Page Loader
ऋतिक ने शेयर किया अपना म्यूजिक वीडियो, सबा और सुजैन ने की तारीफ
ऋतिक ने शेयर किया अपना गाना (फोटो: इंस्टाग्राम/@hrithikroshan)

ऋतिक ने शेयर किया अपना म्यूजिक वीडियो, सबा और सुजैन ने की तारीफ

Aug 16, 2022
04:35 pm

क्या है खबर?

अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा मीडिया में ऋतिक और सबा आजाद के रिश्ते की खूब चर्चा होती है। ऋतिक के खास तरह के डांस के कई दीवाने हैं, अब उन्होंने अपना सिंगिंग अवतार भी दिखाया है। स्वतंत्रता दिवस पर ऋतिक ने अपना गाया हुआ गाना 'हिन्दुस्तान मेरी जान है' शेयर किया। प्रशंसकों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर किया है।

इंस्टाग्राम

छुट्टी के दिन वीडियो बनाने के लिए ऋतिक ने की तारीफ

इंस्टाग्राम पर यह गाना शेयर करते हुए ऋतिक ने कई लोगों को धन्यवाद दिया। यह गाना जैकी भगनानी और विशाल मिश्रा ने बनाया है। ऋतिक ने टाइगर श्रॉफ को भी प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद दिया। इसके अलावा ऋतिक ने यह वीडियो बनाने वाले स्टूडियो की छुट्टी के दिन काम करने के लिए तारीफ की। ऋतिक का यह वीडियो मुख्य रूप से खिलाड़ियों और सैनिकों को समर्पित है। वीडियो में भारतीय संस्कृति की भी झलकियां दिख रही हैं।

तारीफ

सिलेब्रिटीज भी हुए ऋतिक के दीवाने

यह गाना इंस्टाग्राम पर आते ही लोगों को ऋतिक का नया अंदाज देखने को मिला। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर सिलेब्रिटीज ने उनके लिए खूब प्यार बरसाया। ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने हार्ट इमोजी के साथ कॉमेंट किया। ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन ने लिखा, 'गॉड ब्लेस यू। आप हम सबको नए-नए तरीकों से प्रेरणा देते हैं। यह शानदार है।' राकेश रोशन, आयुष्मान खुराना और श्वेता बच्चन ने भी ऋतिक के गाने पर कॉमेंट किया।

इंस्टाग्राम पोस्ट

ऋतिक ने गाया 'हिन्दुस्तान मेरी जान है'

विक्रम वेधा

'विक्रम वेधा' में नजर आएंगे ऋतिक

हाल ही में ऋतिक आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के समर्थन में उतरे थे। इसके बाद ट्विटर पर उनकी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर भी बॉयकॉट ट्रेंड होने लगा। 'विक्रम वेधा' में ऋतिक के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। इसमें ऋतिक एक गैंग्स्टर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सैफ एक पुलिस वाले के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में फीमेल लीड में राधिका आप्टे नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है।