NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / IFFM 2023 में किस श्रेणी में किसने मारी बाजी, देखिए सूची
    अगली खबर
    IFFM 2023 में किस श्रेणी में किसने मारी बाजी, देखिए सूची
    IFFM 2023 के विजेताओं की सूची

    IFFM 2023 में किस श्रेणी में किसने मारी बाजी, देखिए सूची

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 11, 2023
    08:25 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2023 चर्चा में है।

    बीते कई दिनों से समारोह में दिखाई जाने वाली फिल्मों और यहां सम्मानित होने वाले कलाकारों की चर्चा हो रही थी। जब से इस प्रतिष्ठित समारोह के नामांकन की घोषणा की गई थी, तभी से हर किसी की नजर विजेताओं की घोषणा पर थी।

    अब समारोह के विजाताओं की सूची सामने आ गई है। जानिए, इस बार किन कलाकारों को सम्मानित किया गया।

    अभिनेता 

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेता 

    फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मोहित अग्रवाल को मिला। उन्हें यह पुरस्कार उनकी फिल्म 'आगरा' के लिए दिया गया। 'आगरा' को इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया था।

    वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार विजय वर्मा ने जीता। उन्हें यह पुरस्कार चर्चित वेब सीरीज 'दहाड़' के लिए दिया गया। अमेनज प्राइम वीडियो की इस सीरीज में उनका किरदार सीरियल किलर 'साइनाइड मोहन' से प्रेरित था।

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री 

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री 

    IIFM 2023 में फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रानी मुखर्जी को चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार उनकी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए दिया गया। उनकी यह फिल्म इस साल मार्च में रिलीज हुई थी।

    'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' की कहानी सागरिका भट्टाचार्य की सच्ची कहानी पर आधारित है।

    वेब सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार राजश्री देशपांडे को दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार नेटफ्लिक्स की सीरीज 'ट्रायल बाई फायर' के लिए दिया गया है।

    फिल्म और वेब सीरीज 

    सर्वश्रेष्ठ फिल्म और वेब सीरीज 

    IFFM 2023 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार पृथ्वी कोनानुर को कन्नड फिल्म 'हाडीनेलेंतु' के लिए दिया गया।

    सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार तेलुगु फिल्म 'सीता रामम' को दिया गया। इस फिल्म में दुलकर सलमान, रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज की श्रेणी में विक्रम मोटवानी की 'जुबली' ने बाजी मारी। अमेजन प्राइम की इस सीरीज में प्रसनजीत चटर्जी, अदिति राव हैदरी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में थे।

    मानद सम्मान 

    मानद सम्मान 

    इनके अलावा फिल्म फेस्टिवल में मानद सम्मान भी दिया गया।

    आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' को 'सिनेमा में समानता' के लिए चुना गया। पीपल्स चॉइस अवॉर्ड शाहरुख खान की 'पठान' को मिला।

    फिल्म फेस्टिवल ने इस साल करण जौहर के 25 सालों का जश्न भी मनाया।

    कार्तिक आर्यन को राइजिंग ग्लोबल स्टार का खिताब दिया गया है।

    समारोह में कार्तिक और करण की मुलाकात ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    फिल्म पुरस्कार

    फिल्म 'इनसिडियस' के प्रोड्यूसर ने 'RRR' को बताया ऑस्कर का हकदार, ट्वीट कर कही ये बात ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर से नवाजा गया पहला भारतीय कौन था? जानिए अब तक किन्हें मिला यह पुरस्कार ऑस्कर पुरस्कार
    जूनियर NTR बोले- भारत से ऑस्कर के लिए ज्यादातर हिंदी फिल्मों को भेजा जाता है RRR फिल्म
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', देखिए विजेताओं की लिस्ट अवतार: द वे ऑफ वॉटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025