NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'हैरी पॉटर' की अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन
    अगली खबर
    'हैरी पॉटर' की अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन

    'हैरी पॉटर' की अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 17, 2021
    05:36 pm

    क्या है खबर?

    'हैरी पॉटर' और हॉलीवुड की सुपरहिट पीरियड क्राइम ड्रामा टीवी सीरीज 'पीकी ब्लाइंडर्स' से दुनिया भर में लोकप्रिय हुईं ब्रिटिश एक्ट्रेस हेलेन मेकक्रोरी का निधन हो गया है।

    हेलेन ने 52 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं।

    उनके पति और अभिनेता डेमियन लुइस ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा, आइए जानते हैं।

    दुखद

    पत्नी के निधन से टूट गए हैं डेमियन लुइस

    'होमलैंड' स्टार डेमियन ने लिखा, 'यह बताते हुए मेरा दिल टूट रहा है कि कैंसर से एक हीरो की तरह लड़ने वाली खूबसूरत हेलेन अब नहीं रहीं। उन्होंने घर पर अपने परिवार और दोस्तों के बीच आखिरी सांस ली।'

    डेमियन ने आगे लिखा, 'हेलेन का निधन वैसे ही हुआ, जैसा उन्होंने अपना जीवन जिया था, बिल्कुल निडर होकर। भगवान जानता है कि हम उनसे बहुत प्यार करते हैं। वह बहुत शानदार तरह से चमकीं। अब हवा के साथ बह जाओ।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए डेमियन का पोस्ट

    pic.twitter.com/gSx8ib9PY9

    — Damian Lewis (@lewis_damian) April 16, 2021

    श्रद्धाजंलि

    'हैरी पॉटर' की राइटर ने यूं किया हेलेन को याद

    हॉलीवुड जगत से जुड़ीं तमाम हस्तियों ने हेलेन को श्रद्धांजलि दी है।

    'हैरी पॉटर' सीरीज की राइटर जेके रोलिंग ने भी हेलेन को याद कर ट्विटर पर लिखा, 'मैं एक असाधारण अभिनेत्री और एक अद्भुत महिला हेलेन के निधन से स्तब्ध हूं। उनके परिवार, खासतौर पर उनके पति और बच्चों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। यह दिल दहला देने वाली खबर है।'

    बॉलीवुड में भी अनुष्का शर्मा जैसी कई अभिनेत्रियों ने हेलेन के निधन पर दुख जाहिर किया है।

    लोकप्रियता

    कई लोकप्रिय फिल्मों और टीवी सीरीज का हिस्सा रहीं हेलेन

    हेलेन ब्रिटेन की सबसे सम्मानित अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द हाफ ब्लड प्रिंस' (हैरी पॉटर 6) से फ्रेंचाइजी में एंट्री की थी।

    उनके किरदार नारसिया मैलफॉय को काफी पसंद किया गया। यही वो किरदार था, जो आखिरी फिल्म में बड़ा ट्विस्ट लेकर आाया। '

    हैरी पॉटर' के अलावा हेलेन, शो 'पीकी ब्लाइंडर्स' में भी सबकी फेवरेट बनीं। हेलेन जेम्स बॉन्ड फिल्म 'स्काईफॉल', 'ह्यूगो', 'द क्वीन' और 'द स्पेशल रिलेशनशिप' जैसी फिल्मों में भी दिखीं।

    शोहरत

    थियेटर का भी चर्चित चेहरा थीं हेलेन

    फिल्मी जगत और टीवी की दुनिया के साथ-साथ हेलेन ने थियेटर की दुनिया में भी अपना खूब नाम कमाया। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई।

    1990 से लेकर 2010 के बीच हेलेन ने 25 से ज्यादा स्टेज प्रोडक्शंस में काम किया। इसमें 'प्राइड एंड प्रेज्यूडिस', 'मैकबेथ', 'एज यू लाइक इट', मेडा' जैसे नाटक शामिल थे।

    हेलेन का सबसे प्रसिद्ध नाटक 'मेडा' था। इसके लिए उन्हें कई बड़े पुरस्कार मिले थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कैंसर
    हैरी पॉटर

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    कैंसर

    तांबे के बर्तन में पानी पीने से वजन होता है कम और मिलते हैं अनेक फ़ायदे स्वास्थ्य
    खुशखबरी! बीमारी का इलाज करवाकर जल्द वापस लौटेंगे ऋषि कपूर दीपिका पादुकोण
    करीना कपूर नहीं, यह अभिनेत्री निभाएंगी 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान की पत्नी का किरदार बॉलीवुड समाचार
    हर तरह के कैंसर से बचाते हैं ये खाद्य पदार्थ, आज ही डाइट में करें शामिल स्वास्थ्य

    हैरी पॉटर

    आप भी बिता सकते हैं 'एवेंजर्स: एंडगेम' के घर में रात, चुकानी होगी इतनी कीमत इंग्लैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025