NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बिग बॉस 17': सलमान खान के शो के सामने आई यह चुनौती, टल सकता है प्रसारण
    अगली खबर
    'बिग बॉस 17': सलमान खान के शो के सामने आई यह चुनौती, टल सकता है प्रसारण
    टल सकता है 'बिग बॉस 17'

    'बिग बॉस 17': सलमान खान के शो के सामने आई यह चुनौती, टल सकता है प्रसारण

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 30, 2023
    02:06 pm

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस OTT 2' खत्म होने के बाद से ही 'बिग बॉस 17' की चर्चा तेज है। कोई शो के नए सदस्यों के बारे में कयास लगा रहा है तो कोई नई थीम के बारे में।

    'बिग बॉस' करीब 17 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। दर्शकों के साथ खुद सितारों की भी इसमें दिलचस्पी होती है।

    आमतौर पर 'बिग बॉस' हर साल अक्टूबर में शुरू होता है, लेकिन इस बार इसके टलने की खबर है।

    चुनौती

    TRP के लिए क्रिकेट विश्वकप से होगा सामना

    'बिग बॉस' हर साल अक्टूबर में शुरू होता है और आमतौर पर 4 महीने तक चलता है। हालांकि, सीजन की लोकप्रियता को देखते हुए निर्माता शो में नए सदस्य भी शामिल करते हैं और इसकी अवधि बढ़ा दी जाती है।

    यह रियलिटी शो घर-घर में देखा जाता है और जमकर TRP बटोरता है। हालांकि, इस बार TRP के लिए निर्माताओं के पास एक बड़ी चुनौती है।

    अक्टूबर में ही ICC क्रिकेट विश्वकप शुरू होने जा रहा है।

    खबर

    टलेगा शो का प्रसारण 

    विश्वकप भी हर घर में देखा जाता है। यह अक्टूबर से शुरु होकर मध्य नवंबर तक चलेगा।

    ऐसे में 'बिग बॉस' के शुरुआती एपिसोड को TRP के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

    बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, इसी वजह से निर्माता रियलिटी शो को आगे खिसकाने की योजना बना रहे हैं।

    एक सूत्र ने पोर्टल से कहा, "विश्वकप में कोई भी भारत का मैच नहीं छोड़ेगा। विश्वकप के साथ इसे लाने का कोई तुक नहीं है।"

    चर्चित नाम 

    प्रशंसक लगा रहे प्रतिभागियों के कयास

    इन दिनों 'बिग बॉस 17' की हर तरफ चर्चा है। शो में एक बार फिर सलमान खान होस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    भले ही अभी आधिकारिक घोषणा में लंबा वक्त है, लेकिन सोशल मीडिया पर नए प्रतिभागियों के नामों की खूब चर्चा हो रही है।

    'बिग बॉस OTT 2' के विजेता एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के शो में शामिल होने की चर्चा है।

    रामानंद सागर की नातिन और सोशल मीडिया स्टार साक्षी चोपड़ा भी शो में एंट्री ले सकती हैं।

    बिग बॉस

    2006 में आया था पहला सीजन

    'बिग बॉस' टीवी का चर्चित रियलिटी शो है। शो के जरिए दर्शकों को लोकप्रिय सितारों की जिंदगी का अनदेखा पहलू जानने को मिलता है।

    इसका पहला सीजन 2006 में आया था, जिसे राहुल रॉय ने जीता था।

    इसका पहला सीजन अरशद वारसी, दूसरा शिल्पा शेट्टी और तीसरा अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। चौथे सीजन से इसे अब तक सलमान होस्ट करते आ रहे हैं। वह अब इस शो का चेहरा बन चुके हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बिग बॉस से मिलने वाली प्रसिद्धी कलाकारों के करियर में अहम मोड़ लेकर आती है। सनी लियोनी, नोरा फतेही, शहनाज गिल जैसे सितारों ने 'बिग बॉस' से लोकप्रियता हासिल की, जिसके बाद बॉलीवुड में उनका करियर चल पड़ा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिग बॉस
    टीवी शो
    सलमान खान

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बिग बॉस

    बिग बॉस के बाद कोई गायब तो कोई मशहूर, जानें क्या करते हैं पिछले 5 विजेता तेजस्वी प्रकाश
    एमसी स्टैन बने बिग बॉस 16 के विजेता, शिव ठाकरे रहे रनर-अप  बिग बॉस 16
    बिग बॉस 16: प्रियंका चहर चौधरी शाहरुख खान की फिल्म में दिखेंगी बिग बॉस 16
    कौन हैं 'बस्ती के हस्ती' एमसी स्टैन? जानिए उनकी 'फर्श से अर्श' तक पहुंचने की कहानी बिग बॉस 16

    टीवी शो

    दोबारा शादी कर रहे हैं सुंबुल तौकीर के पिता, 'बिग बॉस' से बटोरी थी सुर्खियां बिग बॉस
    'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा ने किया बेटी के नाम का खुलासा, साझा की खूबसूरत तस्वीर  बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार से पहले पर्दे पर ये कलाकार बन चुके हैं 'भगवान शिव' अक्षय कुमार
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा: मोनिका भदौरिया ने सोहेल रमानी पर लगाया हाथापाई का आरोप तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    सलमान खान

    मनोज बाजपेयी ने खुद को बताया सस्ता मजदूर, बोले- मुझे नहीं मिली शाहरुख-सलमान जैसी फीस मनोज बाजपेयी
    सलमान के लिए लगी निर्देशकों की लाइन, केवल इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म के लिए दी रजामंदी बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने OTT पर दी दस्तक, इस प्लेटफॉर्म पर देखिए  किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    सलमान खान की 'टाइगर 3' का 'एवेंजर्स: एंडगेम' से होगा खास कनेक्शन मार्वल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025