NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बदल गया बॉलीवुड में 2023 का कैलेंडर, टली इन फिल्मों की रिलीज 
    अगली खबर
    बदल गया बॉलीवुड में 2023 का कैलेंडर, टली इन फिल्मों की रिलीज 
    टल गई इन फिल्मों की रिलीज

    बदल गया बॉलीवुड में 2023 का कैलेंडर, टली इन फिल्मों की रिलीज 

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 05, 2023
    05:57 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड प्रशंसकों के लिए इस साल कई बड़ी फिल्में कतार में हैं। लोगों को अपने चहेते सितारे शाहरुख खान से लेकर अजय देवगन तक की फिल्मों का इंतजार है।

    इस साल कई ऐसी फिल्में आने वाली हैं, जिनकी पिछले साल से ही चर्चा है। 2023 का बॉलीवुड कैलेंडर शुरुआत से ही काफी आकर्षक है।

    हालांकि, अब तक कई बड़ी फिल्में टल चुकी हैं और यह कैलेंडर पूरी तरह उलट-पुलट हो गया है।

    आइए, इस फेरबदल पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    मैदान

    अजय देवगन की चर्चित फिल्म 'मैदान' 12 मई को रिलीज होने वाली थी। बाद में निर्माताओं ने इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी। अब यह फिल्म 23 जून को रिलीज हो रही है।

    'मैदान' फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम की बायोपिक फिल्म है। उन्हें भारतीय फुटबॉल जगत के पिता के तौर पर जाना जाता है। सैयद 1950 से 1963 तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर थे।

    फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव, बोमन ईरानी और रुद्रनील घोष जैसे कलाकार भी हैं।

    #2

    ड्रीम गर्ल

    2019 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को दर्शकों ने पसंद किया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

    अब दर्शक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    आयुष्मान और अनन्या पांडे की 'ड्रीम गर्ल 2' 7 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। कुछ दिन पहले निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज तारीख का ऐलान किया है।

    अब यह फिल्म 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

    #3

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    करण जौहर की चर्चित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है।

    पहले यह फिल्म इस साल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होने वाली थी। इसके बाद इसकी रिलीज डेट 28 अप्रैल तय की गई थी। बाद में फिल्म को और आगे खिसका दिया गया। अब यह 28 जुलाई को रिलीज होगी।

    फिल्म की आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    #4 

    आदिपुरुष

    यह फिल्म पिछले साल से ही सुर्खियों में है। फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। इसके VFX की काफी आलोचना की गई, जिसके बाद इस पर दोबारा काम किया।

    यही वजह है कि फिल्म की रिलीज को जनवरी से खिसकाकर जून में किया गया। पहले यह फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी। अब यह फिल्म 16 जून को रिलीज होगी।

    'आदिपुरुष' में प्रभास, कृति सैनन सीता और सैफ अली खान नजर आएंगे।

    #5

    जवान 

    शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की पिछले साल घोषणा हुई थी। घोषणा के साथ ही शाहरुख का लुक भी साझा किया गया था, जिसने लोगों को खूब आकर्षित किया था।

    यह फिल्म 2 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से इसके टलने की खबरें आ रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब यह फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।

    निर्माताओं को फिल्म के VFX पर काम करने के लिए और वक्त की जरूरत थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जवान फिल्म
    ड्रीम गर्ल 2

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश तुर्की की मदद से बनाएगा हथियार, भारत के लिए क्या है चिंता की बात? तुर्की
    इन कारणों से फट सकती है इंवर्टर की बैटरी, भूलकर भी न करें ये गलतियां  बैटरी टेक्नोलॉजी
    कर्नाटक सरकार ने तंबाकू खरीदने की कानूनी उम्र बढ़ाई, हुक्का बार पर लगाया प्रतिबंध कर्नाटक
    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    बॉलीवुड समाचार

    'छत्रपति' के हिंदी रीमेक से बेलमकोंडा श्रीनवास कर रहे बॉलीवुड डेब्यू, बोले- सपना सच हो गया  एसएस राजामौली
    प्रियंका के 204 करोड़ के नेकलेस से पहले इन सितारों की चीजें हो चुकी हैं नीलाम प्रियंका चोपड़ा
    ऋतिक रोशन पर लगे हैं 1,000 करोड़ रूपये, ये बड़ी फिल्में कतार में ऋतिक रोशन
    #NewsBytesExplainer: कैसे होता है फिल्मों में सेट का निर्माण, कौन करता है डिजाइन? जानिए सबकुछ #NewsBytesExplainer

    जवान फिल्म

    शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख ने किया एटली की फिल्म 'जवान' का ऐलान, टीजर लॉन्च बॉलीवुड समाचार
    'जवान' में शाहरुख खान के लुक की 'डार्कमैन' से हो रही तुलना बॉलीवुड समाचार
    क्या अगले साल बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे शाहरुख? दाव पर लगे 500 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार

    ड्रीम गर्ल 2

    क्या आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी तेजस्वी प्रकाश? बॉलीवुड समाचार
    क्या 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना के साथ दिखेंगी सारा अली खान? बॉलीवुड समाचार
    क्या 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के साथ पर्दे पर दिखेंगी अनन्या पांडे? बॉलीवुड समाचार
    'ड्रीम गर्ल 2' की हुई घोषणा, आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी अनन्या पांडे बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025