
आमिर की पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन और IMDb रेटिंग कैसी रही?
क्या है खबर?
आमिर खान चार साल बाद 'लाल सिंह चड्ढा' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
वह आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में मुख्य भूमिका में दिखे थे। समीक्षकों और दर्शकों ने इसे अच्छे रिव्यूज नहीं दिए थे।
यही वजह है कि आमिर पर खुद को साबित करने का दवाब भी होगा।
आइए जानते हैं कि आमिर की पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा और उसकी IMDb रेटिंग कितनी रही।
#1
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के प्रदर्शन ने आमिर के प्रशंसकों को निराश कर दिया था। इस फिल्म में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ भी नजर आए थे।
इसे 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 314 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
IMDb पर फिल्म को दस में से चार रेटिंग प्राप्त हैं। इसे बेहद खराब रेटिंग माना जाएगा।
#2
दंगल
आमिर की 2016 में आई फिल्म 'दंगल' ने छप्पर फाड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने भारतीय और विदेशी बॉक्स ऑफिस विंडो पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
नितेश तिवारी ने फिल्म के निर्देशन की बागडोर संभाली थी। इसमें सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने उम्दा अभिनय किया था।
सिनेमाघरों के अलावा IMDb पर भी फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म को IMDb पर 8.3 रेटिंग मिली।
#3
पीके
राजकुमारी हिरानी की फिल्म 'पीके' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आमिर ने इसमें एक एलियन की भूमिका निभाई थी। फिल्म 2014 में रूपहले पर्दे पर आई थी।
इसे 2014 की सफल फिल्मों में गिना जाता है। वर्तमान में IMDb पर इस फिल्म को 8.1 रेटिंग मिली हुई है।
इसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को फीमेल लीड किरदार में देखा गया था। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त भी फिल्म का हिस्सा थे।
#4
धूम 3
'धूम' फ्रेंचाइजी की फिल्मों का अपना जलवा रहा है। इस फ्रेंचाइजी की बाकी फिल्मों की तरह 'धूम 3' को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसमें आमिर अहम भूमिका में दिखे थे।
फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। यदि 2013 की सबसे सफल फिल्मों की बात होगी, तो 'धूम 3' का नाम जरूर लिया जाएगा।
हालांकि, IMDb पर इस फिल्म को साधारण रेटिंग मिली। IMDb पर इस फिल्म को 5.3 रेटिंग से संतोष करना पड़ा।
#5
तलाश: द आंसर लाइज विदिन
इस सूची में आखिरी फिल्म आमिर की 'तलाश: द आंसर लाइज विदिन' है। यह मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। रीमा कागती ने इसका निर्देशन किया था।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 89.5 करोड़ से अधिक की कमाई करके यह फिल्म हिट साबित हुई थी।
इसमें करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार राव और रानी मुखर्जी जैसे सितारे दिखे थे।
'तलाश' को IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है।