LOADING...
इब्राहिम अली खान की 'नादानियां' से 'दुपहिया' तक, इस हफ्ते OTT पर होगा मनोरंजन का धमाका

इब्राहिम अली खान की 'नादानियां' से 'दुपहिया' तक, इस हफ्ते OTT पर होगा मनोरंजन का धमाका

Mar 06, 2025
10:38 am

क्या है खबर?

हर हफ्ते की तरह मार्च का यह पहला हफ्ता भी दर्शकों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि कुछ ऐसी फिल्में और वेब सीरीज उनके बीच आने वली हैं, जिनका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। अगर आपकी घर से बाहर निकलने की कोई योजना नहीं है या आप OTT पर कंटेंट देखने के शौकीन हैं तो शानदार फिल्मों और सीरीज की फेहरिस्त आपके लिए तैयार है। आइए जानें मनोरंजन प्रेमियों के लिए क्या कुछ है खास।

#1

'नादानियां'

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की पहली फिल्‍म 'नादानियां' सीधे OTT पर रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ खुशी कपूर नजर आएंगी। दिल्ली के रईस घर की लड़की और नोएडा के मध्यम वर्गीय परिवार के लड़के की यह कहानी 2 अलग-अलग दुनिया में प्‍यार, पहचान और मॉर्डन रिश्तों की पड़ताल करती है। फिल्‍म में दीया मिर्जा, जुगल हंसराज, सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी भी हैं। 'नादानियां' 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

#2

'दुपहिया'

इस वेब सीरीज का मिजाज भी कुछ-कुछ 'पंचायत' जैसा ही है। लिहाजा यह भी आपके लिए मनोरंजन की गांरटी बन सकती है। कहानी बिहार के एक काल्‍पनिक गांव धड़कपुर की है। एक ऐसा गांव, जहां 25 साल से कोई अपराध नहीं हुआ है। इस मजेदार वेब सीरीज में गजराज राव, स्पर्श श्रीवास्तव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार हैं। 'दुपहिया' भी 7 मार्च को OTT प्‍लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

#3

'रेखाचित्रम'

बीते कुछ समय में मलयालम सिनेमा की कहानियों ने हिंदी दर्शकों का भी खूब दिल जीता है। 'रेखाचित्रम' इसी कड़ी में एक बढ़‍िया एंटरटेनर साबित होती है। इसकी कहानी सर्किल इंस्पेक्टर विवेक गोपीनाथ (आसिफ अली) की है, जिसे सस्‍पेंड होने के बाद फिर बहाल किया जाता है। उसे मलक्कापारा के शांत शहर में नियुक्ती मिलती है। यह फिल्‍म 7 मार्च को OTT प्‍लेटफॉर्म साेनी लिव पर स्‍ट्रीम होगी। खास बात यह है कि आप इसे हिंदी में भी देख सकेंगे।

#4

'गेम चेंजर'

राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' अब OTT पर दस्तक देने वाली है। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाई। बता दें कि गेम चेंजर कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में OTT पर रिलीज हो चुकी थी और अब फिल्म हिंदी में 7 मार्च को ZEE5 पर रिलीज होने जा रही है। राम चरण के अभिनय की फिल्म में खूब तारीफ हुई थी।

जानकारी

'थंडेल'

साउथ के स्टार नागा चैतन्य और अभिनेत्री साई पल्लवी की फिल्म 'थंडेल' भी 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। फिल्म को सिलेमाघरों में बढ़िया प्रतिक्रिया मिली थी। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को खासतौर से समीक्षकों ने खूब सराहा था।