Page Loader
IMDb ने निर्देशक एटली को किया सम्मानित, 'जवान' बनी 2023 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म
एटली को IMDb ने किया सम्मानित

IMDb ने निर्देशक एटली को किया सम्मानित, 'जवान' बनी 2023 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म

Dec 06, 2023
06:33 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म रही। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म को सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में दर्शक मिले ही, वहीं यह OTT पर भी काफी लोकप्रिय रही थी। अब IMDb ने फिल्म को इस साल की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म का खिताब दिया है। IMDb ने निर्देशक एटली को भी सम्मानित किया है।

खबर

IMDb ने एटली को किया सम्मानित

'जवान' IMDb पर इस साल की सबसे लोकप्रिय फिल्म बन गई है। IMDb ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर यह घोषणा की थी। अब IMDb ने एटली को सम्मानित किया और उनका बयान जारी किया है। फिल्म के बारे में एटली ने कहा, "यह फिल्म हमारे दिलों में खास जगह रखती है। फिल्म को दुनियाभर से मिल रहा प्यार भावुक करने वाला है।" उन्होंने आगे कहा कि IMDb से सम्मानित होना एक सपने का सच होना है।

धन्यवाद

एटली ने 'जवान' की टीम को दिया धन्यवाद

एटली ने अपने बयान में कहा, "शाहरुख खान सर, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, मेरी पत्नी, मेरी टीम और सभी दर्शकों को इस उपलब्धि को मुमकिन बनाने के लिए दिल से शुक्रिया करता हूं। आप सभी की मैं दिल से प्रशंसा करना चाहता हूं।" एटली ने 'जवान' को एक व्यक्ति की समाज में बदलाव लाने की दृढ़ता की दिल छूने वाली भावुक कहानी बताया। IMDb की इस पोस्ट पर प्रशंसकों से लेकर एटली के साथी तक उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

एटली को IMDb ने किया सम्मानित

अन्य फिल्में 

सूची में ये फिल्में भी शामिल

IMDb की थिएटर में रिलीज हुईं सबसे लोकप्रिय फिल्मों में 'जवान' के बाद शाहरुख की ही फिल्म 'पठान' का नाम है। इस सूची में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'लियो', 'OMG 2', 'जेलर', 'गदर 2', 'द केरल स्टोरी', 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'भोला' शामिल हैं। OTT पर आईं लोकप्रिय फिल्मों में 'लस्ट स्टोरीज 2', 'जाने जान', 'मिशन मजनू', 'बवाल', 'चोर निकल के भागा', 'ब्लडी डैडी', 'सिर्फ एक बंदा काफी है', 'गैसलाइट', 'कटहल' और 'मिसेज अंडरकवर' शामिल हैं।

जवान 

सितंबर में रिलीज हुई थी 'जवान'

'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख ने दोहरी भूमिका निभाई थी। फिल्म में शाहरुख के साथ महिला कलाकारों की फौज नजर आई थी। फिल्म में नयनतारा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके साथ सान्या मल्होत्रा, रिद्धी डोगरा, प्रिया मणि जैसे कलाकार नजर आए थे। विजय सेतुपति फिल्म में विलेन बनकर शाहरुख से भिड़ते नजर आए थे। सिनेमाघरों के बाद फिल्म ने OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी थी।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

एटली दक्षिण भारत के मशहूर निर्देशक हैं। 'जवान' उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। 'जवान' के बाद वह अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर चुके हैं। उनकी नई फिल्म में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गिब्बी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।