NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #BirthdaySpecial: श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर देखिए उनके पांच सबसे बेहतरीन गाने
    मनोरंजन

    #BirthdaySpecial: श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर देखिए उनके पांच सबसे बेहतरीन गाने

    #BirthdaySpecial: श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर देखिए उनके पांच सबसे बेहतरीन गाने
    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Mar 12, 2019, 11:47 am 1 मिनट में पढ़ें
    #BirthdaySpecial: श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर देखिए उनके पांच सबसे बेहतरीन गाने

    अपनी आवाज के जादू से लाखों को दीवाना बनाने वालीं श्रेया घोषाल आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। 12 मार्च, 1984 को राजस्थान के रावतभाटा में जन्मीं श्रेया ने बेहद कम उम्र में शोहरत की बुलंदियों को छुआ। श्रेया अब तक 12 अलग-अलग भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। इनमें हिंदी, बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, कन्नड़, मराठी और नेपाली जैसी भाषाएं शामिल हैं। तो आइए, श्रेया के जन्मदिन पर जानते हैं उनके द्वारा गाए कुछ बेहतरीन बॉलीवुड गाने।

    'पियू बोले, पिया बोले क्या ये बोले जानूं ना'

    'पियू बोले, पिया बोले क्या ये बोले जानूं ना'

    'पियू बोले, पिया बोले क्या ये बोले जानूं ना' गाना फिल्म 'परिणीता' के लिए श्रेया घोषाल ने गाया था। 'परिणीता', साल 2005 में आई थी। इस गाने के लिए मेल आवाज सोनू निगम ने दी थी। बेहद सधा हुआ यह गाना श्रेया घोषाल के सबसे प्यारे गानों में से एक है। दर्शकों द्वारा गाने को काफी पसंद किया जाता है। गाने को विद्या बालन और सैफ अली खान पर फिल्माया गया था।

    'दीवानी मस्तानी' के लिए मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड

    'दीवानी मस्तानी' के लिए मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड

    संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का गाना 'दीवानी मस्तानी' दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था। हालांकि, इस फिल्म के सारे गाने काफी हिट साबित हुए थे, लेकिन श्रेया घोषाल द्वारा गाए इस गाने को दर्शकों ने खास प्यार दिया था। इस गाने को म्यूजिक संजय लीला भंसाली ने दिया था, जबकि इसके बोल सिद्धार्थ गरिमा ने लिखे थे। श्रेया को इस गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

    'सायबो' बना था साल 2011 का सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना

    'सायबो' बना था साल 2011 का सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना

    फिल्म 'शोर इन द सिटी' का खूबसूरत गाना 'सायबो' श्रेया ने ही गाया था। साल 2011 में आया ये गाना उस साल सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना था। गाने के लिए मेल आवाज टोची रैना ने दी थी। इसके लिए सचिन-जिगर और हरप्रीत ने म्यूजिक कंपोज किया था। इस गाने के लिए श्रेया को फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।

    'जादू है नशा' के लिए श्रेया को मिला था फिल्मफेयर

    'जादू है नशा' के लिए श्रेया को मिला था फिल्मफेयर

    फिल्म 'जिस्म' साल 2003 में आई थी। इसका गाना 'जादू है नशा' आज भी बॉलीवुड के सबसे सेन्सुअस गानों मे से एक है। इस गाने को श्रेया ने गाया था। यह रोमांटिक नंबर बिपाशा बसु और जॉन अब्राह्म पर फिल्माया गया था। गाने को एम.एम. कीरावनी ने कंपोज किया था। 'जादू है नशा' गीत के बोल नीलेश मिश्रा ने लिखे थे। इस गाने के लिए श्रेया को बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

    'ये इश्क हाय' के लिए श्रेया को मिला था नेशनल अवॉर्ड

    'ये इश्क हाय' के लिए श्रेया को मिला था नेशनल अवॉर्ड

    साल 2007 में आई इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' के सभी गाने सुपरहिट थे। इस फिल्म का गाना 'ये इश्क हाय' दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आया था। यह गाना करीना कपूर खान और शाहिद कपूर पर फिल्माया गया था। इस गाने के लिए श्रेया को नेशनल अवार्ड मिला था। इस गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे थे। 'ये इश्क हाय' के लिए संगीत प्रीतम ने कंपोज किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    मौनी रॉय के हाथ लगी पांचवी फिल्म, इस प्रोजेक्ट में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के अपोजिट आएंगी नजर मनोरंजन
    काला हिरण शिकार मामला: सैफ, सोनाली, तब्बू समेत अन्य दो को हाई कोर्ट का नोटिस जारी सैफ अली खान
    जोया बनाएंगी 'गली बॉय' का सीक्वल, बताया- कौन सा एक्टर रैपर के रोल में नहीं फिट दीपिका पादुकोण
    'कसौटी जिंदगी की 2' में हिना खान को रिप्लेस करेंगी ये अभिनेत्री, निभाएंगी कमोलिका का किरदार मनोरंजन

    मनोरंजन

    'खतरों के खिलाड़ी 9' के विजेता बने पुनीत पाठक, बताई जीतने की वजह अक्षय कुमार
    विवादों के बाद आकाश अंबानी की शादी में जमकर नाचे हार्दिक पांड्या-करण जौहर, देखें वीडियो मुकेश अंबानी
    गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं वरुण धवन बॉलीवुड समाचार
    रिलीज़ के दूसरे ही दिन तमिल रॉकर्स ने ऑनलाइन लीक की अमिताभ और तापसी की 'बदला' बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023