचार

    रणवीर सिंह

    भारत की इन पांच मशहूर हस्तियों के पास है लक्जरी लैंबॉर्गिनी कार हार्दिक पांड्या
    एनीमेटेड सीरीज 'स्मैशिंग सिंबा' ला रहे हैं रोहित शेट्टी, दिवाली पर होगा प्रीमियर बॉलीवुड समाचार
    क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी रणवीर की '83', यह फिल्म दे सकती है दस्तक बॉलीवुड समाचार
    '83' के निर्माताओं ने सिनेमाघर मालिकों के सामने रखी शर्तें; क्या रिलीज हो पाएगी फिल्म? बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023