NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अचानक बिगड़ी इरफान खान की तबीयत, ICU में हुए भर्ती
    अचानक बिगड़ी इरफान खान की तबीयत, ICU में हुए भर्ती
    मनोरंजन

    अचानक बिगड़ी इरफान खान की तबीयत, ICU में हुए भर्ती

    लेखन भावना साहनी
    April 28, 2020 | 06:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अचानक बिगड़ी इरफान खान की तबीयत, ICU में हुए भर्ती

    बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान अक्सर अपनी फिल्मों के अलावा अपनी हेल्थ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। अब खबर आ रही है कि अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें ICU में रखा गया है। हालांकि, उन्हें क्या हुआ है और उन्हें ICU में क्यों रखा? अब तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

    सूत्रों ने दी इरफान खान से जुड़ी खबर

    इरफान खान से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले सप्ताह भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दरअसल, कोरोना की वजह से उनके नॉर्मल चेकअप में भी काफी परेशानी आ रही थी। इसी कारण उन्हें उस समय एडमिट करना पड़ा था। सूत्रों से साथ ही यह भी जानकारी मिली की हॉस्पिटलाइजेशन को लेकर उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

    दो साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं इरफान

    2018 में इरफान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके बाद वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के इलाज के लिए लंदन रवाना हो गए। इसी सिलसिले में उन्हें एक साल से भी ज्यादा वक्त तक लंदन में रहना पड़ा। इस वजह से उन्हें अपने करियर और बॉलीवुड से भी ब्रेक लेना पड़ा। कुछ समय पहले ही उन्होंने भारत में मौजूद अपने परिवार के पास वापसी की थी।

    इरफान पर टूटा दुखों का पहाड़

    गौरतलब है कि बीते शनिवार को ही इरफान की मां सईदा बेगम का जयपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उस समय इरफान खान अपनी पत्नी बच्चों के साथ मुंबई में स्थित अपने घर पर थे। लॉकडाउन की वजह से वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने वीडियो कॉलिंग के जरिए मां को अंतिम विदाई थी। इरफान अपनी मां के बेहद करीब थे।

    इस फिल्म में नजर आए थे इरफान खान

    इरफान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था। हालांकि, कोरोना वायरस के कारण देशभर में सभी सिनेमाघरों बंद होने से उनकी यह फिल्म खास कारोबार नहीं कर पाई। फिल्म में इरफान के साथ करीना कपूर खान, राधिका मदान और दीपिक डोब्रियाल जैसे सितारे भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए। कुछ दिन पहले ही इसे डिज्नी प्लास हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    इरफान खान
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    बॉलीवुड समाचार

    अपनी बायोपिक में रणबीर कपूर संग इन अभिनेत्रियों को देखने चाहते हैं अनूप जलोटा मनोरंजन
    अक्षय कुमार ने दिखाई फिर दरियादिली, अब मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिए पैसे अक्षय कुमार
    कोरोना के बाद भी कनिका कपूर को झेलनी होंगी मुश्किलें, अब पुलिस ने थमाया कानूनी नोटिस मनोरंजन
    राणा दग्गुबती ने की 'स्टार वॉर्स' की 'बाहुबली' से तुलना, कही ये बातें बाहुबली

    मनोरंजन

    सुभाष घई बनाएंगे 'खलनायक' और 'कालीचरण' का सीक्वल, लॉकडाउन में ही पूरी की स्क्रिप्ट बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन के कारण 'थलाइवी' के मेकर्स उठा रहे हैं भारी नुकसान, तोड़ना पड़ सकता है सेट बॉलीवुड समाचार
    क्या बच्चों के सामने सिगरेट पी रहे थे ऋतिक? अभिनेता ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    कनिका कपूर ने पहली बार आरोपों पर दी सफाई, कहा- मैंने कोई पार्टी होस्ट नहीं की इंस्टाग्राम

    इरफान खान

    नहीं रहीं इरफान खान की मां, लॉकडाउन के कारण अंतिम विदाई नहीं दे पाए अभिनेता बॉलीवुड समाचार
    फिर रिलीज हुई इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम', अब लॉकडाउन में भी ले पाएंगे मजा बॉलीवुड समाचार
    सिनेमाघर बंद होने के बावजूद भी रिलीज की गई इरफान की 'अंग्रेजी मीडियम', जानिए क्यों बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस का 'अंग्रेजी मीडियम' के कारोबार पर बुरा असर, पहले दिन की इतनी कमाई बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: अहमदाबाद में मुंबई से भी अधिक है मरीजों की मृत्यु दर मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस के नए मामले कम करने में कामयाब रहे हैं ये देश ईरान
    जापान मेडिकल एसोसिएशन चीफ बोले- कोरोना वैक्सीन के बिना ओलंपिक का आयोजन अगले साल भी मुश्किल जापान
    अमेरिका की शीर्ष मेडिकल एजेंसी ने की कोरोना वायरस के नए लक्षणों की पहचान चीन समाचार

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: नीति आयोग के डायरेक्टर स्तर के अधिकारी को हुआ संक्रमण, बिल्डिंग सील भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: 3 मई तक रेड जोन से बाहर आ सकते हैं दिल्ली के चार इलाके दिल्ली
    कोरोना वायरस: मुंबई में 55 से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को घर पर रहने के निर्देश मुंबई
    उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर के शिव मंदिर में दो पुजारियों की धारदार हथियार से हत्या उत्तर प्रदेश
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023