NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बिग बॉस OTT: ऐसा रहा पहला वीकेंड का वार, सलमान ने आलिया सिद्दीकी की लगाई क्लास
    अगली खबर
    बिग बॉस OTT: ऐसा रहा पहला वीकेंड का वार, सलमान ने आलिया सिद्दीकी की लगाई क्लास
    सलमान ने होस्ट किया वीकेंड का वार (तस्वीर: ट्विटर/@JioCinema)

    बिग बॉस OTT: ऐसा रहा पहला वीकेंड का वार, सलमान ने आलिया सिद्दीकी की लगाई क्लास

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 25, 2023
    11:52 am

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस OTT' का दूसरा सीजन जियो सिनेमा पर जारी है। पिछले शनिवार से शुरू हुआ यह शो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दे रहा है।

    शनिवार को शो का पहला वीकेंड का वार था, जिसे सलमान खान ने होस्ट किया।

    हमेशा की तरह सलमान घर के सदस्यों को आइना दिखाते नजर आए। सिर्फ डांट-फटकार ही नहीं, घरवालों को कॉमेडी का तड़का भी दिया गया।

    आइए, नजर डालते हैं पहले वीकेंड का वार की खास बातों पर।

    आकांक्षा पुरी 

    आकांक्षा पुरी को लगाई फटकार

    सलमान ने बेबिका ध्रुवे को बदनाम करने के लिए आकांक्षा पुरी की खूब क्लास लगाई। उन्होंने पहले आकांक्षा को एक अलग कुर्सी (कांटों की कुर्सी) पर बैठने के लिए कहा।

    उन्होंने कहा कि वह बेबिका के खिलाफ गलत कहानियां बना रही हैं। जब बेबिका जेल की बाथरूम में गई थीं, तो आकांक्षा ने उनके बारे में कहा था कि वह खतरनाक हैं और उनके मानसिक स्वास्थ की जांच होनी चाहिए।

    इस पर सलमान ने आकांक्षा को जमकर फटकारा।

    आलिया सिद्दीकी

    आलिया से कहा- किसी को उनके घरेलू विवाद में दिलचस्पी नहीं

    आलिया सिद्दीकी को भी सलमान ने कटघरे में लिया।

    सलमान ने आलिया को डांटा और कहा कि यहां किसी को उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने में दिलचस्पी नहीं है।

    सलमान ने कहा कि वह सबको अपने घरेलू विवाद के बारे में इसलिए बता रही हैं, ताकि वह दिखाई दें। यह इस घर में नहीं चलने वाला।

    बता दें आलिया अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी हैं। वह कई दिनों से अपने घरेलू विवाद के कारण चर्चा में थीं।

    एविक्शन 

    पलक पुरसवानी आज हो जाएंगी बेघर?

    वीकेंड का वार में हर किसी की नजर एलिमिनेशन पर होती है। शनिवार को इसकी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पलक पुरसवानी शो से बाहर हो गई हैं। अगर यह सच है तो इसका प्रसारण रविवार को हो सकता है।

    पुनीत सुपरस्टार के घर में दोबारा आने की भी चर्चा थी। शनिवार को ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। पुनीत को पहले दिन ही घर से बाहर कर दिया गया था।

    बिग बॉस OTT 

    ये सितारे भी हैं घर का हिस्सा

    टीवी पर अपना सिक्का जमाने के बाद 'बिग बॉस' अब OTT पर भी लोकप्रिय हो रहा है। इसका पहला सीजन 2021 में आया था, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था।

    इस बार कई मशहूर सितारे हिस्सा ले रहे हैं। पूजा भट्ट, फलक नाज, मनीषा रानी जैसी हस्तियां शो में नजर आ रही हैं। इसी तरह यूट्यूबर अभिषेक मल्हान भी इसका हिस्सा हैं।

    इनके अलावा मशहूर अभिनेत्रियां बेबिका धुर्वे और जिया शंकर भी बिग बॉस के घर में मौजूद हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    मनीष पॉल ने लगाया कॉमेडी का तड़का

    Comedy ka tadka lagane aagaye hai Maniesh Paul #BBOTT2 ke ghar!

    Catch him tonight at 9pm on #WeekendKaVaar with Salman Khan. Streaming free on #JioCinema.#BiggBossOTT2 #BBOTT2onJioCinema @beingsalmankhan @ManieshPaul03 pic.twitter.com/YiQMBMsuuT

    — JioCinema (@JioCinema) June 24, 2023
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिग बॉस
    सलमान खान
    आकांक्षा पुरी

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    बिग बॉस

    मोहम्मद अजीम बने 'बिग बॉस तमिल 6' के विजेता, मिले लाखों रुपये कमल हासन
    एकता कपूर ने 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' के रीमेक में शालीन भनोट को किया साइन एकता कपूर
    बिग बॉस 16: निमृत कौर की कप्तानी बरकरार, जीता 'टिकट टू फिनाले' टास्क बिग बॉस 16
    अश्मित पटेल करेंगे 'सेक्टर बालाकोट' से 5 साल बाद पर्दे पर वापसी, लॉन्च हुआ ट्रेलर सोहेल खान

    सलमान खान

    करण जौहर नहीं, सलमान खान कर सकते हैं 'बिग बॉस OTT 2' की मेजबानी  करण जौहर
    सलमान-शाहरुख ने शुरू की 'टाइगर 3' की शूटिंग, सेट पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था  शाहरुख खान
    सलमान का दबंग टूर 13 मई को कोलकाता में होगा, 3 लाख तक मिल रहे टिकट कोलकाता
    बॉक्स ऑफिस: 'किसी का भाई किसी की जान' का हाल-बेहाल, जानिए अब तक का कारोबार किसी का भाई किसी की जान फिल्म

    आकांक्षा पुरी

    स्वयंवर 'मीका दी वोटी' में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को चुना जीवनसाथी टीवी शो
    शिव ठाकरे संग डेटिंग अफवाहों पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात  बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस OTT 2':  मीका सिंह मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं- आकांक्षा पुरी मीका सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025