NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नहीं रहीं इरफान खान की मां, लॉकडाउन के कारण अंतिम विदाई नहीं दे पाए अभिनेता
    नहीं रहीं इरफान खान की मां, लॉकडाउन के कारण अंतिम विदाई नहीं दे पाए अभिनेता
    1/5
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    नहीं रहीं इरफान खान की मां, लॉकडाउन के कारण अंतिम विदाई नहीं दे पाए अभिनेता

    लेखन भावना साहनी
    Apr 26, 2020
    11:34 am
    नहीं रहीं इरफान खान की मां, लॉकडाउन के कारण अंतिम विदाई नहीं दे पाए अभिनेता

    बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की मां सईदा बेगम का शनिवार को निधन हो गया। वह 95 साल की थीं। लंबे समय से वह बीमार चल रही थीं, जिसके चलते उन्होंने शनिवार को आखिरी सांस ली। इरफान की मां अपने परिवार के साथ जयपुर के बेनिवाल कांता कृष्ण कॉलोनी में रहती थीं। वहीं, इरफान जयपुर से काफी दूर फिलहाल मुंबई में हैं। लॉकडाउन की वजह से वह इस मुश्किल वक्त में भी परिवार के पास नहीं पहुंच सकते।

    2/5

    वीडियो कॉलिंग के जरिए मां को दी अंतिम विदाई

    खबरों के मुताबिक, इरफान ने वीडियो कॉलिंग के जरिए अपनी मां के अंतिम दर्शन किए। इसके बाद परिजनों ने शनिवार को ही करीब शाम 04:30 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्हें जयपुर के चुंगा नाका में स्थित कब्रिस्तान में पूरे रीति-रिवाजों के साथ दफना दिया गया। गौरतलब है कि इरफान अपनी मां के बेहद करीब थे। जब 2003 में उनकी फिल्म 'मकबूल' रिलीज हुई तो वह जयपुर में ही एक सिनेमाघर में अपनी को फिल्म दिखाने ले गए थे।

    3/5

    इरफान की सेहत की जानकारी ले रही थीं सईदा बेगम

    गौरतलब है कि सईदा बेगम राजस्थान के टोंक जिले के नवाबी खानदान से ताल्लुक रखती थीं। उन्हें हमेशा से ही शेर-ओ-शायरी का बहुत शौक था। उनके तीन बेटे थे- इरफान खान, सलमान और इमरान। एक वेबसाइट से बात करते हुए सलमान ने कहा, "मां लंबे समय बीमार चल रही थीं। लेकिन शनिवार की सुबह अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। हाल ही में, मां इरफान भाई की तबीयत के बारे में पूछताछ कर रही थीं।"

    4/5

    इन सितारों के घर से भी आई बुरी खबर

    लॉकडाउन के समय जब लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहें ऐसे में बॉलीवुड से लगातार ऐसी बुरी खबरें आ रही हैं। हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती के पिता का मुंबई में निधन हो गया जबकि अभिनेता बेंगलुरु में फंसे हैं। सलमान खान के भतीजे अब्दुलाह का निधन हो गया था, लेकिन अभिनेता इस समय पनवेल में अपने फार्म हाउस में हैं। जबकि अभिनेत्री सना सईद अमेरिका में फंसी हैं। इसी बीच उनके पिता का भी निधन हो गया।

    5/5

    इस फिल्म में नजर आए थे इरफान खान

    इरफान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था। हालांकि, तभी कोरोना वायरस के कारण देशभर में सभी सिनेमाघरों को बंद करने का ऐलान कर दिया गया। जिसके बाद फिल्म खास कारोबार नहीं कर पाई। फिल्म में इरफान के साथ करीना कपूर खान, राधिका मदान और दीपिक डोब्रियाल जैसे सितारे भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए। कुछ दिन पहले ही इसे डिज्नी प्लास हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    इरफान खान
    लॉकडाउन

    बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं सैफ के बेटे इब्राहिम, इस फिल्म में आए थे नजर सैफ अली खान
    लॉकडाउन के बावजूद अपने घर से "गायब" हैं कनिका कपूर? मनोरंजन
    उर्वशी रोतेला का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हैकर्स ने की मोटी रकम की मांग ट्विटर
    कोरोना वायरस की चपेट में आए 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, टाला गया समारोह मनोरंजन

    मनोरंजन

    क्या सिनेमाघर की जगह ऑनलाइन रिलीज होगी अक्षय की 'लक्ष्मी बम'? अक्षय कुमार
    'मिर्जापुर 2' के साथ जुड़े ये सितारे, 'गली बॉय' के इस अभिनेता ने भी की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    'अलादीन' सिद्धार्थ निगम को मिला हॉलीवुड से ऑफर, खुद दी जानकारी हॉलीवुड समाचार
    तोड़ा जाएगा आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का सेट, लॉकडाउन की वजह से लिया गया बड़ा फैसला बॉलीवुड समाचार

    इरफान खान

    फिर रिलीज हुई इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम', अब लॉकडाउन में भी ले पाएंगे मजा बॉलीवुड समाचार
    सिनेमाघर बंद होने के बावजूद भी रिलीज की गई इरफान की 'अंग्रेजी मीडियम', जानिए क्यों बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस का 'अंग्रेजी मीडियम' के कारोबार पर बुरा असर, पहले दिन की इतनी कमाई बॉलीवुड समाचार
    रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हुई इरफान और करीना की 'अंग्रेजी मीडियम' बॉलीवुड समाचार

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: दुनियाभर में 2 लाख मौतें, भारत मे 26 हजार पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा भारत की खबरें
    भारत में कोरोना वायरस की वृद्धि दर 15 मार्च के बाद सबसे कम भारत की खबरें
    जैसलमेर में फंसे छात्र से पश्चिम बंगाल जाने के लिए मांगा 60,000 रुपये टैक्सी किराया पश्चिम बंगाल
    कोरोना वायरस: IIT रुड़की के प्रोफेसर ने बनाया खास सॉफ्टवेयर, पांच सेकेंड में करेगा जांच भारत की खबरें
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023