NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वीडियो गेम पर बनी हॉलीवुड की पाँच फिल्में जो हुईं बुरी तरह फ़्लॉप
    वीडियो गेम पर बनी हॉलीवुड की पाँच फिल्में जो हुईं बुरी तरह फ़्लॉप
    1/6
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    वीडियो गेम पर बनी हॉलीवुड की पाँच फिल्में जो हुईं बुरी तरह फ़्लॉप

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jun 03, 2019
    03:53 pm
    वीडियो गेम पर बनी हॉलीवुड की पाँच फिल्में जो हुईं बुरी तरह फ़्लॉप

    कभी-कभी कोई वीडियो गेम इतनी प्रसिद्ध हो जाती है कि फिल्म निर्माता उसके ऊपर फिल्म बनाने का निर्णय तक ले लेते हैं। हालाँकि, अक्सर इसका परिणाम हर बार अच्छा नहीं होता है। कुछ फिल्में बहुत अच्छा करती हैं तो बहुत सारी फ्लॉप भी हो जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ लोकप्रिय वीडियो गेम के ऊपर बनी हॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बुरी तरह फ़्लॉप रहीं हैं।

    2/6

    'वॉरक्राफ़्ट' - शुरुआत अच्छी, लेकिन अंत बुरा

    'वॉरक्राफ़्ट' - शुरुआत अच्छी, लेकिन अंत बुरा

    'वॉरक्राफ़्ट' की शुरुआत बुरी नहीं हुई थी। इसमें कमाल के GGI का इस्तेमाल किया गया था और कहानी भी अच्छी थी। लेकिन इसके साथ समस्या यह रही कि इसने गेम को पूरी तरह से कॉपी करने की कोशिश की। हालाँकि, हर बार यह बुरा नहीं होता है, लेकिन इस फिल्म के मामले में यह तरीका काम नहीं आया। फिल्म को बेहतर बनाने के लिए इसमें कई अनावश्यक चीज़ों को जोड़ दिया गया, जिसकी वजह से इसका बुरा हश्र हुआ।

    3/6

    'नीड फ़ॉर स्पीड' - कहानी को लंबा किया गया

    'नीड फ़ॉर स्पीड' - कहानी को लंबा किया गया

    'नीड फ़ॉर स्पीड' एक बड़ी फिल्म थी, जिसमें हारुन पॉल, रामी मालेक और माइकल कीटन ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं, लेकिन फिल्म की लंबी और घटिया स्क्रिप्ट ने फिल्म को डूबा दिया। 2014 में आई इस फिल्म ने एक ही बार में कई चीज़ों की तरफ़ ध्यान आकर्षित किया और फिल्म की कहानी का अनुमान पहले ही लोगों को लग गया। फिल्म में कुछ शानदार कार और ऐक्शन सीक्वेंस थे, लेकिन फिल्म को दर्शकों ने एक सिरे से नकार दिया।

    4/6

    'टेक्केन' - एकदम नीरस फिल्म

    'टेक्केन' - एकदम नीरस फिल्म

    'टेक्केन' ऋंखला दुनिया में सबसे प्रसिद्ध लड़ाई ऋंखला है। इसमें दिलचस्प चरित्र के साथ ही दिलचस्प कहानी और कुछ अभूतपूर्व दृश्य भी थे। इसके बाद भी यह चौंकाने वाला था कि फिल्म के रूप में इसका रूपांतरण नीरस और उबाऊ है। 'टेक्केन' बड़े पैमाने पर खेल की कहानी से विचलित हो गई। फिल्म में कुछ भयानक प्रदर्शन, बेमिसाल ऐक्शन दृश्य और एक दाढ़ी वाले काज़ुया के बाद भी यह दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही।

    5/6

    'प्रिंस ऑफ पर्शिया: द सैंड ऑफ टाइम'

    'प्रिंस ऑफ पर्शिया: द सैंड ऑफ टाइम'

    'प्रिंस ऑफ पर्शिया: द सैंड ऑफ टाइम' फ़ारस के ऊपर आधारित फिल्म थी। वीडियो गेम के मुख्य पात्र और उनके नाम फ़ारसी हैं। गेम एक फ़ारसी कहानी का अनुसरण करती है। जब गेम के ऊपर फिल्म बनी, तो इसमें जेक गिलेनहाल, बेन किंग्सले और अल्फ़्रेड मेलिना ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई। फिल्म को अच्छे से प्रदर्शित किया गया है, लेकिन एक धुँधली कहानी और अनावश्यक चीज़ों को दिखाने के चक्कर में फिल्म बर्बाद हो जाती है।

    6/6

    'मोर्टल कॉम्बैट: एनिहिलेशन'

    'मोर्टल कॉम्बैट: एनिहिलेशन'

    'मोर्टल कॉम्बैट: एनिहिलेशन' ऐसी फिल्म है जो 20 मिनट तक तो अच्छी लगती है, लेकिन उसके बाद इसे झेलना मुश्किल हो जाता है। इस फिल्म का प्रीक्वल बेहतर वीडियो गेम फिल्मों में से एक है, लेकिन यह फिल्म अपने घटिया CGI और भयानक प्रदर्शन की वजह से पूरी तरह भूलने योग्य है। फिल्म खेल की कहानी से बाहर निकल जाती है और इसके कई दृश्य तो ऐसे हैं, जिनका कोई मतलब नहीं है। इसके ऐक्शन सीक्वेंस भी बहुत घटिया हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    हॉलीवुड समाचार

    अलादीन के प्रशंसक हैं, तो जान लें उसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य मनोरंजन
    प्रिंस हैरी और मेगन के बेटे आर्ची का कमरा है साउंडप्रूफ, जानें कितनी है इसकी लागत मनोरंजन
    टॉपलेस तस्वीरें लीक होने के बाद इस सिंगर ने लिया बड़ा फैसला, भावुक कर देगा बयान मनोरंजन
    अपने बच्चों की देखभाल में हर महीने 50 लाख से ज्यादा खर्च करती हैं किम कार्दशियन मनोरंजन

    मनोरंजन

    अपनी फिल्मों में इस चीज को फराह खान नहीं करेंगी ग्लोरीफाई, ली प्रतिज्ञा बॉलीवुड समाचार
    सेम सेक्स-रिलेशन के लिए ये अभिनेत्री होंगी कैटरीना कैफ की पहली पंसद बॉलीवुड समाचार
    टेलीविजन पर सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री बनीं करीना, इस शो में आएंगी नज़र अक्षय कुमार
    यौन उत्पीड़न के आरोपों से मुक्त हुए विकास, ऋतिक की 'सुपर 30' के बने रहेंगे डायरेक्टर बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023