NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / थ्रिलर फिल्म में फिर बनेगी संजीदा और हर्षवर्धन राणे की जोड़ी, दिलचस्प अंदाज में हुआ ऐलान
    अगली खबर
    थ्रिलर फिल्म में फिर बनेगी संजीदा और हर्षवर्धन राणे की जोड़ी, दिलचस्प अंदाज में हुआ ऐलान

    थ्रिलर फिल्म में फिर बनेगी संजीदा और हर्षवर्धन राणे की जोड़ी, दिलचस्प अंदाज में हुआ ऐलान

    लेखन भावना साहनी
    Nov 11, 2020
    05:15 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड को 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' जैसी फिल्म देने वाले निर्माता-निर्देशक कुशान नंदी अब अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, जल्द ही वह 'कुन फाया कुन' नाम से नई फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं।

    अपनी इस फिल्म में वह संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे की जोड़ी दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं। अब कुशान ने अपनी इस फिल्म का ऐलान भी एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए मजेदार अंदाज में किया है।

    शीर्षक

    वीडियो में शीर्षक पर चर्चा करते दिखे संजीदा और हर्षवर्धन

    2 मिनट 45 सेकंड के इस वीडियो में हर्षवर्धन और संजीदा को देखा जा रहा है। दोनों के हाथ में फिल्म की स्क्रिप्ट है और वह इसके शीर्षक का ऐलान करते हुए दिख रहे हैं।

    इसके बाद संजीदा डायरेक्टर कुशान से पूछती है कि क्या किसी को 'कुन फाया कुन' का मतलब भी समझ आएगा? इस पर हर्षवर्धन उन्हें बताते हैं कि इसका मतलब 'हो जा या हो गया' है।

    दोनों फिल्म की शैली पर भी चर्चा करते हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए संजीदा और हर्षवर्धन का वीडियो

    Thriller Alert! My next film, #KunFayaKunTheFilm, starring @harsha_actor @iamsanjeeda is all set to start rolling. Shoot begins tomorrow.https://t.co/koTulTXk74@NaeemASiddiqui @kiranshroff @ghalib_asad @TouchwoodMM @KarshaEnt

    — Kushan Nandy (@KushanNandy) November 11, 2020

    शूटिंग

    कल से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

    कुशान नंदी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को नईम ए सिद्दीकी द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। जबकि किरण श्याम श्रॉफ फिल्म के साथ क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। फिल्म की कहानी गालिब असद भोपाली ने लिखी है।

    यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। कुशान ने वीडियो पोस्ट करते हुए यह भी बताया कि वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग बिना कोई देरी किए कल से ही शुरू करने जा रहे हैं।

    जानकारी

    पहले भी साथ काम कर चुके हैं संजीदा और हर्षवर्धन

    गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब संजीदा और हर्षवर्धन साथ काम करने जा रहे हैं। बल्कि इससे पहले ये दोनों फिल्म 'तैश' में भी नजर आ चुके हैं। जिसे कुछ दिन पहले ही Zee5 पर रिलीज किया गया है।

    वर्क फ्रंट

    इन प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं हर्षवर्धन

    हर्वर्धन राणे के फिल्मी करियर की बात करें तो इस समय उनके पास विनीत मैथ्यू के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हसीन दिलरूबा' भी है। फिल्म में तापसी पन्नू को लीड रोल में देखा जाएगा। उनके अलावा इसमें हर्षवर्धन और विक्रांत मैसी भी अहम किरदारों में दिखेंगे। इसके बाद अभिनेता तेलुगु फिल्म 'Brundavanamadi Andaridi' में भी नजर आएंगे।

    वहीं, फिलहाल संजीदा किसी और प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में नहीं आई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा
    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  साई सुदर्शन

    बॉलीवुड समाचार

    मुंबई पुलिस ने फिर कंगना रनौत को जारी किया समन, 10 नवंबर तक होना होगा हाजिर महाराष्ट्र
    पुलिस ने अभिनेता विजय राज को किया गिरफ्तार, महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप मनोरंजन
    दीपिका की मैनेजर करिश्मा को गिरफ्तारी से राहत, कल होगी NCB के सामने पेशी दीपिका पादुकोण
    जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा, लगाया छवि खराब करने का आरोप मनोरंजन

    मनोरंजन

    अभिषेक बच्चन के हाथ लगा दिनेश विजान का दमदार प्रोजेक्ट, निभाएंगे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का किरदार बॉलीवुड समाचार
    सुभाष कपूर की 'महारानी' बनने जा रही हैं हुमा कुरैशी, साइन की वेब सीरीज बॉलीवुड समाचार
    'मेहंदी' के अभिनेता फराज खान का 46 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    नुसरत भरूचा ने इसलिए बदली अपने नाम की स्पेलिंग, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025