Page Loader
किसी ने गर्लफ्रेंड तो किसी ने परिवार संग मनाई होली, देखें सेलिब्रिटीज के जश्न की तस्वीरें

किसी ने गर्लफ्रेंड तो किसी ने परिवार संग मनाई होली, देखें सेलिब्रिटीज के जश्न की तस्वीरें

Mar 21, 2019
09:05 pm

क्या है खबर?

देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों के अलावा देश की नामी हस्तियों ने भी होली मनाई। हर ओर होली का रंग उड़ता दिखाई दिया। लोग रंगों के साथ-साथ मीठे पकवानों का भी आनंद लेते दिखे। आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी होली के पर्व का जमकर आनंद लिया। तो आइए, देखते हैं किस हस्ती ने कैसे रंगीन पर्व होली का जश्न मनाया।

सोशल मीडिया

अजय ने बेटे युग के साथ शेयर की फोटो

बॉलीवुड के 'तानाजी', अजय देवगन ने अपने बेटे युग के साथ होली पर फोटो शेयर की। अजय ने लिखा, 'होली के सभी रंग।' वहीं, अजय की पत्नी और बॉलीवु़ड अभिनेत्री काजोल ने होली का पर्व अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा के साथ मनाया। काजोल ने एक फोटो ट्विटर पर शेयर कर लिखा है कि परिवार और लोगों के साथ ही खुशियां शुरू होती हैं।

ट्विटर पोस्ट

अजय देवगन का ट्वीट

ट्विटर पोस्ट

परिवार के साथ काजोल ने सेलीब्रेट की होली

पार्टी

शबाना आजमी की पार्टी में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे फरहान

होली के शुभ मौके पर शबाना आज़मी ने होली पार्टी आयोजित की है जिसमे कई सितारे शामिल हुए। शबाना और जावेद अख्तर होली एन्जॉय करते नजर आए। फरहान अख्तर इस पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शामिल हुए। फरहान और शिबानी ने इस पार्टी में जमकर डांस किया। फरहान-शिबानी के अलावा शबाना की इस पार्टी में कई हस्तियां भी शामिल हुईं।

जानकारी

पति और बच्चों संग माधुरी ने मनाई होली

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने अपने पति राम नेने और बच्चों संग त्योहार को मनाया। होली के जश्न की फोटो माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। माधुरी के इस पोस्ट में उनके पति और दोनों बेटे नज़र आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

माधुरी का इंस्टाग्राम पोस्ट

सोशल मीडिया

भूमि, सारा, विक्की कौशल ने की होली के जश्न की तस्वीर साझा

भूमि पेडनेकर ने होली का पर्व अपने परिवार के संग मनाया। भूमि ने अपने इंस्टाग्राम पर होली के जश्न का वीडियो शेयर किया है। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने भी पोस्ट शेयर किया। इसके अलावा विक्की कौशल, रणदीप हुड्डा, ईशान खट्टर और फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने भी इंस्टाग्राम पर होली के जश्न की तस्वीर शेयर की है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

विक्की कौशल का इंस्टाग्राम पोस्ट

जानकारी

कार्तिक ने जमकर खेली होली

'लुका छुपी' के अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी फोटो शेयर की है। इस फोटो में कार्तिक, होली के जश्न को मनाते हुए दिख रहे हैं। कार्तिक, होली को भरपूर एंजॉय करते हुए नज़र आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

होली खेलते कार्तिक आर्यन

संदेश

अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन ने दी होली की बधाई

बॅालीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'होली का त्योहार है , रंग भरी ख़ुशियों की, बौ-छार है दिल, घर, भरे आपका, संपन्न रूप हो सबका। प्रार्थना जो दिल में ढले, ध्यान उन सब को भी मिले, प्राणो की आहुति दे ,जन, देश, प्रति, जो सब, हो-शियार हैं।' वहीं ऋतिक रोशन ने लिखा, 'होली की भावना और रंग आपको खुशी, शांति और प्रेम से भर दें। होली मुबारक।'

ट्विटर पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट