NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / #BirthdaySpecial: इन पांच फिल्मों के किरदार, ऋतिक रोशन को बनाते हैं सुपरस्टार
    अगली खबर
    #BirthdaySpecial: इन पांच फिल्मों के किरदार, ऋतिक रोशन को बनाते हैं सुपरस्टार

    #BirthdaySpecial: इन पांच फिल्मों के किरदार, ऋतिक रोशन को बनाते हैं सुपरस्टार

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Jan 10, 2019
    01:31 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी, 1974 को हुआ था।

    ऋतिक एक बेहतरीन कलाकार के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी हैं।

    ऋतिक, जल्द ही विकास बहल की फिल्म 'सुपर 30' में नज़र आने वाले हैं।

    फिल्मों के लिए करोड़ो रुपये चार्ज करने वाले ऋतिक को अपनी पहली फिल्म के लिए महज Rs. 100 मिले थे।

    ऋतिक के जन्मदिन पर जानते हैं वह पांच यादगार किरदार, जिससे ये लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

    जोधा अकबर

    'जोधा अकबर' के लिए मिला था फिल्मफेयर अवॉर्ड

    साल 2008 में आई हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'जोधा अकबर' ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। इसने क्रिटिक्स से भी खूब प्रशंसा हासिल की थी।

    फिल्म में ऋतिक का निभाया ज़लालुद्दीन मोहम्मद अकबर का किरदार फैन्स के बीच काफी मशहूर है।

    अकबर के किरदार के लिए जो रॉयल फील चाहिए था, ऋतिक उसमें खरे उतरे थे।

    फिल्म में ऋतिक एक्शन करते हुए भी दिखाई दिए थे। इस फिल्म के लिए ऋतिक ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था।

    गुज़ारिश

    'गुज़ारिश' में अभिनय से जीत लिया था सबका दिल

    साल 2010 में आई 'गुज़ारिश' में ऋतिक ने शरीर से लाचार जादूगर का रोल प्ले किया था, जो कोर्ट में इच्छामृत्यु की याचिका डालता है।

    फिल्म में ऋतिक ने व्हील चेयर पर जिंदगी गुज़ारते एक शख्स के भावों को अपने अभिनय से जीवंत कर दिया था।

    फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हुई थी, लेकिन ऋतिक के अभिनय की जमकर प्रशंसा हुई थी। साथ ही ऋतिक को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया गया था।

    अग्निपथ

    'अग्निपथ' में ऋतिक बने थे 'विजय दीनानाथ चौहान'

    साल 2012 में आई 'अग्निपथ' में ऋतिक, विजय दीनानाथ चौहान बने थे।

    फिल्म में रोमांस से लेकर गुस्से तक, ऋतिक ने सभी इमोशंस दिखा दिए थे। इसमें प्रियंका चोपड़ा ऋतिक के अपोज़िट दिखाईं दीं थी।

    फिल्म एक बदले की कहानी थी। इसमें थोड़े-बहुत बदलाव किए गए थे, लेकिन फिल्म की मूल कहानी 1990 में रिलीज़ हुई अमिताभ बच्चन की 'अग्निपथ' जैसी ही थी।

    इसके लिए भी ऋतिक को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।

    ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा

    फऱहान-अभय पर भारी पड़ी थी ऋतिक की एक्टिंग

    जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ज़िदगी ना मिलेगी दोबारा' तीन दोस्तों की कहानी थी।

    फिल्म में ऋतिक के अलावा अभय देओल व फरहान अख्तर भी थे, लेकिन ऋतिक का अभिनय कहीं ना कहीं फरहान व अभय पर भारी पड़ा था। ऋतिक अपने रोल में पूरी तरह से फिट थे।

    कैटरीना कैफ 'ज़िदगी ना मिलेगी दोबारा' में ऋतिक के अपोज़िट दिखाई दीं थीं।

    खबरों के मुताबिक, जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल भी आने वाला है।

    कोई मिल गया

    'कोई मिल गया' को मिले थे तीन नेशनल अवॉर्ड

    सांइस फ़िक्शन 'कोई मिल गया' ने ऋतिक के करियर में जान भर दी थी।

    मानसिक रूप से कमज़ोर रोहित मेहरा के किरदार में उन्होंने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया था।

    इस फिल्म के लिए ऋतिक ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। साथ ही फिल्म को तीन नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे।

    'कोई मिल गया' को ऋतिक के पापा राकोश रोशन ने डायरेक्ट किया था। ऋतिक के अपोज़िट फिल्म में प्रीति ज़िंटा थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    ऋतिक रोशन

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट से शुरू किया था करियर बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत दीपक कलाल से करेंगी शादी, शादी के कार्ड का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक बॉलीवुड समाचार
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी जीरो फिल्म
    मुंबई में 'जीरो' के सेट पर लगी आग, सेट पर मौजूद थे शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    बिग बॉस 12: दीपिका सहित ये तीन होंगे टॉप 3 कंटेस्टेंट मनोरंजन
    राजनीति पर बनी बॉलीवुड की पांच बेहतरीन फिल्में, जो बदल देंगी आपके सोचने का नज़रिया मनोरंजन
    बी-टॉउन से लेकर टेलीविज़न जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें मनोरंजन
    हनीमून पर निकले दीपवीर, एयरपोर्ट पर मैचिंग कपड़ो में हुए स्पॉट, देखें फोटो दीपिका पादुकोण

    मनोरंजन

    #Alvida2018: साल 2018 में इन बायोपिक फिल्मों ने मचाया धमाल अक्षय कुमार
    बॉलीवुड अभिनेता कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    कैटरीना की जगह 'ABCD 3' में नज़र आएगी ये अभिनेत्री! बॉलीवुड समाचार
    फेसबुक पर लाइव जाकर हरियाणवी सिंगर अनामिका बावा ने खाया ज़हर हरियाणा

    ऋतिक रोशन

    राकेश रोशन को गले का कैंसर, बेटे ऋतिक ने पोस्ट कर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025