NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हनी सिंह का हुआ तलाक, पत्नी शालिनी तलवार ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप
    अगली खबर
    हनी सिंह का हुआ तलाक, पत्नी शालिनी तलवार ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप
    हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से हुआ तलाक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@yoyohoneysingh)

    हनी सिंह का हुआ तलाक, पत्नी शालिनी तलवार ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

    लेखन मेघा
    Nov 07, 2023
    07:53 pm

    क्या है खबर?

    मशहूर गायक और रैपर हनी सिंह बीते दिनों इंडस्ट्री में अपनी वापसी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे तो अब वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

    दरअसल, रैपर हनी का पत्नी शालिनी तलवार से शादी के 12 साल बाद तलाक हो गया है।

    रैपर और शालिनी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और अब दिल्ली की पारिवारिक अदालत ने उनके तलाक को आज यानी 7 नवंबर को मंजूरी दे दी है।

    विवाद

    ढाई साल से चल रहा विवाद 

    हनी और शालिनी के बीच पिछले ढाई साल से विवाद चल रहा था और दोनों अलग होना चाहते थे। ऐसे में अब दिल्ली की अदालत ने उनके तलाक मंजूरी दे दी है।

    हालांकि, अलगाव को मंजूरी देने से पहले अदालत ने हनी से आखिरी बार पूछा कि क्या वह अपनी शादी को एक और मौका देना चाहते हैं।

    इस पर रैपर ने जवाब दिया कि अब उनके साथ रहने का कोई मतलब नहीं है, जिसके बाद उनका तलाक हो गया।

    आरोप

    रैपर पर लगा था घरेलू हिंसा का आरोप

    2021 में शालिनी ने हनी और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उनका कहना था वह हनी के साथ डर में जी रही थीं।

    हालांकि, हनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर सभी आरोप को झूठा और बेबुनियाद बताया था।

    इसके बाद 2022 में शालिनी और हनी तलाक के लिए दिल्ली की अदालत के समक्ष पहुंचे, जहां रैपर ने समझौते के फैसले के तहत अपनी पत्नी को 1 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी सौंपा था।

    वापसी

    सालों बाद रैपर ने की 'हनी 3.0' से वापसी

    हनी ने हाल ही में अपनी नई एल्बम 'हनी 3.0' के साथ वापसी की है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।

    इससे पहले रैपर कई सालों तक डिप्रेशन और एंजाइटी का शिकार हो गए थे और इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए थे।

    दरअसल, हनी को साइकोटिक सिस्टम ऑफ बाइपोलर डिसऑर्डर हो गया था। ऐसे में कई बार वह खुद के मरने की दुआ करते थे।

    हालांकि, अब हनी स्वस्थ हैं और जून-जुलाई 2021 से उन्हें कोई लक्षण नहीं हैं।

    गाने

    इन गानों से मिली हनी को पहचान

    हनी ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। वह पंजाबी एल्बम के साथ हिंदी फिल्मों में भी अपने गाने दे चुके हैं।

    हनी के शानदार गानों में 'चार बोतल वोदका', 'ब्लू आईज', 'दिल चोरी', 'लूंगी डांस', 'लव डोज', 'हाई हिल्स' के अलावा भी कई गाने शुमार हैं।

    15 नवंबर को हनी दिल्ली में अपना कार्यक्रम करने जा रहे हैं और उनकी 'एल्बम 3.0' के गाने 'तुझ पे प्यार' और 'कलास्टार' को खूब पसंद किया जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हनी सिंह
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    हनी सिंह

    मुश्किल में हनी सिंह, 'मखना' गाने के लिए पंजाब महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग यूट्यूब
    हनी सिंह ने पेश की भांगड़ा-हिप हॉप सॉन्ग की पहली झलक, इस दिन रिलीज़ होगा गाना बॉलीवुड समाचार
    सिंगर हनी सिंह के खिलाफ अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जाने मामला बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन के बीच रिलीज हुआ हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का नया गाना, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर लगा प्रशंसकों का जमावड़ा, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज  शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'जवान' ही नहीं, इस हफ्ते उठाएं इन फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ जवान फिल्म
    'आंख मिचौली' रिव्यू: नहीं जमी मृणाल-अभिमन्यु की जोड़ी, धैर्य की परीक्षा लेती है फिल्म मृणाल ठाकुर
    मृणाल ठाकुर ने तेलुगु अभिनेता संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये कौन है? मृणाल ठाकुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025