Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इरफान खान की को-स्टार रहीं अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
मनोरंजन

इरफान खान की को-स्टार रहीं अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

इरफान खान की को-स्टार रहीं अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
लेखन नेहा शर्मा
Sep 09, 2021, 04:26 pm 3 मिनट में पढ़ें
इरफान खान की को-स्टार रहीं अभिनेत्री सबा कमर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
सबा कमर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ काम कर चुकीं पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, पाकिस्तान की एक स्थानीय अदालत ने लाहौर की एक ऐतिहासिक मस्जिद में म्यूजिक वीडियो 'कुबूल है' शूट करने के आरोप में उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

मामला
मस्जिद को अपवित्र करने का आरोप

सबा कमर और पाकिस्तानी गायक बिलाल सईद पर डांस वीडियो शूट कर लाहौर की मस्जिद वजीर खान की पवित्रता को भंग किया था और इस हरकत से पाकिस्तान के लोग काफी गुस्से में है। FIR के अनुसार, दोनों कलाकारों ने मस्जिद में एक वीडियो शूट किया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। पंजाब सरकार ने मस्जिद की पवित्रता के उल्लंघन के मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को भी बर्खास्त कर दिया था।

इंस्टाग्राम पोस्ट
यहां देखिए वीडियो

Instagram post

A post shared by vogical on September 9, 2021 at 2:22 pm IST

जानकारी
6 अक्टूबर को होगी मामले की सुनवाई

सबा कमर के साथ बिलाल सईद के खिलाफ पाकिस्तान कोर्ट ने बुधवार को अरेस्ट वारंट जारी किया है। इन पर आरोप है कि ये अदालत की सुनवाई से लगातार बचने की कोशिश कर रहे थे। कोर्ट ने सुनवाई 6 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी। बता दें कि पिछले साल लाहौर पुलिस ने मस्जिद वजीर खान को अपवित्र करने के आरोप में कमर और सईद के खिलाफ कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

आलोचना
सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी

वीडियो सामने आते ही लोग इसकी आलोचना करने लगे। कुछ लोगों ने तो सबा और बिलाल सईद को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद दोनों ने लोगों से माफी मांगी। हालांकि, लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। सबा ने कहा कि म्यूजिक वीडियो में सिर्फ निकाह के एक दृश्य को फिल्माया गया था। उस वक्त वहां प्लेबैक म्यूजिक भी नहीं चल रहा था और ना ही म्यूजिक ट्रैक में उसे एडिट किया गया।

