NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कोरोना काल में मदद के लिए ऋतिक ने हॉलीवुड स्टार्स के साथ जुटाए 27 करोड़ रुपये
    अगली खबर
    कोरोना काल में मदद के लिए ऋतिक ने हॉलीवुड स्टार्स के साथ जुटाए 27 करोड़ रुपये

    कोरोना काल में मदद के लिए ऋतिक ने हॉलीवुड स्टार्स के साथ जुटाए 27 करोड़ रुपये

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 04, 2021
    09:53 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद हालात खराब हैं। कई समाजसेवी संस्थाएं इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद करने में जुटी हैं।

    इस अभियान में बॉलीवुड के कलाकार भी पीछे नहीं हैं। कई सेलिब्रिटी अपने स्तर से लोगों की सहायता करने में लगे हैं।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेता ऋतिक रोशन ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए हॉलीवुड स्टार्स के साथ मिलकर 27 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

    जानकारी

    ऋतिक ने इस फंड में करीब 11 लाख रुपये किए दान

    कोरोना काल में मदद करने के लिए ऋतिक ने हॉलीवुड स्टार्स के साथ मिलकर फंडा इकट्ठा करने का अभियान छेड़ा है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक ने अब तक करीब 27 करोड़ रुपये का फंडा जमा कर लिया है। ऋतिक ने अपने तरफ से इस फंड में करीब 11 लाख रुपये दान किए हैं।

    हाल में प्रियंका चोपड़ा के साथ विल स्मिथ, शॉन मेंडेस, जय शेट्टी, एलेन डीजेनेरस और कमीला काबेयो जैसे कलाकारों ने इस फंडरेजर की शुरुआत की थी।

    सूचना

    ऋतिक के साथ हॉलीवुड कलाकारों ने किया कंट्रीब्यूट

    ऋतिक ने मोटिवेशनल स्पीकर जय शेट्टी द्वारा शुरू किए 'हेल्प इंडिया ब्रीथ' फंडरेजर में अपनी राशि दान की है। ऋतिक के अलावा इसमें कई हॉलीवुड कलाकारों ने अपना कंट्रीब्यूशन दिया है।

    जय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इन कलाकारों के नाम शेयर किए हैं। हॉलीवुड सिंगर शॉन मेंडेस, विल स्मिथ और उनके परिवार और एक्टर ब्रैंडन बुचार्ड ने 37-37 लाख रुपये दान किए हैं।

    एक्ट्रेस जेमी कर्न लिमा ने करीब 74 लाख रुपये दान किए हैं।

    बयान

    इससे लोगों की जिंदगियां बचायी जा सकेंगी- जय

    जय ने 'हेल्प इंडिया ब्रीथ' फंडरेजर की शुरुआत भारत में कोरोना संकट के बीच लोगों की मदद करने के लिए की थी। उनका मकसद भारत को जरूरी वस्तुओं को उपलब्ध करवाना है।

    जय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मेरा दिल यह जानकर खुशी से भर गया है कि अब लोगों की मदद की जाएगी और जिंदगियां बचायी जा सकेंगी। यह केवल एक शुरुआत है, हमें बहुत कुछ करना है।'

    जय ने सभी को दान करने के लिए धन्यवाद दिया।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए जय का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by jayshetty on May 4, 2021 at 11:20 am IST

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं ऋतिक

    ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें इस साल कई फिल्मों में देखा जा सकता है। वह सुपरहीरो फिल्म 'कृष 4' को लेकर चर्चा में हैं।

    यह फिल्म 'कृष' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म होगी, जिसमें ऋतिक मुख्य भूमिका में दिखने वाले हैं।

    इसके अलावा वह निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। वह 'वॉर 2' में भी दिखने वाले हैं।

    मदद

    कई कलाकार मदद के लिए आए आगे

    कोरोना मरीजों के लिए अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान किए हैं। टीवी कलाकार गुरमीत चौधरी ने भी 1000 अस्पताल बेड्स बनाने का ऐलान किया है।

    सलमान खान भी फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए खाने के पैकेट्स वितरित करते दिखे हैं। भूमि पेडनेकर, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलााकर भी अपने स्तर से मदद में लगे हैं।

    प्रियंका ने अमेरिकी राष्ट्रपित से भारत को वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया था।

    कोरोना वायरस

    देश में कोरोना वायरस के हालात

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,55,680 नए मामले सामने आए और 3,436 मरीजों की मौत हुई। देश में लगातार तीसरे दिन नए मामलों में कमी आई है।

    पहली बार भारत में एक दिन में रिकॉर्ड करीब 3,18000 लाख लोग रिकवर हुए हैं।

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 48,621 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 567 मरीजों की मौत हुई।

    राज्य में पिछले कुछ दिन से स्थिति में सुधार हो रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    ऋतिक रोशन
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    बॉलीवुड समाचार

    आमिर खान के बाद 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख ने भी सोशल मीडिया को कहा अलविदा मुंबई
    कोरोना वायरस के कारण जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज टली मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वैक्सीन भेजने का किया अनुरोध अमेरिका
    सैफ अली खान फिल्म 'एसेसिनेशन ऑफ होमी भाभा' में निभाएंगे होमी जहांगीर भाभा का किरदार मुंबई

    सोशल मीडिया

    'चालबाज इन लंदन' में डबल रोल के लिए श्रद्धा कपूर ऐसे करेंगी खुद को तैयार मुंबई
    भारतीय यूजर्स को इंस्टाग्राम रील्स में दिखेंगे ऐड, मिलेगा शॉपिंग बटन फेसबुक
    केरल: वैक्सीनेशन फंड के लिए सोशल मीडिया पर चलाया अभियान, CMDRF में जमा हुए 50 लाख केरल
    अभिनेता अमित मिस्त्री का कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन, कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि मुंबई

    ऋतिक रोशन

    उम्र में बेटे से छोटी मां, इन फिल्मों में दिखा ये कमाल अक्षय कुमार
    ऋतिक से लेकर रजनीकांत तक, इन अभिनेताओं ने ठुकराई थी सलमान की 'बजरंगी भाईजान' बॉलीवुड समाचार
    इन बॉलीवुड फिल्मों ने भारत में की औसत कमाई, लेकिन विदेशों में रही हिट अक्षय कुमार
    जब 'बॉलीवुड टीचर्स' ने पढ़ाया जिंदगी का पाठ, ये हैं शिक्षकों के मशहूर किरदार बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    जिमी शेरगिल समेत 35 लोगों पर कोरोना नियमों के उल्लंघन करने पर दर्ज हुआ मामला बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट के साथ प्रोडक्शन में डेब्यू करेंगे शाहिद कपूर, अभिनय भी करेंगे नेटफ्लिक्स
    अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हो सकती है रिलीज मुंबई
    इरफान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' रिलीज के लिए है तैयार- निर्देशक मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025