Page Loader
हनी सिंह ने पेश की भांगड़ा-हिप हॉप सॉन्ग की पहली झलक, इस दिन रिलीज़ होगा गाना

हनी सिंह ने पेश की भांगड़ा-हिप हॉप सॉन्ग की पहली झलक, इस दिन रिलीज़ होगा गाना

Jul 20, 2019
07:45 pm

क्या है खबर?

अपने गानों के अलग अंदाज़ से धूम मचाने वाले यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपना गाना लेकर हाजिर हैं। हनी ने अपने इस गाने की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही हनी ने इसकी रिलीज़ डेट का भी खुलासा किया है। हनी का यह गाना पहला भांगड़ा-हिप हॉप होने वाला है। गाने में हनी के पहले लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें वह काफी दमदार लग रहे हैं।

सोशल मीडिया

24 जुलाई को रिलीज़ होगा गाना

दरअसल, हनी का यह दमदार गाना 24 जुलाई को रिलीज़ होगा। हनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "क्यूबा के बाद पंजाब में स्वागत है। पंजाब से बेहतरीन क्या हो सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "क्यूबा, अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया में शूट करने के बाद पंजाब में वापसी। हमें फैन्स का बहुत प्यार मिल रहा है और हम इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।" हनी के मुताबिक इस गाने में 250 लोग काम कर रहे हैं।

जानकारी

जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हनी

वहीं, अपने गाने का लुक शेयर करते हुए हनी ने लिखा, 'लो जी पेश है भारत के पहले भांगड़ा हिप हॉप गाने का पहला लुक।' अपने अपकमिंग गाने के लुक में वह ब्लैक कुर्ता पहने पंजाबी ड्रेस में नजर आ रहे थे।

जानकारी

क्लासिकल पंजाबी गीत 'गुड़ नालो इश्क मिठा' का नया वर्जन कर रहे पेश

बता दें कि हनी पुराने क्लासिक पंजाबी गीत 'गुड़ नालो इश्क मिठा' का एक नया वर्जन पेश कर रहे हैं। हनी के इस गाने के लिए फैन्स अभी से काफी उत्साहित हैं और उनके पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

विवाद

'मखना' को लेकर विवादों का शिकार हुए थे हनी

साल 2018 हनी के लिए एक शानदार वर्ष रहा। उनके कई चार्टबस्टर्स, 'दिल चोरी', 'छोटे छोटे पेग', और 'रंगतारी' हिट साबित हुए थे। इसक अलावा हाल ही में हनी अपने गानों को लेकर विवादों का भी शिकार हुए थे। दरअसल, 'मखना' गाने में महिलाओं के प्रति अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। बता दें कि हनी का गाना 'मखना' पिछले साल दिसंबर में यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ था।

जानकारी

फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं हनी

मालूम हो कि हनी बॉलीवुड फिल्म 'द एक्सपोज़' में हिमेश रेशमिया के साथ अभिनय कर चुके हैं। 'ज़ोरावर', 'तू तेरा 22 मैं तेरा 22' जैसी कई अन्य पंजाबी फिल्मों में भी हनी अपना जलवा दिखा चुके हैं।