परिचय
जानिए कौन हैं सबा कमर

सबा पाकिस्तान की मशहूर टीवी और फिल्म अभिनेत्री हैं। वह 'उड़ान', 'मैं औरत हूं', 'धूप में अंधेरा है' और 'जिन्नाह के नाम' जैसे कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकीं हैं। फिल्म 'हिंदी मीडियम' में उन्होंने इरफान खान की पत्नी का किरदार निभाया था। इस फिल्म से सबा ने दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली थी। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके लिए उन्हें बेस्ट फिल्मफेयर के बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नामित किया गया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
पाकिस्तान समाचार
लाहौर
सोशल मीडिया
ताज़ा खबरें
1 जुलाई से लागू होंगे नए श्रम कानून, इन-हैंड सैलरी समेत इन चीजों में होगा बदलाव
1 जुलाई से लागू होंगे नए श्रम कानून, इन-हैंड सैलरी समेत इन चीजों में होगा बदलाव करियर
राष्ट्रपति चुनाव: तेलंगाना के मुख्यमंत्री की पार्टी का यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान
राष्ट्रपति चुनाव: तेलंगाना के मुख्यमंत्री की पार्टी का यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान राजनीति
व्हाट्सऐप पर पीरियड साइकल ट्रैक कर सकती हैं महिला यूजर्स, यह है तरीका
व्हाट्सऐप पर पीरियड साइकल ट्रैक कर सकती हैं महिला यूजर्स, यह है तरीका टेक्नोलॉजी
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाराष्ट्र का सियासी संकट, बागी विधायकों ने दायर की याचिका
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाराष्ट्र का सियासी संकट, बागी विधायकों ने दायर की याचिका राजनीति
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 17,073 नए मामले, महाराष्ट्र में 6,000 से अधिक
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 17,073 नए मामले, महाराष्ट्र में 6,000 से अधिक देश
पाकिस्तान समाचार
पाकिस्तान: मुंबई हमले के मुख्य हैंडलर को सुनाई गई 15 साल की सजा
पाकिस्तान: मुंबई हमले के मुख्य हैंडलर को सुनाई गई 15 साल की सजा दुनिया
अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 950 से अधिक लोगों की मौत
अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 950 से अधिक लोगों की मौत दुनिया
पाकिस्तान: स्वास्थ्यकर्मियों ने डिलीवरी करते समय काटा शिशु का सिर, मां के गर्भ में ही छोड़ा
पाकिस्तान: स्वास्थ्यकर्मियों ने डिलीवरी करते समय काटा शिशु का सिर, मां के गर्भ में ही छोड़ा दुनिया
लश्कर से जुड़े मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता था भारत, चीन ने अटकाया रोड़ा
लश्कर से जुड़े मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता था भारत, चीन ने अटकाया रोड़ा दुनिया
आर्थिक संकट से घिरा पाकिस्तान, सरकार ने लोगों से की चाय कम पीने की अपील
आर्थिक संकट से घिरा पाकिस्तान, सरकार ने लोगों से की चाय कम पीने की अपील दुनिया
और खबरें
लाहौर
पाकिस्तान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने सुनाई 31 साल जेल की सजा
पाकिस्तान: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को कोर्ट ने सुनाई 31 साल जेल की सजा दुनिया
पाकिस्तान: लाहौर की अनारकली मार्केट में जोरदार बम धमाका, तीन की मौत
पाकिस्तान: लाहौर की अनारकली मार्केट में जोरदार बम धमाका, तीन की मौत दुनिया
पाकिस्तान का आरोप- भारत ने करवाया लाहौर में हाफिज सईद के घर के पास धमाका
पाकिस्तान का आरोप- भारत ने करवाया लाहौर में हाफिज सईद के घर के पास धमाका दुनिया
पाकिस्तान: परिसर में प्यार का इजहार पड़ा महंगा, छात्र-छात्रा को यूनिवर्सिटी से निकाला गया
पाकिस्तान: परिसर में प्यार का इजहार पड़ा महंगा, छात्र-छात्रा को यूनिवर्सिटी से निकाला गया दुनिया
पाकिस्तान: आतंकी फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार हुआ मुंबई हमले का मास्टरमाइंड लखवी
पाकिस्तान: आतंकी फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार हुआ मुंबई हमले का मास्टरमाइंड लखवी दुनिया
और खबरें
सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब टेक्नोलॉजी
फेसबुक पर किसने नहीं एक्सेप्ट की आपकी फ्रेंड रिक्वेस्ट? इस सेक्शन में देख सकते हैं आप
फेसबुक पर किसने नहीं एक्सेप्ट की आपकी फ्रेंड रिक्वेस्ट? इस सेक्शन में देख सकते हैं आप टेक्नोलॉजी
सेल्फी वीडियोज की मदद से यूजर्स की उम्र पता लगाएगी इंस्टाग्राम, ऐसे काम करेगा सिस्टम
सेल्फी वीडियोज की मदद से यूजर्स की उम्र पता लगाएगी इंस्टाग्राम, ऐसे काम करेगा सिस्टम टेक्नोलॉजी
अयोध्या: राम की पैड़ी पर युवक ने पत्नी को किया किस, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई
अयोध्या: राम की पैड़ी पर युवक ने पत्नी को किया किस, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई देश
फेक है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोट, 17 जुलाई को ही होगा NEET UG
फेक है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोट, 17 जुलाई को ही होगा NEET UG करियर
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022